Gk Quiz in hindi: वल्लभ भाई पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि किसने दी थी? | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न | भाग–18

Gk Quiz in hindi

GK Quiz in Hindi: आज के इस लेख में सामान्य ज्ञान, जिसे अंग्रेजी में General Knowledge बोला जाता है, उससे संबंधित 20 सवाल पूछे जाएंगे और आपको उन सवालों के जवाब देने हैं। कुलमिलाकर यह आपकी सामान्य ज्ञान की जानकारियों का एक परीक्षण है।

तो आइए शुरू करते हैं…….

GK Quiz in Hindi

हम सभी बचपन से General Knowledge – General Knowledge …….शब्द सुनते हुए बड़े हुए हैं। भले ही हम में से अधिकांशतः लोग हिंदी मीडियम स्कूलों में पढ़े होंगे, लेकिन शब्द General Knowledge ही जानते रहें होंगे। वो तो बड़े होने पर पता चला कि General Knowledge को हिंदी में सामान्य ज्ञान कहते हैं।

खासतौर पर बड़े होने पर जब हम प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) की तैयारी करने लगे, तब हमें वास्तव में समझ में आया कि General Knowledge का क्या महत्व होता है, जिसके पास General Knowledge की जितनी ज्यादा जानकारी है, वह उतना ही होशियार और अन्य की अपेक्षा अग्रणी माना गया।

आज का जो दौर चल रहा है, उसमें आप चाहे किसी भी सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो या फिर किसी भी छोटी या बड़ी प्राइवेट कंपनी में इंटरव्यू देना हो, हर जगह आपका General Knowledge महत्व रखता है। हर जगह आपसे General Knowledge से संबंधित सवाल पूछें ही जाएंगे। अगर आपको लगता है कि General Knowledge से संबंधित आपकी तैयारी अच्छी है, तो इन 20 सवालों के जवाब देकर आप अपने सामान्य ज्ञान का परीक्षण कर सकते हैं।

सामान्य ज्ञान के 20 सवाल – Top 20 GK Questions in Hindi

Q.1 महात्मा गांधी का राजनीतिक गुरु कौन था?

उत्तर: गोपालकृष्ण गोखले

Q.2 किस भारतीय हॉकी खिलाड़ी का जन्म दिवस ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर: मेजर ध्यानचंद

Q.3 बंगाल में भक्ति आंदोलन के प्रवर्तक कौन थे?

उत्तर: चैतन्य

Q.4 किसने कहा था ‘दिल्ली अभी दूर है’ ?

उत्तर: निजामुद्दीन औलिया

Q.5 वह जीव कौन सा है, जो वायु प्रदूषण को मॉनीटर करता है?

उत्तर: लाइकेन

Q.6 इटली की तलवार किसे कहा गया है?

उत्तर: गैरीबाल्डी

Q.7 विश्व में सबसे अधिक वितरण वाला अंग्रेजी अखबार कौन सा है?

उत्तर: द टाइम्स ऑफ इंडिया

Q.8 जल्लीकट्टू बैल प्रतियोगिता का संबंध किस राज्य से है?

उत्तर: तमिलनाडु

Q.9 वल्लभ भाई पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि किसने दी थी?

उत्तर: महात्मा गांधी

Q.10 भारत का स्विट्जरलैंड किसे कहा जाता है?

उत्तर: जम्मू और कश्मीर

Q.11 मोती मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर: शाहजहां

Q.12 भारत की पहली महिला राज्यपाल कौन थीं?

उत्तर: सरोजिनी नायडू

Q.13 सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?

उत्तर: बृहस्पति

Q.14 मानव का मस्तिष्क लगभग कितने ग्राम का होता है?

उत्तर: 1350 ग्राम

Q.15 ‘उठो, जागो और अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको’ यह कथन किसका है?

उत्तर: स्वामी विवेकानंद

Q.16 स्वतंत्रता के पश्चात, भारत की जनगणना 2011 किस क्रम की राष्ट्रीय जनगणना थी?

उत्तर: सातवीं

Q.17 संविधान सभा की संघीय शक्तियों से संबंधित समिति के अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर: डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद

Q.18 बिजली के बल्ब का आविष्कार किसने किया था?

उत्तर: थॉमस अल्वा एडीसन

Q.19 नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान कहां है?

उत्तर: पटियाला

Q.20 पहला आंग्ल मैसूर युद्ध किसके बीच लड़ा गया था?

उत्तर: हैदर अली और अंग्रेज

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

हाइपरसोनिक मिसाइल क्या होती है और कितने प्रकार की होती है? विश्व के देशों के पास हाइपरसोनिक मिसाइल की स्थितिD2M Technology, जिसकी मदद से बिना इंटरनेट के सभी प्लेटफार्म में देख पाएंगे वीडियो !!!
डर्टी बॉम्ब (Dirty Bomb) क्या होता है ? जानें इसके नुकसान व प्रभावभारत ने NavIC क्यों बनाया, क्या है इसकी उपयोगिता ? जानें इसके पीछे की कहानी
भारतीय परमाणु पनडुब्बी INS अरिहंत | जानिए, विश्व के कितने देशों के पास परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियां हैं?मिसाइल किसे कहते हैं? मिसाइल के प्रकार | क्रूज व बैलिस्टिक मिसाइल
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय