कामचटका प्रायद्वीप (Kamchatka Peninsula) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कामचटका प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

कामचटका प्रायद्वीप (Kamchatka Peninsula)

आज के इस लेख में हम रूस के साइबेरिया क्षेत्र के सुदूर पूर्व में स्थित कामचटका प्रायद्वीप (Kamchatka Peninsula) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं…….

कामचटका प्रायद्वीप (Kamchatka Peninsula)

कामचटका प्रायद्वीप एशिया की उत्तर-पूर्वी सीमा पर पूर्वी रूस में स्थित दुनिया के सबसे बड़े प्रायद्वीपों में से एक है। यह उत्तर में साइबेरिया से, पश्चिम में ओखोटस्क सागर से और पूर्व में प्रशांत महासागर और बेरिंग सागर से घिरा हुआ है। यह रिंग ऑफ फायर का भाग है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 3,70,000 वर्ग किलोमीटर है। उत्तर से दक्षिण की ओर यह लगभग 1,200 किलोमीटर लंबा और पूर्व से पश्चिम की तरफ 480 किलोमीटर चौड़ा है। इसके पूर्वी हिस्से में वोस्टोचनी और मध्य हिस्से में श्रेडिनी नामक पर्वत श्रृंखलाओं का विस्तार है।

कामचटका यहां की सबसे प्रमुख नदी है। इस प्रायद्वीप के दक्षिणी सिरे से कुरील द्वीप की श्रृंखला शुरू होती है, जो जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो के उत्तरी छोर तक जाती है। कामचटका का अधिकांश क्षेत्र पहाड़ी है। यह प्रायद्वीप भूतापीय गतिविधि के लिहाज से दुनिया के सबसे बड़े क्षेत्रों में से एक है, क्योंकि यहां लगभग 160 ज्वालामुखी स्थित हैं, जिनमें से 30 अभी भी सक्रिय ज्वालामुखी माने जाते हैं। इनमें से एक ज्वालामुखी, क्लुचेव्स्काया सोपका, 15,584 फुट ऊँचा है, जो कि पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे बड़ा ज्वालामुखी माना जाता है। कामचटका पर विविध प्रकार के पशु-पक्षी पाए जाते हैं, जिनमें से भूरा भालू (ब्राउन बियर) सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध है, जो बहुत बड़े आकार का होता है।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: कामचटका प्रायद्वीप कहां है?

उत्तर: कामचटका प्रायद्वीप एशिया की उत्तर-पूर्वी सीमा पर पूर्वी रूस में स्थित दुनिया के सबसे बड़े प्रायद्वीपों में से एक है। यह उत्तर में साइबेरिया से, पश्चिम में ओखोटस्क सागर से और पूर्व में प्रशांत महासागर और बेरिंग सागर से घिरा हुआ है। यह रिंग ऑफ फायर का भाग है।

प्रश्न: कामचटका प्रायद्वीप क्यों प्रसिद्ध है?

उत्तर: कामचटका प्रायद्वीप अपने ज्वालामुखियों के लिए प्रसिद्ध है, जिन्हें वहां के अधिकांश स्मृति चिन्हों पर चित्रित किया गया है। यहां लगभग 160 ज्वालामुखी स्थित हैं, जिनमें से 30 अभी भी सक्रिय ज्वालामुखी माने जाते हैं। इनमें से एक ज्वालामुखी, क्लुचेव्स्काया सोपका, 15,584 फुट ऊँचा है, जो कि पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे बड़ा ज्वालामुखी माना जाता है। कामचटका पर विविध प्रकार के पशु-पक्षी पाए जाते हैं, जिनमें से भूरा भालू (ब्राउन बियर) सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध है, जो बहुत बड़े आकार का होता है।

प्रश्न: कामचटका प्रायद्वीप की सबसे प्रमुख नदी कौन सी है?

उत्तर: कामचटका नदी

प्रश्न: कामचटका कैसा क्षेत्र है?

उत्तर: अधिकांश क्षेत्र पहाड़ी है।

प्रश्न: कामचटका प्रायद्वीप में कितने ज्वालामुखी हैं?

उत्तर: यह प्रायद्वीप भूतापीय गतिविधि के लिहाज से दुनिया के सबसे बड़े क्षेत्रों में से एक है, क्योंकि यहां लगभग 160 ज्वालामुखी स्थित हैं, जिनमें से 30 अभी भी सक्रिय ज्वालामुखी माने जाते हैं। इनमें से एक ज्वालामुखी, क्लुचेव्स्काया सोपका, 15,584 फुट ऊँचा है, जो कि पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे बड़ा ज्वालामुखी माना जाता है।

प्रश्न: उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे बड़ा ज्वालामुखी कौन सा है?

उत्तर: कामचटका प्रायद्वीप में लगभग 160 ज्वालामुखी स्थित हैं, जिनमें से 30 अभी भी सक्रिय ज्वालामुखी माने जाते हैं। इनमें से एक ज्वालामुखी, क्लुचेव्स्काया सोपका, 15,584 फुट ऊँचा है, जो कि पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे बड़ा ज्वालामुखी माना जाता है।

प्रश्न: कामचटका प्रायद्वीप में किस प्रकार के पशु-पक्षी पाए जाते हैं?

उत्तर: कामचटका पर विविध प्रकार के पशु-पक्षी पाए जाते हैं, जिनमें से भूरा भालू (ब्राउन बियर) सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध है, जो बहुत बड़े आकार का होता है।

प्रश्न: भूरा भालू (ब्राउन बियर) से भी बड़ा कौन-सा भालू होता है?

उत्तर: भूरा भालू (ब्राउन बियर) से बड़ा केवल ध्रुवीय भालू (पोलर बियर) होता है।

यह भी पढ़े:

युगांडा (Uganda) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए युगांडा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नएल्गॉन पर्वत (Mount Elgon) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एल्गॉन पर्वत से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
नरसंहार कन्वेंशन 1948 (Genocide Convention 1948)तुर्कवेल नदी (Turkvel River) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तुर्कवेल नदी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय