साइप्रस (Cyprus) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साइप्रस से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

साइप्रस (Cyprus) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न.......

आज के इस लेख में हम साइप्रस (Cyprus) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

साइप्रस (Cyprus)

साइप्रस, भूमध्य सागर के पूर्वी हिस्से में स्थित है। इसे आधिकारिक तौर पर साइप्रस गणराज्य कहा जाता है। यह एक द्वीपीय देश है, जो पूर्वी भूमध्य सागर में दक्षिण में सिनाई प्रायद्वीप, उत्तर में अनातोलिया प्रायद्वीप और पूर्व में लेवंत क्षेत्र से घिरा है। भौगोलिक रूप से यह पश्चिम एशिया का हिस्सा है, पर इसके सांस्कृतिक संबंध और भू-राजनीति काफी हद तक दक्षिण-पूर्व यूरोपियन से संबंधित है।

साइप्रस, भूमध्य सागर में तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है। यह समुद्र के जरिए ग्रीस, तुर्की, सीरिया, लेबनान, इजराइल और मिस्र से अपनी राजनीतिक सीमा साझा करता है। साइप्रस वर्तमान में आंतरिक विभाजन का सामना कर रहा है। इसका पूर्वोत्तर भाग खुद को तुर्किश रिपब्लिक आफ नॉर्दर्न साइप्रस के नाम से आजाद घोषित कर चुका है, जबकि बाकी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में साइप्रस गणराज्य स्थित है। साइप्रस की राजधानी और सबसे बड़ा शहर निकोसिया है। साइप्रस प्राचीन काल से ही अपनी खनिज संपदा, शानदार वाइन और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध रहा है।

आपको कमेंट के माध्यम से बताना है कि भूमध्य सागर किस जलसंधि के माध्यम से अटलांटिक महासागर से जुड़ता है????? यदि आपको इसका उत्तर नहीं पता है, तो आप FAQ का सबसे आखरी प्रश्न देखें।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: साइप्रस कहां स्थित है?

उत्तर: साइप्रस, भूमध्य सागर के पूर्वी हिस्से में स्थित है। इसे आधिकारिक तौर पर साइप्रस गणराज्य कहा जाता है।

प्रश्न: साइप्रस किन से घिरा हुआ है?

उत्तर: पूर्वी भूमध्य सागर में स्थित साइप्रस दक्षिण में सिनाई प्रायद्वीप, उत्तर में अनातोलिया प्रायद्वीप और पूर्व में लेवंत क्षेत्र से घिरा है।

प्रश्न: भौगोलिक रूप से साइप्रस किस महाद्वीप का हिस्सा है?

उत्तर: भौगोलिक रूप से यह पश्चिम एशिया का हिस्सा है, पर इसके सांस्कृतिक संबंध और भू-राजनीति काफी हद तक दक्षिण-पूर्व यूरोपियन से संबंधित है।

प्रश्न: साइप्रस किस लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर: साइप्रस प्राचीन काल से ही अपनी खनिज संपदा, शानदार वाइन और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध रहा है।

प्रश्न: समुद्र के जरिए साइप्रस किन देशों के साथ अपनी राजनीतिक सीमा साझा करता है?

उत्तर: यह समुद्र के जरिए ग्रीस, तुर्की, सीरिया, लेबनान, इजराइल और मिस्र से अपनी राजनीतिक सीमा साझा करता है।

प्रश्न: साइप्रस का पूर्वोत्तर भाग किस नाम से अपने को आजाद घोषित कर चुका है?

उत्तर: साइप्रस वर्तमान में आंतरिक विभाजन का सामना कर रहा है। इसका पूर्वोत्तर भाग खुद को तुर्किश रिपब्लिक आफ नॉर्दर्न साइप्रस के नाम से आजाद घोषित कर चुका है, जबकि बाकी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में साइप्रस गणराज्य स्थित है।

प्रश्न: साइप्रस की राजधानी?

उत्तर: साइप्रस की राजधानी और सबसे बड़ा शहर निकोसिया है।

प्रश्न: भूमध्य सागर का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है?

उत्तर: सिसिली।

प्रश्न: दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है?

उत्तर: ग्रीनलैंड।

प्रश्न: भूमध्य सागर किस जलसंधि के माध्यम से अटलांटिक महासागर से जुड़ता है?

उत्तर: जिब्राल्टर स्ट्रेट।

यह भी पढ़े:

भारत की जल विभाजक रेखा (Water Dividing Line of India) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारत की जल विभाजक रेखा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नउर्मिया झील (Lake Urmia) विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उर्मिया झील से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
बलखश झील (Balkhash Lake) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बलखश झील से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नमालवा का पठार (Malwa Plateau) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मालवा के पठार से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय