इंदिरा पॉइंट (Indira Point) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इंदिरा पॉइंट से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

इंदिरा पॉइंट (Indira Point) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न........

आज के इस लेख में हम भारत के सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा पॉइंट (Indira Point) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

विषय सूची

इंदिरा पॉइंट (Indira Point)

भारत का सबसे दक्षिणतम बिंदु इंदिरा पॉइंट है। इसका नाम भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया है। इंदिरा पॉइंट को पहले पिग्मेलियन पॉइंट और पार्सन्स पॉइंट के नाम से जाना जाता था, मगर इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद 10 अक्टूबर 1985 को इसका नाम इंदिरा पॉइंट कर दिया गया। इंदिरा पॉइंट भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार द्वीप में 6°4′ उत्तरी अक्षांश पर स्थित है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई महज 47 मीटर है। यह सुमात्रा (इंडोनेशिया) से लगभग 150 किलोमीटर दूर है। भारत के सबसे दक्षिणी बिंदु के सबसे निकट देश इंडोनेशिया है।

दिसंबर 2004 में हिंद महासागर में आए भूकंप और सुनामी ने यहां के भूगोल में काफी बदलाव कर दिया। इससे इस बिंदु की ऊंचाई 4.25 मीटर कम हो गई। 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां 4 परिवार रहते हैं, जिनकी कुल आबादी सिर्फ 27 है। यहां की साक्षरता दर 85% है। यहां एक प्रकाश स्तंभ स्थित है, जो भारत होते हुए मलेशिया और मलक्का जाने वाले समुद्री जहाजों को रोशनी प्रदान करता है।

आपको कमेंट के माध्यम से बताना है कि कृष्णदेव राय के दरबार के आठ विद्वानों के समूह को क्या कहा जाता था ????? यदि आपको इसका उत्तर नहीं पता है, तो आप FAQ का सबसे आखरी प्रश्न देखें।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु कौन सा है?

उत्तर: इंदिरा पॉइंट।

प्रश्न: भारत के सबसे दक्षिणी बिंदु का नाम किसके नाम पर रखा गया है?

उत्तर: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी।

प्रश्न: भारत के सबसे दक्षिणी बिंदु को पहले किस नाम से जाना जाता था?

उत्तर: इंदिरा पॉइंट को पहले पिग्मेलियन पॉइंट और पार्सन्स पॉइंट के नाम से जाना जाता था, मगर इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद 10 अक्टूबर 1985 को इसका नाम इंदिरा पॉइंट कर दिया गया।

प्रश्न: इंदिरा पॉइंट कहां स्थित है?

उत्तर: इंदिरा पॉइंट भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार द्वीप में 6°4′ उत्तरी अक्षांश पर स्थित है।

प्रश्न: भारत के सबसे दक्षिणी बिंदु के सबसे निकट कौन सा देश है?

उत्तर: यह सुमात्रा (इंडोनेशिया) से लगभग 150 किलोमीटर दूर है। भारत के सबसे दक्षिणी बिंदु के सबसे निकट देश इंडोनेशिया है।

प्रश्न: क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?

उत्तर: लद्दाख।

प्रश्न: जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?

उत्तर: दिल्ली।

प्रश्न: जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?

उत्तर: लक्षद्वीप।

प्रश्न: क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?

उत्तर: लक्षद्वीप।

प्रश्न: कृष्णदेव राय के दरबार के आठ विद्वानों के समूह को क्या कहा जाता था?

उत्तर: अष्टदिग्गज।

यह भी पढ़े:

भारत की जल विभाजक रेखा (Water Dividing Line of India) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारत की जल विभाजक रेखा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नसाइप्रस (Cyprus) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साइप्रस से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
उर्मिया झील (Lake Urmia) विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उर्मिया झील से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नशेयर मार्केट में निवेशकों की प्रकृति के आधार पर उनके लिए प्रयोग किए जाने वाले जानवरों के प्रतीक चिन्ह

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय