Gk Quiz in hindi: “भारत की आत्मा गांवों में निवास करती है” यह कथन किसका है? | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न | भाग–19

Gk Quiz in hindi

GK Quiz in Hindi: आज के इस लेख में सामान्य ज्ञान, जिसे अंग्रेजी में General Knowledge बोला जाता है, उससे संबंधित 20 सवाल पूछे जाएंगे और आपको उन सवालों के जवाब देने हैं। कुलमिलाकर यह आपकी सामान्य ज्ञान की जानकारियों का एक परीक्षण है।

तो आइए शुरू करते हैं…….

GK Quiz in Hindi

हम सभी बचपन से General Knowledge – General Knowledge …….शब्द सुनते हुए बड़े हुए हैं। भले ही हम में से अधिकांशतः लोग हिंदी मीडियम स्कूलों में पढ़े होंगे, लेकिन शब्द General Knowledge ही जानते रहें होंगे। वो तो बड़े होने पर पता चला कि General Knowledge को हिंदी में सामान्य ज्ञान कहते हैं।

खासतौर पर बड़े होने पर जब हम प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) की तैयारी करने लगे, तब हमें वास्तव में समझ में आया कि General Knowledge का क्या महत्व होता है, जिसके पास General Knowledge की जितनी ज्यादा जानकारी है, वह उतना ही होशियार और अन्य की अपेक्षा अग्रणी माना गया।

आज का जो दौर चल रहा है, उसमें आप चाहे किसी भी सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो या फिर किसी भी छोटी या बड़ी प्राइवेट कंपनी में इंटरव्यू देना हो, हर जगह आपका General Knowledge महत्व रखता है। हर जगह आपसे General Knowledge से संबंधित सवाल पूछें ही जाएंगे। अगर आपको लगता है कि General Knowledge से संबंधित आपकी तैयारी अच्छी है, तो इन 20 सवालों के जवाब देकर आप अपने सामान्य ज्ञान का परीक्षण कर सकते हैं।

सामान्य ज्ञान के 20 सवाल – Top 20 GK Questions in Hindi

Q.1 किस तत्व की अधिकता से ब्लू बेबी सिंड्रोम होता है?

उत्तर: नाइट्रेट

Q.2 पृथ्वी पर सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला धातु तत्व कौन सा है?

उत्तर: एल्यूमिनियम

Q.3 फूलों और बीजों को विभिन्न प्रकार के आकर्षक रंग कौन प्रदान करता है?

उत्तर: क्रोमोप्लास्ट

Q.4 लाइसोसोम में पाया जाने वाला वह एंजाइम, जिनमें जीवद्रव्य को नष्ट करने की क्षमता होती है?

उत्तर: हाइड्रोलिटिक एंजाइम

Q.5 आनुवंशिकता और विभिन्नता के बारे में जानकारी देने वाली वनस्पतिक विज्ञान की शाखा को क्या कहते हैं?

उत्तर: आनुवंशिकी

Q.6 भारत के संविधान के अनुच्छेद 213 के तहत घोषित अध्यादेश को किसके द्वारा प्रत्याहृत किया जा सकता है?

उत्तर: राज्यपाल

Q.7 किस खनिज के अभाव के कारण ओस्टियोपोरोसिस हो सकता है?

उत्तर: कैल्शियम

Q.8 1925 में बंगाल विभाजन को अंजाम देने वाले भारत के ब्रिटिश वायसराय का क्या नाम था?

उत्तर: लॉर्ड कर्जन

Q.9 पृथ्वी के धरातल के कितने प्रतिशत भाग पर महाद्वीपों का विस्तार पाया जाता है?

उत्तर: 29.2

Q.10 सौर प्रणाली की खोज किसने की थी?

उत्तर: निकोलस कॉपरनिकस

Q.11 सूर्य के चारों ओर घूमने वाले खगोलीय पिंड क्या कहलाते हैं?

उत्तर: ग्रह

Q.12 उज्जैन का प्राचीन नाम क्या था?

उत्तर: अवंतिका

Q.13 विज्ञान की किस शाखा के अंतर्गत जीवधारियों का अध्ययन किया जाता है?

उत्तर: जीव विज्ञान (Biology)

Q.14 जीव विज्ञान का जनक किसे कहा जाता है?

उत्तर: अरस्तु

Q.15 “भारत की आत्मा गांवों में निवास करती है” यह कथन किसका है?

उत्तर: महात्मा गांधी

Q.16 हीराकुंड बांध किस नदी पर अवस्थित है?

उत्तर: महानदी

Q.17 इसरो का मुख्यालय कहां स्थित है?

उत्तर: बेंगलुरु

Q.18 जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित है?

उत्तर: उत्तराखंड

Q.19 शरीर में उपापचयी प्रक्रिया द्वारा बनने वाले विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने की क्रियाविधि क्या कहलाती है?

उत्तर: उत्सर्जन

Q.20 मस्तिष्क का कौन सा भाग सुनने के लिए जिम्मेदार होता है?

उत्तर: कनपटी भाग

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

हाइपरसोनिक मिसाइल क्या होती है और कितने प्रकार की होती है? विश्व के देशों के पास हाइपरसोनिक मिसाइल की स्थितिभूकंप रोशनी (Earthquake Lights) क्या होती है और किन कारणों की वजह से होती है?
अलास्का तेल ड्रिलिंग परियोजना क्या है और इसका विरोध क्यों हो रहा है?संयुक्त राज्य अमेरिका का निम्नलिखित में से कौन सा राज्य किसी अन्य अमेरिकी राज्य के साथ सीमा साझा नहीं करता है?
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय