एल्गॉन पर्वत (Mount Elgon) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एल्गॉन पर्वत से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

एल्गॉन पर्वत (Mount Elgon)

आज के इस लेख में हम पूर्वी अफ्रीका के एक ज्वालामुखी पर्वत, एल्गॉन पर्वत (Mount Elgon) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

एल्गॉन पर्वत (Mount Elgon)

दोस्तों, अफ्रीका महाद्वीप के नक्शे को गौर से देखेंगे, तो इसके पूर्वी हिस्से में दो देश, युगांडा और केन्या दिखाई देंगे। यहां युगांडा के पूर्वी और केन्या के पश्चिमी सीमा पर एक विशाल ज्वालामुखी पर्वत स्थित है, जिसे दुनिया माउंट एल्गॉन के नाम से जानती है। इसकी ऊंचाई 4000 मीटर से अधिक है। केन्या में इसके दक्षिण में कालमेगा शहर और पूर्व में किताले शहर स्थित है।

माउंट एल्गॉन में 5 प्रमुख चोटियां हैं। युगांडा में वागागाई, मुबियी और मसाबा। केन्या में कोइटोबोस तथा केन्या और युगांडा की सीमा पर सुडेक प्रमुख हैं। इनमें वागागाई छोटी इस पर्वत का सबसे उच्चतम बिंदु है, जो पूरी तरह से युगांडा के भीतर आता है। इसकी ऊंचाई करीब 4,321 मीटर है। एल्गॉन पर्वत से सुआम या तुर्कवेल, नजोइया और लवाखा नदियाँ निकलती हैं। भू-वैज्ञानिकों की जांच में इस पर्वत की प्रारंभिक ज्वालामुखीय गतिविधियों का कोई प्रामाणिक सबूत नहीं मिला है। भू-वैज्ञानिकों का अनुमान है कि एल्गॉन पर्वत कम-से-कम ढाई करोड़ साल पुराना है, जो इसे पूर्वी अफ्रीका का सबसे पुराना विलुप्त ज्वालामुखी बनाता है।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: एल्गॉन पर्वत कहां स्थित है?

उत्तर: युगांडा के पूर्वी और केन्या के पश्चिमी सीमा पर एक विशाल ज्वालामुखी पर्वत स्थित है, जिसे दुनिया माउंट एल्गॉन के नाम से जानती है।

प्रश्न: एल्गॉन पर्वत की ऊंचाई कितनी है?

उत्तर: इसकी ऊंचाई 4000 मीटर से अधिक है। वागागाई छोटी इस पर्वत का सबसे उच्चतम बिंदु है, जो पूरी तरह से युगांडा के भीतर आता है। इसकी ऊंचाई करीब 4,321 मीटर है।

प्रश्न: एल्गॉन पर्वत से कौन-सी नदियाँ निकलती हैं?

उत्तर: एल्गॉन पर्वत से सुआम या तुर्कवेल, नजोइया और लवाखा नदियाँ निकलती हैं।

प्रश्न: एल्गॉन पर्वत कैसे बना?

उत्तर: भू-वैज्ञानिकों की जांच में इस पर्वत की प्रारंभिक ज्वालामुखीय गतिविधियों का कोई प्रामाणिक सबूत नहीं मिला है। भू-वैज्ञानिकों का अनुमान है कि एल्गॉन पर्वत कम-से-कम ढाई करोड़ साल पुराना है, जो इसे पूर्वी अफ्रीका का सबसे पुराना विलुप्त ज्वालामुखी बनाता है।

प्रश्न: एल्गॉन कैसा पर्वत है?

उत्तर: एल्गॉन एक ज्वालामुखी पर्वत है।

प्रश्न: तुर्कवेल नदी को और किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर: सुआम

प्रश्न: तुर्कवेल नदी कहां से निकलती है?

उत्तर: यह नदी युगांडा और केन्या के सीमा पर स्थित माउंट एल्गॉन से निकलती है।

प्रश्न: तुर्कवेल नदी कहां गिरती है?

उत्तर: यह नदी दुनिया के सबसे बड़ी रेगिस्तानी झीलों में से एक तुर्काना झील में गिरती है।

प्रश्न: तुर्कवेल नदी में कौन सा बांध बना हुआ है?

उत्तर: इस नदी पर फ्रांस की मदद से केन्याई सरकार ने 1990 के आसपास विवादस्पद तुर्कवेल बांध का निर्माण करवाया था।

प्रश्न: अफ्रीका महाद्वीप और उसकी भौगोलिक विशेषताएं?

उत्तर: अफ्रीका महाद्वीप क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों की दृष्टि से एशिया के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसमें 54 देश और दुनिया की 16% से अधिक आबादी शामिल है। अफ्रीका महाद्वीप एक मिश्रित भौगोलिक विशेषता वाला महाद्वीप है। यहां मैदान, नदी, पर्वत, झील और सागरों की विशालताएं हैं। नील नदी, किलिमंजारो पर्वत, विक्टोरिया झील, सहारा मरुस्थल और भूमध्य सागर अफ्रीका की प्रमुख भौगोलिक विशेषताएं हैं।

यह भी पढ़े:

युगांडा (Uganda) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए युगांडा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नफूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Valley of Flowers National Park) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
हरमुख पर्वत (Mount Harmukh) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हरमुख पर्वत से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नहसदेव अरण्य (Hasdeo Arand) क्षेत्र के जंगल | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हसदेव अरण्य से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय