08 अप्रैल करेंट अफेयर्स | Current Affairs In Hindi

08 अप्रैल महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs In Hindi

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (Current Affairs) हिंदी में (Current Affairs In Hindi)। खासतौर से UPSC-PCS-PSC-BANK-IBPS-RAILWAY-SI-POLICE। यहाँ पर करेंट अफेयर्स मिलेगा विश्लेषण (Analysis) के साथ, जो कि आपकी प्रतियोगी परीक्षा (Competitive Exam) की तैयारी को करेगा और भी मजबूत।

विश्लेषण के दौरान अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां (Extra Fact) भी प्राप्त होंगी, जो कि ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ ज्ञान के क्षेत्र में आपकी रूचि और तार्किक तथ्यों (Logical Facts ) को भी बढ़ाएंगी। करेंट अफेयर्स विश्लेषण के साथ पढ़ने से फायदा ये होता है कि जानकारियां हमें लम्बे समय तक याद रहती है, साथ ही साथ हम एक जानकारी को दूसरे जानकारी से लिंक कर पाते है।

तो आइये पढ़ते है, आज का करेंट अफेयर्स।

करेंट अफेयर्स। Current Affairs Today

प्रश्न 1. संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 05 अप्रैल।

विश्लेषण: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 05 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस मनाए जाने को नामित किया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 25 जुलाई 2019 को संकल्प अपनाया कि प्रत्येक वर्ष 05 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस मनाया जाएगा। पहला अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस 2020 में मनाया गया था। 2022 अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस का तीसरा संस्करण है।

अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस मनाए जाने का उद्देश्य: मनोविज्ञान कहता है कि मनुष्य के विचारों और उसकी भावनाओं का सीधा सम्बन्ध उसकी अंतरात्मा से होता है और कोई भी मनुष्य सर्वाधिक विचारों और भावनाओं से ही प्रभावित होता है। इसलिए यह दिवस मनाए जाने का प्रमुख उद्देश्य यह है कि मनुष्य अंतरात्मा को ध्यान करते हुए आत्म चिंतन करे और अपने विवेक का पालन करते हुए हर कार्य सही तरीके से करने की कोशिश करे।

जब मनुष्य अपने अंतरात्मा से सोचेगा तो शिक्षा और जागरूकता बढ़ाने वाली गतविधियों में ज्यादा ध्यान देगा और कहा जाता है कि जहा शिक्षा और जागरूकता रहती है वहा शांति और प्रेम स्वयं पैदा हो जाता है।

प्रश्न 2. हाल ही में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किस पुस्तक का विमोचन किया?

उत्तर: बिरसा मुंडा-जनजाति नायक।

विश्लेषण: केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री, श्री धर्मेंद्र प्रधान जी ने नई दिल्ली में “बिरसा मुंडा-जनजाति नायक (Birsa Munda – Janjatiya Nayak)” नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर शिक्षा राज्य मंत्री अन्न्पूर्णा देवी भी मौजूद रहीं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस अवसर पर कहा कि यह किताब युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

महत्वपूर्ण बाते:

  • इस पुस्तक को गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आलोक चक्रवाल ने लिखा है।
  • प्रो.चक्रवाल ने किताब को लेकर कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ लगान पर सबसे पहले बिगुल फूंका था।
  • 1884 में जब अकाल पड़ा तो अंग्रेजों से सीधे लोहा लेते हुए श्री बिरसा मुंडा जी ने लगान देने से साफ मना कर दिया था।इस विद्रोह का असर ही था कि अंग्रेजों को पीछे हटना पड़ा।
  • वैसे तो साहित्य पर कई किताब बाजार में उपलब्ध हैं। लेकिन श्री बिरसा मुंडा की क्रांति को लेकर जानकारी सीमित थी। हमने अनुसंधान के बाद संपादित किताब तैयार की है। इसमें कई व्यापक संशोधन के बाद इसे पाठकों के समक्ष प्रस्तुत किया है।

प्रश्न 3. भारत सरकार ने किसे नया विदेश सचिव नियुक्त किया है?

उत्तर: विनय मोहन क्वात्रा।

विश्लेषण: वर्तमान में मार्च 2020 से नेपाल में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत विनय मोहन क्वात्रा (Vinay Mohan Kwatra) को भारत का नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया हैं। वह वर्तमान विदेश सचिव, हर्षवर्धन श्रृंगला (Harsh Vardhan Shringla) का स्थान लेंगे, जो 30 अप्रैल 2022 को सेवानिवृत्त होंगे।

महत्वपूर्ण जानकारियां:

  • विनय मोहन क्वात्रा 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं।
  • क्वात्रा को विदेश सेवा में 32 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने 2015 से 2017 तक प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय (पीएमओ) में काम किया तथा अगस्त 2017 से फरवरी 2020 तक फ्रांस में भारत के राजदूत के रूप में भी काम किया है।
  • वर्तमान में वह नेपाल में भारतीय राजदूत है।

प्रश्न 4. CAPSP योजना के माध्यम से क्यूरेटेड लाभ प्रदान करने के लिए SBI ने किसके साथ समझौता किया है?

उत्तर: BSF

विश्लेषण: भारतीय स्टेट बैंक (SBI – State Bank Of India) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस वेतन पैकेज (CAPSP – Central Armed Police Salary Package) के माध्यम से वित्तीय सुरक्षा समाधान प्रदान करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF – Border Security Force) के साथ समझौता ज्ञापन (MOU – Memorandum of Understanding) पर हस्ताक्षर किया है।

महत्वपूर्ण जानकारियां:

  • इस योजना के माध्यम से सेवारत सुरक्षा बलों, सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ-साथ पारिवारिक पेंशनभोगियों को कई तरह के लाभ प्रदान किए जाएंगे।
  • इसके अलावा इन योजनाओं में व्यक्तिगत देखभाल, हवाई दुर्घटना बीमा कवर, ड्यूटी के दौरान मृत्यु के मामले में अतिरिक्त कवर, दुर्घटना में स्थायी पूर्ण विकलांगता / आंशिक विकलांगता कवर, बाल शिक्षा में सहायता और मृत सीमा सुरक्षा बल कर्मियों की बालिकाओं की शादी सहित अन्य कई लाभ वाली योजनाएँ शामिल हो सकती हैं।

प्रश्न 5. किसके द्वारा शुभंकर ‘प्रकृति और हरित लवक’ का शुभारंभ किया गया है?

उत्तर: केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव।

विश्लेषण: हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव (भूपेंद्र यादव) द्वारा प्रभावी प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर जागरूकता हेतु  शुभंकर ‘प्रकृति’ (Prakriti) और हरित पहल (Green Initiatives) का शुभारंभ किया गया।

इसका प्रमुख उद्देश्य बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण के लिए हर व्यक्ति द्वारा उसकी जीवनशैली में प्लास्टिक उपयोग को लेकर दिया जा सकने वाला छोटा से छोटा सहयोग है। खासतौर से सिंगल यूज़ प्लास्टिक को लेकर।

महत्वपूर्ण जानकारियां:

  • भारत में सालाना लगभग 3.5 मिलियन टन प्लास्टिक कचरा पैदा हो रहा है।
  • पिछले पांच वर्षो में प्रति व्यक्ति प्लास्टिक कचरा उत्पादन लगभग दोगुना हो गया है।

यह भी पढ़े: 09 अप्रैल | करेंट अफेयर्स | Current Affairs In Hindi

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय