मध्य एशिया (Central Asia) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मध्य एशिया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

मध्य एशिया (Central Asia) संक्षिप्त में

आज के इस लेख में हम मध्य एशिया (Central Asia) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

मध्य एशिया (Central Asia)

मध्य एशिया टर्म का जिक्र आपने कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आप मध्य एशिया से परिचित है?? दरअसल, मध्य एशिया, एशिया महाद्वीप के केंद्रीय भाग में स्थित देशों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मध्य एशिया पूर्व में चीन से, पश्चिम में कैस्पियन सागर तक, उत्तर में रूस से, दक्षिण में ईरान और अफगानिस्तान तक फैला है। इसमें कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान को शामिल किया जाता है। ये सभी पांच देश पहले भूतपूर्व सोवियत संघ में शामिल थे। जब सोवियत संघ का पतन हुआ, तो ये सभी 1991 में आजाद हो गए और संप्रभु तथा स्वतंत्र राष्ट्र बन गए।

मध्य एशिया उत्तर में रूस के साइबेरिया, पूर्व में पूर्वी एशिया, दक्षिण-पश्चिम में मध्य पूर्व तथा दक्षिण-पूर्व में दक्षिण एशिया से घिरा है। मध्य एशिया की जलवायु बेहद शुष्क है। इसका लगभग 60% हिस्सा रेगिस्तानी है। इस्लाम यहां का प्रमुख धर्म है, जिसके ज्यादातर अनुयायी सुन्नी शाखा से संबंधित है। इसके बावजूद भी सांस्कृतिक रूप से इस क्षेत्र पर शिया मान्यता वाले ईरान का प्रभाव रहा है। मध्य एशिया इतिहास में रेशम मार्ग के व्यापारिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता था।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: मध्य एशिया का विस्तार?

उत्तर: मध्य एशिया पूर्व में चीन से, पश्चिम में कैस्पियन सागर तक, उत्तर में रूस से, दक्षिण में ईरान और अफगानिस्तान तक फैला है।

प्रश्न: मध्य एशिया में कौन से देश आते हैं?

उत्तर: मध्य एशिया में मुख्य रूप से 5 देशों कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान को शामिल किया जाता हैं।

प्रश्न: 1991 से पूर्व मध्य एशिया के देश, किस देश का हिस्सा हुआ करते थे?

उत्तर: मध्य एशिया में कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान को शामिल किया जाता है। ये सभी पांच देश पहले भूतपूर्व सोवियत संघ में शामिल थे। जब सोवियत संघ का पतन हुआ, तो ये सभी 1991 में आजाद हो गए और संप्रभु तथा स्वतंत्र राष्ट्र बन गए।

प्रश्न: मध्य एशिया की सीमा?

उत्तर: मध्य एशिया उत्तर में रूस के साइबेरिया, पूर्व में पूर्वी एशिया, दक्षिण-पश्चिम में मध्य पूर्व तथा दक्षिण-पूर्व में दक्षिण एशिया से घिरा है।

प्रश्न: मध्य एशिया की जलवायु कैसी है?

उत्तर: बेहद शुष्क।

प्रश्न: मध्य एशिया का अधिकांश हिस्सा कैसा है?

उत्तर: मध्य एशिया की जलवायु बेहद शुष्क है। इसका लगभग 60% हिस्सा रेगिस्तानी है।

प्रश्न: मध्य एशिया का प्रमुख धर्म कौन सा है?

उत्तर: इस्लाम यहां का प्रमुख धर्म है, जिसके ज्यादातर अनुयायी सुन्नी शाखा से संबंधित है। इसके बावजूद भी सांस्कृतिक रूप से इस क्षेत्र पर शिया मान्यता वाले ईरान का प्रभाव रहा है।

प्रश्न: मध्य एशिया इतिहास में किस लिए जाना जाता था?

उत्तर: मध्य एशिया इतिहास में रेशम मार्ग के व्यापारिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता था।

प्रश्न: मध्य एशिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

उत्तर: कजाकिस्तान।

यह भी पढ़े:

पूर्वी एशिया (East Asia) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पूर्वी एशिया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नजेम नदी (Zhem River) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जेम नदी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
यूराल नदी (Ural River)| विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यूराल नदी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नसिलीगुड़ी गलियारा (Siliguri Corridor) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सिलीगुड़ी गलियारा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय