संयुक्त राज्य अमेरिका का निम्नलिखित में से कौन सा राज्य किसी अन्य अमेरिकी राज्य के साथ सीमा साझा नहीं करता है?

ऐसा अमेरिकी राज्य, जो किसी अन्य अमेरिकी राज्य से सीमा साझा नहीं करता है?

About Alaska: आज के इस लेख में हम जानेंगे कि संयुक्त राज्य अमेरिका का कौन सा राज्य किसी अन्य अमेरिकी राज्य के साथ सीमा साझा नहीं करता है, साथ ही उससे संबंधित अन्य जानकारियों के बारे में भी जानेंगे?
तो आइए जानते हैं.....

प्रश्न: संयुक्त राज्य अमेरिका का निम्नलिखित में से कौन सा राज्य किसी अन्य अमेरिकी राज्य के साथ सीमा साझा नहीं करता है?

(क) फ्लोरिडा

(ख) अलास्का

(ग) अलबामा

(घ) मिशिगन

उत्तर: (ख) (UP Police Constable 2019 में यह प्रश्न पूछा गया था)

इसका सही जवाब है अलास्का। अलास्का संयुक्त राज्य अमेरिका का एक ऐसा राज्य है, जो किसी अन्य अमेरिकी राज्य से सीमा साझा नहीं करता है। इसको मैप के माध्यम से समझते हैं।

अलास्का की स्थिति – state of alaska

ऊपर इमेज में संयुक्त राज्य अमेरिका और अलास्का कहां हैं, ध्यान से देखिए। मैप देखने पर यह बात पता चलती है कि अलास्का है तो संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य, लेकिन यह संयुक्त राज्य अमेरिका से बहुत दूर है और यह संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य होते हुए भी संयुक्त राज्य अमेरिका के किसी राज्य से सीमा साझा नहीं करता, बल्कि यह संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर में स्थित देश कनाडा से सीमा साझा करता है। अलास्का, कनाडा के पश्चिम में स्थित है। देखने पर यह भी पता चलता है कि यह संयुक्त राज्य अमेरिका की अपेक्षा रसिया के ज्यादा नजदीक है।

रसिया को अलास्का क्यों बेचना पड़ा – Why did Russia have to sell Alaska?

दरअसल, अलास्का रसिया का ही एक क्षेत्र था। बात है 1860 और 1870 के दशक की। क्रीमिया युद्ध के चलते रसिया बहुत घाटे में चला गया था। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए रसिया को अपना यह क्षेत्र संयुक्त राज्य अमेरिका को बेचना पड़ा। 30 मार्च 1867 को अमेरिका ने अलास्का को 7.2 मिलियन डॉलर में खरीदा था। जब अमेरिका द्वारा अलास्का को खरीदा गया, उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति एंड्र्यू जॉनसन और गृह मंत्री (सेक्रेटरी ऑफ स्टेट) विलियम एच सेवार्ड थे और यह निर्णय गृह मंत्री सेवार्ड द्वारा लिया गया था।

अलास्का को सेवार्ड फौली नाम से क्यों जाना जाता है – Why is Alaska known as the Seward Folly?

सेवार्ड द्वारा अलास्का को उस समय के हिसाब से 7.2 मिलियन डॉलर में खरीदना कई लोगों को घाटे का सौदा लग रहा था। लोगों का कहना था कि ऐसे बर्फीले क्षेत्र को इतनी ज्यादा कीमत में खरीदने का क्या मतलब, जब यहां कोई रह ही नहीं सकता है, क्योंकि पूरा क्षेत्र बर्फ से ढका हुआ है। अलास्का शीतोष्ण कटिबंध क्षेत्र में होने के साथ-साथ, इसका कुछ हिस्सा आर्कटिक सर्कल में भी आता है, इस वजह से यहां बहुत बर्फ होती है। उस समय इसे सेवार्ड का गलत निर्णय या मूर्खतापूर्ण निर्णय मानते हुए अलास्का को सेवार्ड की मूर्खता (Seward’s Folly) नाम दिया गया।

समय बीतता गया और कुछ दिनों बाद पता चला कि अलास्का में तेल के प्रचुर मात्रा में भंडार हैं। अमेरिका वर्तमान में जितना तेल निकालता है, उससे कहीं ज्यादा तेल अलास्का में उपलब्ध है। जिस अलास्का को अमेरिका ने 1867 में 7.2 मिलन डॉलर में खरीदा था, आप सोच कर चौक जाएंगे कि आज वहां की जीडीपी 50 बिलियन डॉलर है। वो कहते हैं ना कि जमीन में इन्वेस्टमेंट करने वाला हमेशा होशियार माना जाता है, क्योंकि जनसंख्या तो बढ़ेगी, लेकिन जमीन नहीं बढ़ेगी, बल्कि जमीन का रेट हमेशा बढ़ता ही रहेगा। इसके साथ ही अगर वहां कोई प्राकृतिक संसाधन मिल गया, तब तो उसकी बात ही अलग है।

अलास्का (Alaska) और उसके आसपास की भौगोलिक स्थिति से पूछे जा सकने वाले प्रश्न

प्रश्न: बेरिंग जलसंधि अलास्का के पूर्व में है या पश्चिम में?

उत्तर: पश्चिम में

प्रश्न: अलास्का मूल रूप से किस देश का हिस्सा था?

उत्तर: रसिया

प्रश्न: अलास्का अमेरिका का हिस्सा कब बना?

उत्तर: 30 मार्च 1867

प्रश्न: संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

उत्तर: अलास्का (Alaska)

प्रश्न: अमेरिका के किस राज्य का जनसंख्या घनत्व सबसे कम है?

उत्तर: अलास्का (Alaska)

प्रश्न: बेरिंग जलसंधि कहां है?

उत्तर: रसिया और अलास्का के बीच

प्रश्न: अमेरिका ने अलास्का को कितने में खरीदा था?

उत्तर: 7.2 मिलियन डॉलर

प्रश्न: संयुक्त राज्य अमेरिका में कुल कितने राज्य हैं?

उत्तर: 50

Alaska के बारे दी गयी ये जानकारियां आप सभी को कैसी लगी? कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें:

भारत सबसे अधिक सोना किस देश से आयात करता है?

कैसे पता करें कि हमारे नाम कितने सिम कार्ड चालू हैं?

सम्बंधित लेख

1 COMMENT

  1. इसी तरह के और फायदेमंद लंबा प्रभावशाली ज्ञान देते रहिएगा। क्योंकि हम हमरा मन और अधिक जानकारी के लिए हमेशा उत्सुक रहता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय