जापान सागर (Japan Sea) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जापान सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

Japan Sea

आज के इस लेख में हम हाल ही में भूकंपों की वजह से सुर्खियों में रहे जापान सागर (Japan Sea) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं…….

चर्चा में क्यों ?

पिछले दिनों जापान सागर के तट पर बेहद तेज भूकंपों की एक सीरीज के बाद जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी की है।

जापान सागर (Japan Sea)

जापान सागर, उत्तरी प्रशांत महासागर का एक सीमांत सागर है। यह पूर्व में जापान और सखालिन द्वीप से, पश्चिम में एशियाई मुख्य भूमि पर रूस और कोरिया से घिरा है, वहीं दक्षिण में यह एक रेखा से घिरा है, जो पश्चिम की ओर जापानी द्वीप क्यूशू और गोटो से शुरू होकर दक्षिण कोरियाई द्वीप चेजू से होते हुए उत्तर की ओर कोरियाई प्रायद्वीप तक जाती है। इस सागर का कुल क्षेत्रफल लगभग 9,78,000 वर्ग किलोमीटर है। इसकी औसत गहराई 1,752 मीटर है, जबकि अधिकतम गहराई 3,742 मीटर है।

यह सागर एक गहरे बेसिन में स्थित है। यह दक्षिण में सुशीमा और कोरिया स्ट्रेट के जरिए पूर्वी चीन सागर से जुड़ता है तथा कानमोन स्ट्रेट के जरिए जापान के आंतरिक सागरों से जुड़ता है, वहीं उत्तर में ला पेरोस और ततर स्ट्रेट के माध्यम से ओखोटस्क सागर से जुड़ता है। पूर्व में यह सुगारु स्ट्रेट के जरिए प्रशांत महासागर से भी जुड़ा हुआ है।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: जापान सागर किस महासागर का एक सीमांत सागर है?

उत्तर: उत्तरी प्रशांत महासागर का।

प्रश्न: जापान सागर का कुल क्षेत्रफल कितना है?

उत्तर: इस सागर का कुल क्षेत्रफल लगभग 9,78,000 वर्ग किलोमीटर है।

प्रश्न: जापान सागर की गहराई कितनी है?

उत्तर: इसकी औसत गहराई 1,752 मीटर है, जबकि अधिकतम गहराई 3,742 मीटर है।

प्रश्न: किस स्ट्रेट के जरिए जापान सागर, पूर्वी चीन सागर से जुड़ता है?

उत्तर: यह दक्षिण में सुशीमा और कोरिया स्ट्रेट के जरिए पूर्वी चीन सागर से जुड़ता है।

प्रश्न: किस स्ट्रेट के जरिए जापान सागर, ओखोटस्क सागर से जुड़ता है?

उत्तर: उत्तर में ला पेरोस और ततर स्ट्रेट के माध्यम से ओखोटस्क सागर से जुड़ता है।

प्रश्न: किस स्ट्रेट के जरिए जापान सागर, प्रशांत महासागर से जुड़ता है?

उत्तर: सुगारु स्ट्रेट के जरिए प्रशांत महासागर से जुड़ता है।

प्रश्न: जापान सागर किनसे घिरा हुआ है?

उत्तर: यह पूर्व में जापान और सखालिन द्वीप से, पश्चिम में एशियाई मुख्य भूमि पर रूस और कोरिया से घिरा है, वहीं दक्षिण में यह एक रेखा से घिरा है, जो पश्चिम की ओर जापानी द्वीप क्यूशू और गोटो से शुरू होकर दक्षिण कोरियाई द्वीप चेजू से होते हुए उत्तर की ओर कोरियाई प्रायद्वीप तक जाती है।

प्रश्न: जापान के सबसे करीब कौन-सा महासागर है?

उत्तर: प्रशांत महासागर

प्रश्न: जापान किस महाद्वीप में स्थित है?

उत्तर: एशिया

प्रश्न: जापान के चार प्रमुख बड़े द्वीप कौन से हैं?

उत्तर: होक्काइडो, होन्शू, शिकोकू और क्यूशू।

प्रश्न: जापान की राजधानी?

उत्तर: टोक्यो

यह भी पढ़े:

युगांडा (Uganda) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए युगांडा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नचेरांगनी पहाड़ियां (Cherangani Hills)| विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चेरांगनी पहाड़ियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ | अटल सेतु के बारे में वो सबकुछ, जो आप जानना चाहते हैं ?कामचटका प्रायद्वीप (Kamchatka Peninsula) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कामचटका प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय