09 अप्रैल | करेंट अफेयर्स | Current Affairs In Hindi

09 अप्रैल 2022 | करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs In Hindi

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (Current Affairs) हिंदी में (Current Affairs In Hindi)। खासतौर से UPSC-PCS-PSC-BANK-IBPS-RAILWAY-SI-POLICE। यहाँ पर करेंट अफेयर्स मिलेगा विश्लेषण (Analysis) के साथ, जो कि आपकी प्रतियोगी परीक्षा (Competitive Exam) की तैयारी को करेगा और भी मजबूत।

विश्लेषण के दौरान अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां (Extra Fact) भी प्राप्त होंगी, जो कि ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ ज्ञान के क्षेत्र में आपकी रूचि और तार्किक तथ्यों (Logical Facts ) को भी बढ़ाएंगी। करेंट अफेयर्स विश्लेषण के साथ पढ़ने से फायदा ये होता है कि जानकारियां हमें लम्बे समय तक याद रहती है, साथ ही साथ हम एक जानकारी को दूसरे जानकारी से लिंक कर पाते है।

तो आइये पढ़ते है आज का करेंट अफेयर्स।

करेंट अफेयर्स। Current Affairs In Hindi

प्रश्न 1. मुख्यमंत्री उद्योग (उद्यम) क्रांति योजना की शुरुआत किस राज्य ने की है?

उत्तर: मध्य प्रदेश।

विश्लेषण: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगरोदय मिशन के उद्घाटन समारोह के दौरान विभिन्न प्रकार के रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए उद्यम क्रांति योजना की शुरुआत की है। जानकारी के लिए बता दे कि पहली बार इस योजना की घोषणा नवंबर 2021 में ही कर दी गयी थी, लेकिन उसके इस पर कोई अमल नहीं किया गया था।

इस योजना के तहत बेरोजगार नागरिकों को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत प्रदान किए गए ऋण की गारंटी सरकार द्वारा बैंक को प्रदान की जाएगी।

प्रमुख बिंदु:

  • इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को ऋण प्राप्त करने के लिए कोई भी गारंटी बैंक को नहीं देनी होगी।
  • ऋण की गारंटी सरकार द्वारा बैंक को प्रदान की जाएगी।
  • अधिकतम 7 साल के लिए बैंक गारंटी सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • सरकार द्वारा लाभार्थियों को ऋण पर 3% ब्याज सब्सिडी (अनुदान) प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत उद्यम स्थापित करने वालों के लिए 1 लाख से 50 लाख तक का तथा सेवा क्षेत्र के लिए 1 लाख से 25 लाख तक का ऋण प्रदान किया जाएगा।
  • केवल नए उद्यमी ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस योजना के नियम सभी वर्गों के लिए समान रहेंगे।
  • इस योजना के लिए आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं रखी गयी है।
  • इस योजना का लाभ उन्हें प्रदान किया जाएगा, जिनके परिवार की वार्षिक आए 12 लाख रुपया या इसे कम हो।
  • यदि आवेदक कर दाता है तो इस स्थिति में आवेदक द्वारा पिछले 3 वर्ष का आय कर विवरण आवेदन के साथ जमा करना होगा।

मध्य प्रदेश के बारे में:

  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व राजयपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल है।
  • मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा शहर इंदौर है।
  • 1 नवंबर, 2000 तक मध्य प्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टिकोण से भारत का सबसे बड़ा राज्य था।
  • 1 नवंबर, 2000 को मध्यप्रदेश से 16 जिले अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की गयी।

प्रश्न 2. दुग्ध उत्पादकों के लिए किस राज्य ने सहकारी बैंक की स्थापना की?

उत्तर: कर्नाटक।

विश्लेषण: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दूध उत्पादकों के लिए अधिक वित्तीय सहायता प्रदान के लिए ‘नंदिनी क्षीरा समृद्धि सहकारी बैंक (Nandini Ksheera Samridhi Cooperative Bank)’ की स्थापना की। दुग्ध उत्पादकों के लिए एक विशेष सहकारी बैंक स्थापित करने वाला कर्नाटक देश का पहला राज्य है।

प्रमुख बिंदु:

  • “नंदिनी क्षीरा समृद्धि सहकारी बैंक” का लोगो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया।
  • कर्नाटक सरकार द्वारा शुरू की गयी यह बहुत ही महत्वपूर्ण व उपयोगी योजना है।
  • इसे डेयरी क्षेत्र में श्वेत क्रांति की दूसरी लहर माना जा रहा है।
  • राज्य सरकार ने अपनी शेयर पूंजी में 100 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं।
  • संघ और सहकारिताएं सहकारी बैंक के लिए पूंजी के रूप में 260 करोड़ रुपये का योगदान देंगी।
  • यह योजना ग्रामीण इलाकों में बड़ी आर्थिक गतिविधियों को जन्म देगी।
  • फिलहाल दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों का प्रतिदिन विभिन्न बैंकों में लगभग 20,000 करोड़ रुपये का कारोबार है।

कर्नाटक के बारे में:

  • कर्नाटक दक्षिण भारत का एक राज्य है।
  • कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु है।
  • कर्नाटक का गठन 01 नवंबर 1956 को हुआ ।
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई व राजयपाल थावर चंद्र गहलोत है।

प्रश्न 3. हाल ही में सरहुल महोत्सव किस राज्य में मनाया गया?

उत्तर: झारखण्ड।

विश्लेषण: भारत का पूर्वी राज्य झारखंड अपनी आदिवासी कला एवं संस्कृति के लिए जाना जाता है और इसी राज्य में हाल ही में सरहुल महोत्सव मनाया गया। सरहुल चैत्र (चैत – स्थानीय भाषा में) शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। सरहुल शब्द में ‘सर’ का अर्थ होता है वर्ष और ‘हुल’ का अर्थ होता है शुरू करना। मतलब हिन्दू नववर्ष के शुरू होने में यह महोत्सव मनाया जाता है।

प्रमुख बिंदु:

  • जोर्जियन कैलेंडर के अनुसार मार्च-अप्रैल के महीनों में यह महोत्सव मनाया जाता है।
  • यह उत्सव बसंत के मौसम में मनाया जाता है।
  • सरहुल उरांव जनजाति के आदिवासियों का महत्वपूर्ण त्योहार है।

झारखंड के बारे में:

  • झारखंड की राजधानी रांची है।
  • वनों के क्षेत्र में भारत का यह अग्रणी राज्य है।
  • लगभग सम्पूर्ण झारखंड छोटा नागपुर के पठार पर अवस्थित है।
  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व राजयपाल रमेश बैस है।

प्रश्न 4. हाल ही में ‘गणगौर पर्व’ कहा मनाया गया?

उत्तर: राजस्थान।

विश्लेषण: हाल ही में गणगौर पर्व (त्यौहार) पूरे राजस्थान में बड़े धूमधाम से मनाया गया। यह त्यौहार राजस्थान के प्रमुख त्योहारों में से एक है। हालांकि, यह त्यौहार राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल के भी कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। यह त्यौहार होलिका दहन के दूसरे दिन यानी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से चैत्र शुक्ल तृतीया तक मनाया जाता है। मतलब 18 दिनों तक यह उत्सव चलता है।

प्रमुख बिंदु:

  • गणगौर शब्द में गण का अर्थ भगवान शिव और गौर का अर्थ उनकी पत्नी गौरा से है।
  • इस पर्व में खासतौर से लड़किया (अविवाहित) भगवान शिव और गौरा की पूजा करती है, ताकि उन्हें मनचाहा वर प्राप्त हो।
  • महिलाए अपने पति की लम्बी उम्र, वैवाहिक जीवन में शांति और जीवन में ख़ुशी के लिए इस त्यौहार में माता गौरा का स्मरण करते हुए भगवान शिव की पूजा करती है।

राजस्थान के बारे में:

  • राजस्थान क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
  • इस राज्य की एक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान से लगती है।
  • राजस्थान की राजधानी जयपुर है।
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राजयपाल कलराज मिश्र है।

प्रश्न 5. स्टैंड अप इंडिया ने हाल ही में कितने साल पूर्ण किए?

उत्तर: 06 साल।

विश्लेषण: स्टैंड अप इंडिया योजना की शुरुआत 05 अप्रैल 2016 में की गयी थी। इस योजना के द्वारा भारत सरकार ने 01 लाख से ज्यादा महिला उद्यमियों को उद्यम के लिए आर्थिक मदद देकर उन्हें खुद का उद्यम (व्यापार) शुरू करने में सहायता की है।

प्रमुख बिंदु:

  • इस योजना के तहत केंद्र सरकार अनुसूचित जाति/जनजाति और महिला उद्यमियों को लोन देती है।
  • सरकार द्वारा अब तक कुल 30,160 करोड़ रुपये का लोन महिला उद्यमियों को दिया जा चुका है।
  • इस योजना के तहत सरकार 10 लाख से 1 करोड़ के बीच लोन की सुविधा देती है।
  • इस योजना के तहत लोन मिलने पर सरकार द्वारा मार्जिन मनी को भी कम कर दिया जाता है।
  • इस योजना के तहत लोन को वापस करने के लिए सरकार द्वारा 7 साल का समय दिया जाता है।
  • इस योजना के तहत कई प्रकार के उद्यम (व्यापार) के लिए लोन दिया जाता है। 

यह भी पढ़े: 10 अप्रैल | करेंट अफेयर्स | Current Affairs In Hindi | Zyan Ki Bate

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय