सिलीगुड़ी गलियारा (Siliguri Corridor) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सिलीगुड़ी गलियारा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

सिलीगुड़ी गलियारा (Siliguri Corridor)

आज के इस लेख में हम भारत के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक सिलीगुड़ी गलियारा (Siliguri Corridor) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं…….

विषय सूची

सिलीगुड़ी गलियारा (Siliguri Corridor)

सिलीगुड़ी गलियारा पश्चिम बंगाल में स्थित भूमि का एक संकरा क्षेत्र है। यह भारत के पूर्वोत्तर के आठ राज्यों (पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय) को शेष भारत से जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता है, इसलिए यह रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण और अत्यधिक संवेदनशील है।

नेपाल और बांग्लादेश इस गलियारे के दोनों और स्थित हैं और भूटान गलियारे के उत्तरी छोर पर स्थित है। अपने सबसे संकीर्ण रूप में यह गलियारा महज केवल 20 किलोमीटर के आसपास चौड़ा है, जबकि लंबाई लगभग 60 किलोमीटर है। इसी के चलते इसे चिकन नेक भी कहते हैं।

यह गलियारा पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और तराई क्षेत्रों से उत्तर-पूर्व की ओर फैला है। सिलीगुड़ी कॉरिडोर का निर्माण भारत के विभाजन के कारण हुआ है। 1947 से 1948 में बंगाल के विभाजन के बाद पूर्वी पाकिस्तान के बनने से सिलीगुड़ी गलियारा का निर्माण हुआ। पूर्वी पाकिस्तान अब बांग्लादेश के नाम से आजाद मुल्क है।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: सिलीगुड़ी गलियारा भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: पश्चिम बंगाल

प्रश्न: सिलीगुड़ी गलियारा भारत के कितने पूर्वोत्तर राज्यों को शेष भारत से जोड़ता है?

उत्तर: 8 (पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय)

प्रश्न: सिलिगुड़ी कॉरिडोर की सीमा कितने अन्य देशों से लगती है?

उत्तर: 3 (नेपाल, बांग्लादेश और भूटान)

प्रश्न: सिलीगुड़ी गलियारे को किस और नाम से जाना जाता है?

उत्तर: चिकन नेक

प्रश्न: सिलीगुड़ी गलियारा को चिकन नेक क्यों कहा जाता है?

उत्तर: अपने सबसे संकीर्ण रूप में यह गलियारा महज केवल 20 किलोमीटर के आसपास चौड़ा है, जबकि लंबाई लगभग 60 किलोमीटर है। इस आधार पर देखने पर यह गलियारा मुर्गे की गर्दन के समान दिखता है। यानी की पश्चिम बंगाल राज्य को गौर से देखें, तो इसकी आकृति सिलिगुड़ी कॉरिडोर की वजह से चिकन के समान दिखती है और यह गलियारा चिकन नेक की तरह। इसी के चलते इसे चिकन नेक भी कहते हैं।

प्रश्न: सिलीगुड़ी गलियारा का निर्माण कैसे हुआ?

उत्तर: सिलीगुड़ी कॉरिडोर का निर्माण भारत के विभाजन के कारण हुआ है। 1947 से 1948 में बंगाल के विभाजन के बाद पूर्वी पाकिस्तान के बनने से सिलीगुड़ी गलियारा का निर्माण हुआ। पूर्वी पाकिस्तान अब बांग्लादेश के नाम से आजाद मुल्क है।

प्रश्न: सिलीगुड़ी गलियारा भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर: सिलीगुड़ी गलियारा अपनी भौगोलिक स्थिति की वजह से भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सिलीगुड़ी गलियारा शेष भारत को आठ पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों से जोड़ता है, जिसके माध्यम से हम म्यांमार से होते हुए दक्षिण और पूर्वी एशिया से आसानी से संपर्क स्थापित कर पाते हैं। इसके अलावा चीन की इस पर हमेशा नजर बनी रहती है कि भूटान के माध्यम से हम सिलीगुड़ी गलियारे के कितने नजदीक पहुंच जाए, ताकि सिलीगुड़ी गलियारा के माध्यम से भारत पर पैनी नजर बनाए रखें। इस प्रकार से सिलीगुड़ी गलियारा भारत के लिए भौगोलिक, राजनीतिक और व्यापारिक तीनों रूप से महत्वपूर्ण है।

प्रश्न: पश्चिम बंगाल की सीमा कितने भारतीय राज्यों से लगती है?

उत्तर 5 (ओडिशा, झारखंड, बिहार, सिक्किम और असम)

प्रश्न: पश्चिम बंगाल की सीमा कितने अन्य देशों के साथ लगती है?

उत्तर: 3 (नेपाल, बांग्लादेश और भूटान)

प्रश्न: 1971 से पहले बांग्लादेश को किस नाम से जाना जाता था?

उत्तर: पूर्वी पाकिस्तान, क्योंकि 1971 से पहले यह पाकिस्तान का हिस्सा था और इसे पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था। वर्तमान में आज जो पाकिस्तान है, उसे पश्चिमी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था।

यह भी पढ़े:

क्या है प्राण प्रतिष्ठा, क्यों की जाती है और कैसे की जाती है, क्या है इसका महत्व ? समझिए यहां…..जेम नदी (Zhem River) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जेम नदी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
ग्वाटेमाला (Guatemala) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ग्वाटेमाला से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नबाल्कन प्रायद्वीप (Balkan Peninsula) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बाल्कन प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
पूर्वी एशिया (East Asia) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पूर्वी एशिया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नजापान सागर (Japan Sea) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जापान सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय