बाल्कन प्रायद्वीप (Balkan Peninsula) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बाल्कन प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

बाल्कन प्रायद्वीप (Balkan Peninsula)

आज के इस लेख में हम यूरोप के प्रमुख क्षेत्रों में से एक बाल्कन प्रायद्वीप (Balkan Peninsula) जिसे मुख्य रूप से बाल्कन क्षेत्र के नाम से जाना जाता है और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

बाल्कन प्रायद्वीप (Balkan Peninsula)

बाल्कन प्रायद्वीप वाले हिस्से को मोटे तौर पर बाल्कन क्षेत्र कहा जाता है। यह यूरोप के तीन मुख्य दक्षिणी प्रायदीपों का सबसे पूर्वी भाग है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 5,50,000 वर्ग किलोमीटर है। इसमें आमतौर पर अल्बानिया, बोस्निया और हर्जेगोविना, बुल्गारिया, क्रोएशिया, कोसोवो, मोंटेनेग्रो उत्तरी मैसेडोनिया, रोमानिया, सर्बिया और स्लोवेनिया को शामिल किया जाता है। ये देश पूरी तरह से बाल्कन प्रायद्वीप के भीतर हैं, इसलिए इन्हे ‘बॉल्कन स्टेट’ भी कहा जाता है। जबकि ग्रीस और तुर्की के केवल कुछ हिस्से ही इसके भीतर शामिल होते हैं।

बाल्कन की जमीनी सीमा उत्तर-पश्चिम में इटली, उत्तर में हंगरी, उत्तर और उत्तर-पूर्व में माल्डोवा और यूक्रेन और दक्षिण में ग्रीस और तुर्की के शेष हिस्से से लगती है। वहीं पश्चिम में एड्रियाटिक सागर, दक्षिण-पश्चिम में आयोनियन सागर, दक्षिण में एजियन सागर और पूर्व में काला सागर से घिरा है। बाल्कन, रोडोप, डिनारिक आल्प्स, जूलियन आल्प्स और कार्पेथियन यहां की प्रमुख पर्वत श्रेणियां है, जबकि डेन्यूब, सावा और वरदार यहां बहने वाली प्रमुख नदियों के नाम हैं।

पर्याप्त जल की उपलब्धता की वजह से यह संपूर्ण क्षेत्र कृषिप्रधान है। इसके अलावा यहाँ पर कोयला, लोहा, तांबा, मैंगनीज, सीस तथा जस्ता …. आदि कीमती खनिज भी पाए जाते हैं। यहाँ पर अनेक प्रकार की मानव जातियाँ बसी हुई हैं। इन्हें यूरोप का सबसे कम इकोनामी वाला या गरीब देश माना जाता है और ये हैं भी। आप सभी ने भी इन्हें कभी सुर्खियों में नहीं सुना होगा। केवल भूगोल और इतिहास में ही इनके बारे में ज्यादातर पढ़ने को मिलता है। खास तौर से जब बात होती है प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध की।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: बाल्कन प्रायद्वीप में मुख्य रूप से कौन से देश आते हैं?

उत्तर: इसमें आमतौर पर अल्बानिया, बोस्निया और हर्जेगोविना, बुल्गारिया, क्रोएशिया, कोसोवो, मोंटेनेग्रो उत्तरी मैसेडोनिया, रोमानिया, सर्बिया और स्लोवेनिया को शामिल किया जाता है। ये देश पूरी तरह से बाल्कन प्रायद्वीप के भीतर हैं, जबकि ग्रीस और तुर्की के केवल कुछ हिस्से ही इसके भीतर शामिल होते हैं।

प्रश्न: बाल्कन प्रायद्वीप की जमीनी सीमा ?

उत्तर: बाल्कन की जमीनी सीमा उत्तर-पश्चिम में इटली, उत्तर में हंगरी, उत्तर और उत्तर-पूर्व में माल्डोवा और यूक्रेन और दक्षिण में ग्रीस और तुर्की के शेष हिस्से से लगती है।

प्रश्न: बाल्कन प्रायद्वीप की जलीय सीमा ?

उत्तर: पश्चिम में एड्रियाटिक सागर, दक्षिण-पश्चिम में आयोनियन सागर, दक्षिण में एजियन सागर और पूर्व में काला सागर से घिरा है।

प्रश्न: बाल्कन प्रायद्वीप की प्रमुख पर्वत श्रेणियाँ ?

उत्तर: बाल्कन, रोडोप, डिनारिक आल्प्स, जूलियन आल्प्स और कार्पेथियन यहां की प्रमुख पर्वत श्रेणियां है।

प्रश्न: बाल्कन प्रायद्वीप में बहने वाली प्रमुख नदियाँ ?

उत्तर: डेन्यूब, सावा और वरदार यहां बहने वाली प्रमुख नदियों के नाम हैं।

यह भी पढ़े:

यूरोप (Europe) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यूरोप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नआईबेरियन प्रायद्वीप (Iberian Peninsula) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आईबेरियन प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
डिनारिक आल्पस (Dinaric Alps) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए डिनारिक आल्पस से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नभूमध्य सागर और भूमध्य सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय