GK Quiz in Hindi: रक्त्त का थक्का जमने में कौन सा विटामिन सहायक होता है? | ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न | भाग-7

GK Quiz in Hindi

GK Quiz in Hindi: आज के इस लेख में सामान्य ज्ञान, जिसे अंग्रेजी में General Knowledge बोला जाता है, उससे संबंधित 20 सवाल पूछे जाएंगे और आपको उन सवालों के जवाब देने हैं। कुलमिलाकर यह आपकी सामान्य ज्ञान की जानकारियों का एक परीक्षण है।

तो आइए शुरू करते हैं…….

GK Quiz in Hindi

हम सभी बचपन से General Knowledge – General Knowledge …….शब्द सुनते हुए बड़े हुए हैं। भले ही हम में से अधिकांशतः लोग हिंदी मीडियम स्कूलों में पढ़े होंगे, लेकिन शब्द General Knowledge ही जानते रहें होंगे। वो तो बड़े होने पर पता चला कि General Knowledge को हिंदी में सामान्य ज्ञान कहते हैं।

खासतौर पर बड़े होने पर जब हम प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) की तैयारी करने लगे, तब हमें वास्तव में समझ में आया कि General Knowledge का क्या महत्व होता है, जिसके पास General Knowledge की जितनी ज्यादा जानकारी है, वह उतना ही होशियार और अन्य की अपेक्षा अग्रणी माना गया।

आज का जो दौर चल रहा है, उसमें आप चाहे किसी भी सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो या फिर किसी भी छोटी या बड़ी प्राइवेट कंपनी में इंटरव्यू देना हो, हर जगह आपका General Knowledge महत्व रखता है। हर जगह आपसे General Knowledge से संबंधित सवाल पूछें ही जाएंगे। अगर आपको लगता है कि General Knowledge से संबंधित आपकी तैयारी अच्छी है, तो इन 20 सवालों के जवाब देकर आप अपने सामान्य ज्ञान का परीक्षण कर सकते हैं।

सामान्य ज्ञान के 20 सवाल – Top 20 GK Questions in Hindi

Q.1 किडनी की पथरी को क्या कहा जाता है?

उत्तर: कैल्शियम ऑक्सलेट

Q.2 प्रोटीन पाचन में कौन सा अम्ल सहयोगी होता है?

उत्तर: हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCL)

Q.3 साइलेंट वैली नेशनल पार्क कहां पर स्थित है?

उत्तर: केरल में

Q.4 अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का मुख्यालय कहां पर स्थित है?

उत्तर: गुरुग्राम (हरियाणा)

Q.5 विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र कहां स्थित है?

उत्तर: तिरुवनंतपुरम (केरल)

Q.6 सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र कहां स्थित है?

उत्तर: श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)

Q.7 भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र कहां स्थित है?

उत्तर: नई दिल्ली

Q.8 केन्द्रीय चावल अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है?

उत्तर: कटक (ओडिशा)

Q.9 हॉकी का जादूगर किसे माना जाता है?

उत्तर: मेजर ध्यानचंद

Q.10 क्योटो प्रोटोकॉल किससे संबंधित है?

उत्तर: ग्रीनहाउस गैस

Q.11 विश्व बैंक का मुख्यालय कहां स्थित है?

उत्तर: वॉशिंगटन डीसी (अमेरिका)

Q.12 एशियाई विकास बैंक (एडीबी) कहां स्थित है

उत्तर: मनीला (फिलीपींस)

Q.13 संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का मुख्यालय कहां स्थित है?

उत्तर: नैरोबी (केन्या)

Q.14 विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय कहां स्थित है?

उत्तर: जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड)

Q.15 यूनेस्को का मुख्यालय कहां स्थित है?

उत्तर: पेरिस (फ्रांस)

Q.16 पेट्रोलियम उत्पादक देशों के संगठन (ओपेक) का मुख्यालय कहां स्थित है?

उत्तर: वियना (ऑस्ट्रिया)

Q.17 आर्थिक सहयोग और विकास संगठन का मुख्यालय कहां स्थित है?

उत्तर: पेरिस

Q.18 रक्त्त का थक्का जमने में कौन सा विटामिन सहायक होता है?

उत्तर: विटामिन के

Q.19 कॉफी और चाय किस प्रकार की खेती है?

उत्तर: नकदी फसल

Q.20 एडीज मच्छर के काटने से कौन सा रोग होता है?

उत्तर: डेंगू

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

रिटायर्ड आउट क्या है? IPL में पहली बार किस खिलाड़ी ने किया था इस नियम का इस्तेमाल, जानें यहांकोच्चि जल मेट्रो परियोजना – Kochi Water Metro Project | देश की पहली वाटर मेट्रो ट्रेन
किस कानून के तहत किसी सांसद या विधायक की सदस्यता रद्द की जा सकती है? समझिए सरल शब्दों मेंगुड फ्राइडे समझौता क्या है? गुड फ्राइडे समझौते का विश्लेषण……
संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया का त्रिपक्षीय सुरक्षा समझौता – AUKUS अमृतपाल सिंह कौन है ? अमृतपाल सिंह का इतिहास और उससे जुड़े तथ्य
प्रवासी और अप्रवासी में अंतर (Difference between Migrant and Immigrant)नोस्ट्रो और वोस्ट्रो (Nostro and Vostro) बैंक खाते क्या होते हैं?
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय