बंगाल की खाड़ी (Bay of Bangal) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बंगाल की खाड़ी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न…..

बंगाल की खाड़ी (Bay of Bangal)........

आज के इस लेख में हम बंगाल की खाड़ी (Bay of Bangal) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

विषय सूची

बंगाल की खाड़ी (Bay of Bangal)

भूगर्भ शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि बंगाल की खाड़ी का निर्माण तकरीबन पिछले पांच करोड़ सालों के दौरान भारतीय उपमहाद्वीप और यूरेशिया के आपस में टकराने से हुआ है। लगभग 21,73,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली यह खाड़ी उत्तर पूर्वी हिंद महासागर का विस्तार है। इसकी सीमा पश्चिम में श्रीलंका और भारत से, उत्तर में बांग्लादेश और म्यांमार से लगती है. जबकि इसकी दक्षिणी सीमा पश्चिमी श्रीलंका के दक्षिणी छोर पर डोंड्रा हेड से लेकर पूर्व में इंडोनेशियाई द्वीप सुमात्रा के उत्तरी सिरे तक फैली है।

अंडमान और निकोबार दीप समूह इस खाड़ी को अंडमान सागर से अलग करता है, वहीं पाक स्ट्रेट इसे मन्नार की खाड़ी से जोड़ती है। बंगाल की खाड़ी में कई बड़ी नदियां बहती हैं, जिनमें पश्चिम में महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी तथा उत्तर में गंगा और ब्रह्मपुत्र प्रमुख हैं। भारत के चार राज्य व दो केंद्र शासित प्रदेशों की तटीय सीमा बंगाल की खाड़ी से लगती है, जिनमें से क्रमशः पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह हैं।

आपको कमेंट के माध्यम से बताना है कि विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी कौन सी है ????? यदि आपको इसका उत्तर नहीं पता है, तो आप FAQ का सबसे आखरी प्रश्न देखें।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: बंगाल की खाड़ी का निर्माण कैसे हुआ ?

उत्तर: भूगर्भ शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि बंगाल की खाड़ी का निर्माण तकरीबन पिछले पांच करोड़ सालों के दौरान भारतीय उपमहाद्वीप और यूरेशिया के आपस में टकराने से हुआ है।

प्रश्न: बंगाल की खाड़ी की सीमा?

उत्तर: इसकी सीमा पश्चिम में श्रीलंका और भारत से, उत्तर में बांग्लादेश और म्यांमार से लगती है. जबकि इसकी दक्षिणी सीमा पश्चिमी श्रीलंका के दक्षिणी छोर पर डोंड्रा हेड से लेकर पूर्व में इंडोनेशियाई द्वीप सुमात्रा के उत्तरी सिरे तक फैली है। अंडमान और निकोबार दीप समूह इस खाड़ी को अंडमान सागर से अलग करता है, वहीं पाक स्ट्रेट इसे मन्नार की खाड़ी से जोड़ती है।

प्रश्न: कौन सी स्ट्रेट बंगाल की खाड़ी को मन्नार की खाड़ी से जोड़ती है?

उत्तर: पाक स्ट्रेट

प्रश्न: बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली प्रमुख नदियां कौन सी हैं?

उत्तर: बंगाल की खाड़ी में कई बड़ी नदियां बहती हैं, जिनमें पश्चिम में महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी तथा उत्तर में गंगा और ब्रह्मपुत्र प्रमुख हैं।

प्रश्न: भारत के कितने राज्यों की तटीय सीमा बंगाल की खाड़ी से लगती है?

उत्तर: 4 (पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु)

प्रश्न: भारत के कितने केंद्र शासित प्रदेशों की तटीय सीमा बंगाल की खाड़ी से लगती है?

उत्तर: 2 (पुडुचेरी, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह)

प्रश्न: भारत के किस राज्य की सर्वाधिक तटीय सीमा बंगाल की खाड़ी से लगती है?

उत्तर: आंध्र प्रदेश

प्रश्न: भारत की सबसे गहरी खाड़ी कौन सी है?

उत्तर: खंभात की खाड़ी

प्रश्न: सबसे छोटा खाड़ी देश कौन सा है?

उत्तर: बहरीन

प्रश्न: विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी कौन सी है ?

उत्तर: मेक्सिको की खाड़ी

यह भी पढ़े:

शेयर मार्केट में निवेशकों की प्रकृति के आधार पर उनके लिए प्रयोग किए जाने वाले जानवरों के प्रतीक चिन्हखाद्य श्रृंखला (Food Chain) व खाद्य जाल (Food Web) को समझिये सरल शब्दों में
इतिहास क्या है, इतिहास का अर्थ और इतिहास पढ़ने का उद्देश्य ?टाइग्रिस और यूफ्रेट्स नदी प्रणाली (Tigris and Euphrates River System) | संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय