मालवा का पठार (Malwa Plateau) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मालवा के पठार से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

मालवा के पठार (Malwa Plateau) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न..........

आज के इस लेख में हम मालवा का पठार (Malwa Plateau) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

मालवा का पठार (Malwa Plateau)

दोस्तों, आपने मालवा क्षेत्र और मालवा के पठार के बारे में जरूर सुना होगा। मालवा क्षेत्र, मालवा के पठार पर स्थित है। यह उत्तर-मध्य भारत के पठारों में से एक है। मूल रूप से यह एक लावा पठार है। इसका ढाल उत्तर-पूर्व की ओर है। इसका विस्तार पश्चिमी मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में है। यह उत्तर-पश्चिम में मेवाड़ के पठार, उत्तर-पूर्व में बुंदेलखंड के पठार, पूर्व और दक्षिण में विंध्यन रेंज और पश्चिम में गुजरात के मैदानों से घिरा है। मेवाड़ का पठार, मालवा के पठार को अरावली पर्वत श्रृंखला से अलग करने वाली संरचना है।

पठार के पश्चिमी हिस्से से माही नदी बहती है, जबकि चंबल नदी मध्य भाग में बहती है। वहीं, केन, बेतवा और धसान नदियां पूर्व से होकर बहती हैं। इन नदियों की घाटियां सीढ़ीदार ढलानों से बनी हैं। मालवा के पठार का निर्माण ज्वालामुखीय प्रक्रिया से उत्पन्न बेसाल्ट चट्टान से हुआ है। बेसाल्ट चट्टान के अपक्षरण से ही इस क्षेत्र में काली मिट्टी का विकास हुआ है, जो कपास के उत्पादन की दृष्टि से अधिक उपयोगी होती है।

मध्य प्रदेश के लगभग 28 प्रतिशत भाग का निर्माण मालवा के पठार द्वारा होता है। इसका विस्तार ग्वालियर, सागर, गुना, भोपाल रायसेन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, देवास, रतलाम, धार, झाबुआ, मंदसौर और नीमच जिलों तक है। ग्वालियर, भोपाल, सीहोर, इंदौर और उज्जैन यहां के प्रसिद्ध शहर हैं।

आपको कमेंट के माध्यम से बताना है कि भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन सी है ???? यदि आपको इसका उत्तर नहीं पता है, तो आप FAQ का सबसे आखरी प्रश्न देखें।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: मालवा के पठार का विस्तार?

उत्तर: इसका विस्तार पश्चिमी मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में है। यह उत्तर-पश्चिम में मेवाड़ के पठार, उत्तर-पूर्व में बुंदेलखंड के पठार, पूर्व और दक्षिण में विंध्यन रेंज और पश्चिम में गुजरात के मैदानों से घिरा है। मेवाड़ का पठार, मालवा के पठार को अरावली पर्वत श्रृंखला से अलग करने वाली संरचना है।

प्रश्न: मालवा का पठार कहां स्थित है?

उत्तर: पश्चिमी मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में मालवा का पठार स्थित है। यह उत्तर-मध्य भारत के पठारों में से एक है। मूल रूप से यह एक लावा पठार है। इसका ढाल उत्तर-पूर्व की ओर है।

प्रश्न: मालवा के पठार से निकलने वाली प्रमुख नदियां?

उत्तर: पठार के पश्चिमी हिस्से से माही नदी बहती है, जबकि चंबल नदी मध्य भाग में बहती है। वहीं, केन, बेतवा और धसान नदियां पूर्व से होकर बहती हैं। इन नदियों की घाटियां सीढ़ीदार ढलानों से बनी हैं।

प्रश्न: मालवा के पठार का निर्माण कैसे हुआ है?

उत्तर: मालवा के पठार का निर्माण ज्वालामुखीय प्रक्रिया से उत्पन्न बेसाल्ट चट्टान से हुआ है।

प्रश्न: कपास के उत्पादन की दृष्टि से कौन सी मिट्टी अधिक उपयोगी होती है?

उत्तर: काली मिट्टी।

प्रश्न: मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?

उत्तर: धूपगढ़ चोटी।

प्रश्न: भारत का सबसे ऊंचा पठार कौन सा है?

उत्तर: लद्दाख का पठार।

प्रश्न: भारत का सबसे बड़ा पठार कौन सा है?

उत्तर: दक्कन का पठार।

प्रश्न: दक्कन के पठार का विस्तार भारत के कितने राज्यों में है?

उत्तर: 8

प्रश्न: भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन सी है?

उत्तर: अरावली पर्वत श्रृंखला।

यह भी पढ़े:

आविष्कार और खोज के बीच क्या है अंतर ? जानिए, आसान भाषा में….वान झील (Lake Van) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वान झील से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
सोमालिया (Somalia) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सोमालिया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नजापान (Japan) – East Asia | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जापान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय