10 अप्रैल | करेंट अफेयर्स | Current Affairs In Hindi | Zyan Ki Bate

10 अप्रैल 2022 | करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs In Hindi

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (competitive exams) के लिए महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (Current Affairs) प्रतिदिन हिंदी में (Current Affairs In Hindi)। खासतौर से UPSC-PCS-PSC-BANK-IBPS-RAILWAY-SI-POLICE। यहाँ पर करेंट अफेयर्स मिलेगा विश्लेषण (Analysis) के साथ, जो कि आपकी प्रतियोगी परीक्षा (Competitive Exam) की तैयारी को करेगा और भी मजबूत।

विश्लेषण के दौरान अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां (Extra Fact) भी प्राप्त होंगी, जो कि ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ ज्ञान के क्षेत्र में आपकी रूचि और तार्किक तथ्यों (Logical Facts ) को भी बढ़ाएंगी। करेंट अफेयर्स विश्लेषण के साथ पढ़ने से फायदा ये होता है कि जानकारियां हमें लम्बे समय तक याद रहती है, साथ ही साथ हम एक जानकारी को दूसरे जानकारी से लिंक कर पाते है।

तो आइये पढ़ते है आज का करेंट अफेयर्स।

करेंट अफेयर्स। Current Affairs In Hindi

प्रश्न 1. हाल ही में भारत के किस शहर में कोरोनावायरस के एक्सई वैरिएंट का मामला सामने आया है?

उत्तर: मुंबई।

विश्लेषण: देश का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोनवॉयरस के ओमिक्रान वैरिएंट के उप वैरिएंट एक्सई से एक महिला के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वही एक मरीज कप्पा वैरिएंट से भी संक्रमित मिला है। भारत में पहला एक्सई का मामला गुजरात में मिला था। एक्सई वैरिएंट के बारे में सबसे पहले ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) में पता चला।

क्या है कोरोना का एक्सई (XE) वैरिएंट?

एक्सई (XE), कोरोनवायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट (स्वरूप) का सब वैरिएंट (उपस्वरूप) है। यह ओमिक्रॉन के बीए.1 और बीए.2 स्ट्रेन (नस्ल) के म्यूटेशन (जब किसी जीन के डीऐनए में कोई स्थाई परिवर्तन होता है तो उसे उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) कहते है) से बना है, जिसे रिकम्बाइनेंट (एक अनुवांशिक संरचना जिसके परिणामस्वरूप पुनर्संयोजन होता है) बताया जा रहा है।

रिकम्बाइनेंट की प्रक्रिया तब होती है जब किसी वायरस के दो स्वरूप (वैरिएंट) मल्टीप्लाई (गुणा) करने के दौरान अपने गुणों और विशेषताओं को साझा करते हुए विकसित होते है। जब कभी भी यह प्रक्रिया होती है तो रिकम्बाइनेंट वायरस पैदा होते है।

प्रमुख बिंदु:

  • एक्सई वैरिएंट, ओमिक्रॉन से ज्यादा गंभीर नहीं है।
  • इसकी संक्रमण क्षमता ओमिक्रॉन से ज्यादा है।
  • ओमिक्रॉन के दो संस्करणों से मिलकर बना है एक्सई।
  • एक्सई के बारे में पहली बार ब्रिटेन में पता चला।

प्रश्न 2. आरबीआई ने 1.83 करोड़ रुपये का जुर्माना किन दो बैंकों पर लगाया है?

उत्तर: एक्सिस बैंक और IDBI बैंक।

विश्लेषण: प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक (Axis Bank) और आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) पर केंद्रीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 1.83 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। एक्सिस बैंक पर 93 लाख और आईडीबीआई बैंक पर 90 लाख। इस हिसाब से कुल 1.83 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा है, दोनों बैंकों को मिलाकर।

प्रमुख बिंदु:

  • आरबीआई के केवाईसी गाइडलाइन, लोन और एडवांस और बचत खातों में न्यूनतम बैलेंस नहीं रखने पर पेनाल्टी से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने पर यह कार्यवाही एक्सिस बैंक पर की गई है।
  • इसके अलावा एक्सिस बैंक, स्टॉक ब्रोकर्स को दी गई इंट्राडे सुविधाओं के मामले में निर्धारित मार्जिन को स्थायी नहीं रख पाने के कुछ मानदंडों का उल्लंघन किया है।
  • आईडीबीआई बैंक ने 5 करोड़ और उससे अधिक की राशि की धोखाधड़ी के संबंध में फ्लैश रिपोर्ट देरी से आरबीआई को प्रस्तुत की।
  • इसके अलावा कॉर्पोरेट (निगम) के लिए छुट्टियों और डेटा एक्सेस नियंत्रण पर समय प्रतिबंध लागू करने में भी आईडीबीआई बैंक विफल रहा।

प्रश्न 3. हाल ही इंफोसिस और रोल्स-रॉयस ने ‘एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और डिजिटल इनोवेशन सेंटर’ कहा लॉन्च किया है ?

उत्तर: बेंगलुरु।

विश्लेषण: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में इंफोसिस और रोल्स-रॉयस ने संयुक्त रूप से ‘एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और डिजिटल इनोवेशन सेंटर’ लॉन्च किया है। इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य भारत से रोल्स-रॉयस की इंजीनियरिंग और समूह व्यवसाय सेवाओं के लिए नवीनतम एकीकृत उच्च-स्तरीय आर एंड डी (R&D – Research & Developement) सेवाएं प्रदान करना है।

अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) में वे गतिविधियां शामिल हैं जो कंपनियां नए उत्पादों और सेवाओं को नया करने और पेश करने के लिए करती हैं। यह अक्सर विकास प्रक्रिया का पहला चरण होता है। लक्ष्य आम तौर पर नए उत्पादों और सेवाओं को बाजार में ले जाना और कंपनी की निचली रेखा में जोड़ना है।

इन्फोसिस और रोल्स-रॉयस:

  • इंफोसिस लिमिटेड एक बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी (IT – Information Technology) सेवा कंपनी है।
  • इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है।
  • इसकी स्थापना 02 जुलाई 1981 को पुणे में एन आर नारायण मूर्ति के द्वारा की गयी थी।
  • इसका प्रमुख कार्य सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराना है।
  • रोल्स-रॉयस की स्थापना 1904 में हुई।
  • रोल्स-रॉयस का मुख्यालय, यूनाइटेड किंगडम (वेस्टहैम्पनेट) में है।
  • रोल्स-रॉयस के संस्थापक, हेनरी रॉयस और चार्ल्स रोल्स है।
  • रोल्स-रॉयस के सीईओ, टॉर्स्टन मुलर-ओट्वोस है, जो कि मार्च 2010 से इस पद पर बने हुए है।

प्रश्न 4. ‘नॉट जस्ट ए नाइटवॉचमैन: माई इनिंग्स विद बीसीसीआई’ पुस्तक किसने लिखी है?

उत्तर: पूर्व सीएजी विनोद राय।

विश्लेषण: पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) रहे विनोद राय, जिन्होंने 33 महीनों तक बीसीसीआई (BCCI -Board of Control for Cricket in India) में प्रशासकों की समिति (CoA) के प्रमुख के रूप में कार्य किया, उन्होंने एक किताब लिखी है, जिसका नाम है – ‘नॉट जस्ट ए नाइटवॉचमैन: माई इनिंग्स विद बीसीसीआई’ इस किताब में भारतीय क्रिकेट, भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के बीच सम्बन्ध को लेकर कई खुलासे किये गए है।

प्रमुख बिंदु:

  • विनोद राय, भारत के 11वें नियंत्रक व महालेखा परीक्षक थे।
  • CAG के पद पर वो 2008 से 2013 तक रहे।
  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में 2जी स्पेक्ट्रम और कोयला घोटाले में किये गए खुलासे के कारण विनोद राय चर्चा में आए।
  • उनके कार्य को देखते हुए 2016 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
  • सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2017 में उन्हें बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति का प्रमुख चुना गया।

प्रश्न 5. गुजरात सरकार को स्कूलों के लिए विश्व बैंक और AIIB से कितने करोड़ रुपये का कर्ज प्राप्त होगा?

उत्तर: 7,500 करोड़ रुपये।

विश्लेषण: गुजरात सरकार की उत्कृष्ट स्कूल मिशन परियोजना के लिए विश्व बैंक (World Bank) और एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (AIIB – Asian Infrastructure Investment Bank) 7500 करोड़ रुपये का कर्ज देंगे। इस परियोजना के तहत सरकार अगले 05 साल में 10,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसका प्रमुख उद्देश्य राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है।

प्रमुख बिंदु:

  • इस परियोजना के दायरे में 35,133 सरकारी और 5,847 सहायता प्राप्त स्कूले आएँगी।
  • इस परियोजना के तहत धन का व्यय स्कूल भवन, स्मार्ट कक्षा, नए कंप्यूटर लैब, टिकरिंग लैब के विकास में किया जाएगा।
  • इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य सीधेतौर पर बेहतर शिक्षा के माध्यम से स्कूली बच्चों का विकास करना है।

विश्व बैंक और AIIB:

  • विश्व बैंक की स्थापना 1944 में हुई।
  • इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी. सी. (अमेरिका) में है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य सदस्य राष्ट्रों को पुनर्निमाण और विकास कार्यों के लिए आर्थिक सहायता देना है।
  • विश्व बैंक के अध्यक्ष, डेविड मालपास है।
  • AIIB की स्थापना 16 जनवरी 2016 में हुई।
  • AIIB का मुख्यालय बीजिंग (चीन) में है।
  • यह एक क्षेत्रीय निवेश बैंक है।
  • वर्तमान AIIB प्रमुख जिन लिकुन है।

यह भी पढ़े: 11 अप्रैल | करेंट अफेयर्स | Current Affairs In Hindi | Zyan Ki Bate

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय