MP GK IN HINDI: मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी | भाग-9

MP GK Questions in Hindi

आज के इस लेख में हम मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर, मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान (MP GK Questions in Hindi) से संबंधित पूछे जा सकने वाले MP GK के 20 प्रश्नों के बारे में जानेंगे, जो कि मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य सभी वनडे एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं। (MP GK Questions, MP GK in Hindi, MP GK Test, MP GK Book, MP GK Mock Test, MP GK Online Test, MP GK MCQ, MP GK MCQ in Hindi, MP GK Quiz)

वस्तुनिष्ठ मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान ((Objective MP GK Questions in Hindi))

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज का जो दौर चल रहा है, उसमें सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन (General Knowledge & General Studies) पूछा ही जाता है। यहां तक की दिन-प्रतिदिन सिलेबस में इसकी हिस्सेदारी बढ़ती ही जा रही है। इस लिहाज से एग्जाम में सफलता पाने के लिए सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन में पकड़ मजबूत रखना बहुत ही आवश्यक है।

इसी सिलसिले में अगर आप मध्य प्रदेश की किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, चाहे वह मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) प्रारंभिक परीक्षा हो या व्यापम से संबंधित कोई प्रतियोगी परीक्षा हो……, कुल मिलाकर मध्य प्रदेश कि कोई भी प्रतियोगी परीक्षा हो। जैसे………

  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC)
  • पीएसयू
  • मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय
  • रेलवे
  • बैंक
  • एमपी व्यापम
  • एमपी पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड
  • एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड
  • राजस्व मंडल, मध्य प्रदेश
  • राजधानी परियोजना प्रशासन, मध्य प्रदेश
  • औद्योगिक केंद्र विकास निगम लिमिटेड
  • ई-कोषागार वित्त विभाग, मध्य प्रदेश
  • इको-पर्यटन विकास बोर्ड, भोपाल
  • आवास एवं पर्यावरण विभाग
  • प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, म.प्र
  • पावर ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड मध्य प्रदेश (ट्रेड कंपनी)
  • राज्य वन विकास निगम लिमिटेड (एमपीआरवीयूएल), मध्य प्रदेश
  • इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएसईडीसी), मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश ग्रामीण डाक सेवा
  • मप्र पुलिस विभाग
  • मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम (एमपीटीबीसी)

इनमें से अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यहाँ पर जो मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी उपलब्ध कराई जा रही है, वह मध्य प्रदेश की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक सटीक रामबाण सिद्ध होने वाली है।

तो आइए शुरू करते हैं…….

मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न – 20 Important Questions of MP GK

Q.1 महाभारत कालीन पांडवों की मां कुंती का मूल निवास स्थान एवं अंगराज कर्ण की जन्मस्थली मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: मुरैना

Q.2 महाभारत कालीन पांडव नकुल की पत्नी करेणुमति किस महाजनपद की राजकुमारी थी?

उत्तर: चेदि

Q.3 भगवान श्री कृष्ण ने अवंति के शासक अनुबिन्द को युद्ध में परास्त कर उसकी जिस बहन से विवाह किया था, उसका नाम था?

उत्तर: मित्रविन्दा

Q.4 महाभारत युद्ध में पांडवों का साथ देने वाले चेदि महाजनपद के शासक का नाम था?

उत्तर: धृष्टकेतु

Q.5 भगवान गौतम बुद्ध के समकालीन (अवंति) उज्जैन का शासक कौन था?

उत्तर: चंडप्रद्योत (महासेन)

Q.6 उज्जैयिनी के राजा चंडप्रद्योत को पाण्डुरोग होने पर मगध के किस शासक ने अपने वैद्य जीवक को चंडप्रद्योत की चिकित्सा सहायता के लिए भेजा था?

उत्तर: बिंबिसार

Q.7 संस्कृत के प्रसिद्ध नाटक स्वप्नवासवदतम के रचयिता हैं?

उत्तर: भास

Q.8 संस्कृत के प्रसिद्ध नाटक स्वप्नवासवदतम में किसके प्रणय प्रसंग का वर्णन है?

उत्तर: पुरुवंशीय राजा उदयन एवं अवंति की राजकुमारी वासवदता

Q.9 मंदसौर प्रशस्ति लेख से किस नगर की प्रसिद्धि की सूचना मिलती है?

उत्तर: दशपुर (मंदसौर)

Q.10 मंदसौर प्रशस्ति लेख किससे संबंधित है?

उत्तर: यशोधर्मन (औलिकर वंश)

Q.11 गुज्जर्रा स्थल से प्राप्त लघु शिलालेख में मौर्य सम्राट अशोक का नाम देवनां प्रिय प्रियदस्सी का उल्लेख मिलता है। यह गुज्जर्रा स्थल मध्य प्रदेश के किस जिले में अवस्थित है?

उत्तर: दतिया

Q.12 विश्व प्रसिद्ध पाषाणयुगीन मानव द्वारा निर्मित भित्ति चित्र गुफाएं हैं?

उत्तर: भीमबेटका की गुफाएं

Q.13 प्राचीन भारत में सतीप्रथा का प्रथम साक्ष्य कहां से प्राप्त हुआ है?

उत्तर: ऐरण अभिलेख से (सागर)

Q.14 महाजनपद में उज्जैन किसकी राजधानी थी?

उत्तर: अवंति

Q.15 भरहुत का स्तूप मध्य प्रदेश के किस जिले में अवस्थित है?

उत्तर: सतना

Q.16 भरहुत के स्तूप की खोज किसने की थी?

उत्तर: अलेक्जेंडर कनिंघम

Q.17 भरहुत के स्तूप का निर्माण किसने करवाया?

उत्तर: मौर्य सम्राट अशोक

Q.18 भरहुत का स्तूप किस धर्म से संबंधित है?

उत्तर: बौद्ध धर्म

Q.19 बिंदुसार के शासनकाल में सम्राट अशोक कहां पर 11 वर्षों तक कुमारपाल (राज्यपाल) रहे?

उत्तर: उज्जैयिनी

Q.20 मौर्य सम्राट अशोक द्वारा जबलपुर जिले में स्थापित रूपनाथ शिलालेख की खोज किसने की?

उत्तर: जनरल ओटेल

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

MP GK IN HINDI: मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी | भाग-10

MP GK IN HINDI: मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी | भाग-8आईबेरियन प्रायद्वीप (Iberian Peninsula) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आईबेरियन प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
दक्षिण चीन सागर (South China Sea) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दक्षिण चीन सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नपान खाने से होने वाले अचूक फायदे और कुछ नुकसान 

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय