कृष्णा नदी (Krishna River) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कृष्णा नदी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

कृष्णा नदी (Krishna River) और इससे संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न.........

आज के इस लेख में हम कृष्णा नदी (Krishna River) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

विषय सूची

कृष्णा नदी (Krishna River)

कृष्णा नदी, गोदावरी के बाद प्रायद्वीपीय भारत की दूसरी सबसे बड़ी नदी है। गंगा और गोदावरी के बाद भारत की यह तीसरी सबसे लंबी नदी है। यह पश्चिम से पूर्व की ओर बहती है। यह महाराष्ट्र में पश्चिमी घाट के पर्वत महाबलेश्वर के नजदीक एक झरने से निकलती है और एक बड़े से डेल्टा का निर्माण करके बंगाल की खाड़ी में जा गिरती है। इसका डेल्टा भारत के सबसे उपजाऊ क्षेत्रों में से एक हैं, लेकिन मिट्टी का कटाव करने के कारण यह नदी पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचाती है। इसकी लंबाई लगभग 1400 किलोमीटर है।

कृष्णा की प्रमुख सहायक नदी बाएं तट पर भीमा, डिंडी और मूसी, जबकि दाएं तट पर घाटप्रभा, मालप्रभा, तुंगभद्रा और कोयना नदी हैं। कृष्णा नदी का अपवाह क्षेत्र महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में फैला है। नदी के अपवाह क्षेत्र में मुख्य रूप से अल्माटी डैम, नागार्जुन सागर डैम और प्रकाशम बैराज हैं। इसके अलावा अपवाह क्षेत्र में चंदोली नेशनल पार्क, घाटप्रभा वन्य जीव अभयारण्य, जबकि आंध्र प्रदेश में नागार्जुन सागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व है। कृष्णा नदी पर दो जलप्रपात बने हुए हैं। पहला शिवसमुद्रम जलप्रपात और दूसरा श्रीरंगपट्टनम जलप्रपात। शिवसमुद्रम जलप्रपात से सर्वाधिक मात्रा में जल विद्युत पैदा की जाती है।

यह नदी नौकाचालन योग्य नहीं है, लेकिन इस नदी से महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को सिंचाई के लिए पानी मिलता है। हालांकि, यह नदी अपने जल स्रोत के लिए मानसूनी वर्षा पर निर्भर रहती है, इस वजह से वर्ष भर जल-स्तर में काफी उतार-चढ़ाव रहता है। आंध्र प्रदेश का एक प्रमुख शहर विजयवाड़ा इस नदी के तट पर स्थित है, वहीं इसकी सहायक नदी मूसी के तट पर हैदराबाद स्थित है।

कृष्णा नदी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह गोदावरी और कावेरी के बाद प्रायद्वीपीय भारत की तीसरी सबसे बड़ी नदी है।

2. इसके मुहाने पर पुलिकट झील है, जो नदी का जल मिलने के कारण स्वच्छ पानी की एक झील है।

3. नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व इस नदी के अपवाह क्षेत्र में है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(A) केवल 1

(B) केवल 3

(C) 2 और 3

(D) 1, 2 और 3

उत्तर: (B)

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: कृष्णा नदी कितने राज्यों से गुजरती है?

उत्तर: 4 (महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश)

प्रश्न: कृष्णा नदी कहां से शुरू होती है और कहां खत्म होती है?

उत्तर: यह महाराष्ट्र में पश्चिमी घाट के पर्वत महाबलेश्वर के नजदीक एक झरने से निकलती है और एक बड़े से डेल्टा का निर्माण करके बंगाल की खाड़ी में जा गिरती है।

प्रश्न: कृष्णा नदी के किनारे कौन सा शहर बसा हुआ है?

उत्तर: विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश)

प्रश्न: प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?

उत्तर: गोदावरी।

प्रश्न: प्रायद्वीपीय भारत की दूसरी सबसे बड़ी नदी कौन सी है?

उत्तर: कृष्णा।

प्रश्न: कृष्णा नदी किस दिशा से किस दिशा की ओर बहती है?

उत्तर: यह पश्चिम से पूर्व की ओर बहती है।

प्रश्न: कृष्णा नदी कहां से निकलती है?

उत्तर: यह महाराष्ट्र में पश्चिमी घाट के पर्वत महाबलेश्वर के नजदीक एक झरने से निकलती है और एक बड़े से डेल्टा का निर्माण करके बंगाल की खाड़ी में जा गिरती है।

प्रश्न: कृष्ण की प्रमुख सहायक नदियां कौन सी है?

उत्तर: कृष्णा की प्रमुख सहायक नदी बाएं तट पर भीमा, डिंडी और मूसी, जबकि दाएं तट पर घाटप्रभा, मालप्रभा, तुंगभद्रा और कोयना नदी हैं।

प्रश्न: कृष्णा नदी पर कौन से बांध बने हुए हैं?

उत्तर: नदी के अपवाह क्षेत्र में मुख्य रूप से अल्माटी डैम, नागार्जुन सागर डैम और प्रकाशम बैराज हैं।

प्रश्न: कृष्णा नदी पर कौन से जलप्रपात बने हुए हैं?

उत्तर: कृष्णा नदी पर दो जलप्रपात बने हुए हैं। पहला शिवसमुद्रम जलप्रपात और दूसरा श्रीरंगपट्टनम जलप्रपात। शिवसमुद्रम जलप्रपात से सर्वाधिक मात्रा में जल विद्युत पैदा की जाती है।

प्रश्न: कृष्णा नदी के अपवाह क्षेत्र में कौन से नेशनल पार्क बने हुए हैं?

उत्तर: इसके अपवाह क्षेत्र में चंदोली नेशनल पार्क, घाटप्रभा वन्य जीव अभयारण्य, जबकि आंध्र प्रदेश में नागार्जुन सागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व है।

प्रश्न: क्या कृष्णा नदी नौकाचालन योग्य है?

उत्तर: नहीं।

प्रश्न: कृष्णा नदी के लिए प्रमुख जल स्रोत?

उत्तर: यह नदी अपने जल स्रोत के लिए मानसूनी वर्षा पर निर्भर रहती है, इस वजह से वर्ष भर जल-स्तर में काफी उतार-चढ़ाव रहता है।

यह भी पढ़े:

आइसलैंड (Iceland) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आइसलैंड से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नऐसा कारनामा करने वाले सुनील नरेन विश्व क्रिकेट के एकलौते खिलाड़ी !!!
लाल सागर (Red Sea) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लाल सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नस्कैंडिनेवियाई देश (Scandinavian countries) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्कैंडिनेविया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय