चेरांगनी पहाड़ियां (Cherangani Hills)| विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चेरांगनी पहाड़ियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

चेरांगनी पहाड़ियां (Cherangani Hills)

आज के इस लेख में हम अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी हिस्से में स्थित चेरांगनी पहाड़ियां (Cherangani Hills) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं…….

चेरांगनी पहाड़ियां (Cherangani Hills)

चेरांगनी पहाड़ियां, केन्या के पश्चिमी उच्च भूमि में पहाड़ियों की एक श्रृंखला है। इसका विस्तार ट्रांस नजोइया, एल्गेयो मारकवेट और वेस्ट पोकोट नामक केन्या के तीन प्रदेशों में है। 3,530 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नाकुगेन का शिखर इस पर्वत श्रृंखला का सबसे उच्चतम बिंदु है। चेरांगनी पहाड़ियों का निर्माण फॉल्टिंग के कारण हुआ था। ये पूर्वी अफ्रीकी रिफ्ट वैली के पश्चिमी भाग का निर्माण करते हैं, जो उत्तर में जिबूती से लेकर दक्षिण में मोजांबिक तक फैला है।

चेरांगनी पहाड़ियों में पाई जाने वाली चट्टानों में मुख्य रूप से बायोटाइट और मस्कोवाइट से भरपूर नीस की चट्टानें, लौह अयस्क, सफेद क्वार्टजाइट की चट्टानें, लाल गार्नेट, बेरिल और क्रोमाइट शामिल हैं। क्रोमाइट की उपलब्धता औपनिवेशिक काल में अधिक थी। प्राकृतिक विविधता की मौजूदगी के चलते चेरांगनी पहाड़ियों में करीब 13 वन अभ्यारण मौजूद हैं। यहां के 13 वन अभयारण्यों को सामूहिक रूप से ‘चेरांगनी पहाड़ियों का वन’ के रूप में जाना जाता है।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: चेरांगनी पहाड़ियां कहाँ हैं?

उत्तर: चेरांगनी पहाड़ियां, केन्या के पश्चिमी उच्च भूमि में पहाड़ियों की एक श्रृंखला है। इसका विस्तार ट्रांस नजोइया, एल्गेयो मारकवेट और वेस्ट पोकोट नामक केन्या के तीन प्रदेशों में है।

प्रश्न: चेरांगनी पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?

उत्तर: 3,530 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नाकुगेन का शिखर इस पर्वत श्रृंखला का सबसे उच्चतम बिंदु है।

प्रश्न: चेरांगनी पहाड़ियों का निर्माण कैसे हुआ था?

उत्तर: चेरांगनी पहाड़ियों का निर्माण फॉल्टिंग के कारण हुआ था। ये पूर्वी अफ्रीकी रिफ्ट वैली के पश्चिमी भाग का निर्माण करते हैं, जो उत्तर में जिबूती से लेकर दक्षिण में मोजांबिक तक फैला है।

प्रश्न: चेरांगनी पहाड़ियों में मुख्य रूप से कौन सी चट्टानें पाई जाती हैं?

उत्तर: चेरांगनी पहाड़ियों में पाई जाने वाली चट्टानों में मुख्य रूप से बायोटाइट और मस्कोवाइट से भरपूर नीस की चट्टानें, लौह अयस्क, सफेद क्वार्टजाइट की चट्टानें, लाल गार्नेट, बेरिल और क्रोमाइट शामिल हैं। क्रोमाइट की उपलब्धता औपनिवेशिक काल में अधिक थी।

प्रश्न: चेरांगनी पहाड़ियों में कितने वन अभ्यारण मौजूद हैं?

उत्तर: चेरांगनी पहाड़ियों में करीब 13 वन अभ्यारण मौजूद हैं। यहां के 13 वन अभयारण्यों को सामूहिक रूप से चेरांगनी पहाड़ियों का वन के रूप में जाना जाता है।

प्रश्न: चेरांगनी पहाड़ियां किस महाद्वीप में हैं?

उत्तर: फ्रीका महाद्वीप के पूर्वी हिस्से में।

प्रश्न: अफ्रीका महाद्वीप और उसकी भौगोलिक विशेषताओं के बारे में संक्षिप्त में बताइए?

उत्तर: अफ्रीका महाद्वीप क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों की दृष्टि से एशिया के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसमें 54 देश और दुनिया की 16% से अधिक आबादी शामिल है। अफ्रीका महाद्वीप एक मिश्रित भौगोलिक विशेषता वाला महाद्वीप है। यहां मैदान, नदी, पर्वत, झील और सागरों की विशालताएं हैं। नील नदी, किलिमंजारो पर्वत, विक्टोरिया झील, सहारा मरुस्थल और भूमध्य सागर अफ्रीका की प्रमुख भौगोलिक विशेषताएं हैं।

यह भी पढ़े:

तुर्कवेल नदी (Turkvel River) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तुर्कवेल नदी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नभारत का सबसे लंबा समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ | अटल सेतु के बारे में वो सबकुछ, जो आप जानना चाहते हैं ?
कामचटका प्रायद्वीप (Kamchatka Peninsula) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कामचटका प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नएल्गॉन पर्वत (Mount Elgon) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एल्गॉन पर्वत से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय