यूरोप (Europe) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यूरोप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यूरोप (Europe)

आज के इस लेख में हम दुनिया के दूसरे सबसे छोटे महाद्वीप यूरोप (Europe) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……..

यूरोप (Europe)

क्या आप जानते हैं कि किसी जमाने में तकरीबन पूरी दुनिया पर शासन करने वाला यूरोप दुनिया की कुल जमीनी क्षेत्र के महज 15वें हिस्से पर ही अपना कब्जा रखता है। असल में यूरोप क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया के महाद्वीपों में दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है। वहीं जनसंख्या की दृष्टि से यूरोप, एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है। यह यूरेशिया (यूरोप+एशिया) के पश्चिमी प्रायद्वीपों से मिलकर बना है। इसकी सीमा उत्तर में आर्कटिक महासागर, पश्चिम में अटलांटिक महासागर और दक्षिण में भूमध्य सागर, काला सागर, कुमा-मैनिचडिप्रेशन और कैस्पियन सागर से लगती है।

वहीं इसकी पूर्वी सीमा, उत्तर से दक्षिण की ओर यूराल पर्वत के साथ-साथ चलती है और फिर यूराल पर्वत के दक्षिण-पश्चिम में जेम नदी के साथ उत्तरी कैस्पियन सागर के तट पर समाप्त होती है। इस महाद्वीप के प्रमुख प्रायद्वीपों में जटलैंड, स्कैंडिनेविया, इबेरियन, इतालवी और बाल्कन प्रायद्वीप शामिल हैं। वहीं इसके सबसे बड़े द्वीपों और द्वीप समूहों में ब्रिटिश द्वीप समूह, आइसलैंड, नोवाया जेमल्या, फ्रांज जोसेफ लैंड, स्वालबार्ड, फरो आइलैंड्स, बेलिएरिक द्वीप समूह, कोर्सिका सार्डिनिया, सिसिली, माल्टा, क्रेटे और साइप्रस शामिल हैं।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: यूरोप, दुनिया की कुल जमीनी क्षेत्र के कितने हिस्से पर अपना कब्जा रखता है?

उत्तर: यूरोप दुनिया की कुल जमीनी क्षेत्र के महज 15वें हिस्से पर ही अपना कब्जा रखता है।

प्रश्न: दुनिया का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?

उत्तर: यूरोप

प्रश्न: यूरोप की सीमा किस महाद्वीप के साथ लगती है?

उत्तर: एशिया

प्रश्न: यूरोप का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

उत्तर: रूस

प्रश्न: यूरोप का सबसे छोटा देश कौन सा है?

उत्तर: वेटिकन सिटी

प्रश्न: यूरोप में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश कौन सा है?

उत्तर: ब्रिटेन

प्रश्न: यूरोप महाद्वीप की सीमा?

उत्तर: इसकी सीमा उत्तर में आर्कटिक महासागर, पश्चिम में अटलांटिक महासागर और दक्षिण में भूमध्य सागर, काला सागर, कुमा-मैनिचडिप्रेशन और कैस्पियन सागर से लगती है। वहीं इसकी पूर्वी सीमा, उत्तर से दक्षिण की ओर यूराल पर्वत के साथ-साथ चलती है और फिर यूराल पर्वत के दक्षिण-पश्चिम में जेम नदी के साथ उत्तरी कैस्पियन सागर के तट पर समाप्त होती है।

प्रश्न: यूरोप महाद्वीप के प्रमुख प्रायद्वीप?

उत्तर: इस महाद्वीप के प्रमुख प्रायद्वीपों में जटलैंड, स्कैंडिनेविया, इबेरियन, इतालवी और बाल्कन प्रायद्वीप शामिल हैं।

प्रश्न: यूरोप महाद्वीप के प्रमुख बड़े द्वीप और द्वीप समूह?

उत्तर: इसके सबसे बड़े द्वीपों और द्वीप समूहों में ब्रिटिश द्वीप समूह, आइसलैंड, नोवाया जेमल्या, फ्रांज जोसेफ लैंड, स्वालबार्ड, फरो आइलैंड्स, बेलिएरिक द्वीप समूह, कोर्सिका सार्डिनिया, सिसिली, माल्टा, क्रेटे और साइप्रस शामिल हैं।

प्रश्न: जनसंख्या की दृष्टि से एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप कौन-सा है?

उत्तर: यूरोप

यह भी पढ़े:

भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ | अटल सेतु के बारे में वो सबकुछ, जो आप जानना चाहते हैं ?जापान सागर (Japan Sea) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जापान सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
आईबेरियन प्रायद्वीप (Iberian Peninsula) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आईबेरियन प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नकामचटका प्रायद्वीप (Kamchatka Peninsula) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कामचटका प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय