टाइग्रिस और यूफ्रेट्स नदी प्रणाली (Tigris and Euphrates River System) | संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

टाइग्रिस और यूफ्रेट्स नदी प्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

आज के इस लेख में हम टाइग्रिस और यूफ्रेट्स नदी प्रणाली (Tigris and Euphrates River System) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

विषय सूची

टाइग्रिस और यूफ्रेट्स नदी प्रणाली (Tigris and Euphrates River System)

टाइग्रिस और यूफ्रेट्स मध्य-पूर्व (पश्चिम एशिया) की सबसे प्रमुख और महत्वपूर्ण नदियां हैं। ये दोनों नदियां मिलकर टाइग्रिस और यूफ्रेट्स नदी प्रणाली का निर्माण करती हैं। टाइग्रिस नदी तुर्किये के टॉरस माउंटेन से निकलती है और सीरिया के सीमा से होते हुए इराक में प्रवेश करती है। जबकि यूफ्रेट्स की शुरुआत तुर्किए में आर्मेनियाई हाइलैंड्स से होती है। यहाँ यह केबान नदी और माउंट अरारात के पास से निकलने वाली मूरत नदी से मिलकर बनती है।

इसके बाद यह सीरिया और इराक में टाइग्रिस नदी के लगभग समानांतर बहती है और इराक के अल-कुरना शहर में टाइग्रिस से मिल जाती है। इसके बाद इनकी संयुक्त धारा को शट्ट अल-अरब कहते हैं, जो आखिर में फारस की खाड़ी में जाकर गिर जाती है। टाइग्रिस नदी की लंबाई 1850 किलोमीटर तथा यूफ्रेट्स नदी की लंबाई 2800 किलोमीटर है। यूफ्रेट्स पश्चिम एशिया की सबसे बड़ी नदी है।

मेसोपोटामिया के मैदान का विकास इसी नदी प्रणाली में हुआ है। इस मैदान में इराक के अलावा कुवैत, सीरियल, ईरान और तुर्किए के कुछ हिस्से शामिल हैं। टाइग्रिस और यूफ्रेट्स नदी के किनारे ही मेसोपोटामिया की ऐतिहासिक सभ्यता विकसित हुई थी। मेसोपोटामिया के लोग विशाल रेगिस्तान के बीच: पीने का पानी, कृषि और प्रमुख परिवहन मार्गो के लिए इन नदियों पर निर्भर थे। पिछले कुछ वर्षों में कम वर्षा होने की वजह से इन नदियों का औसत प्रवाह लगभग आधे तक कम हो गया है।

आपको कमेंट के माध्यम से बताना है कि भक्ति आंदोलन का प्रणेता किसे माना जाता है ????? यदि आपको इसका उत्तर नहीं पता है, तो आप FAQ का सबसे आखरी प्रश्न देखें।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: मध्य-पूर्व की सबसे महत्वपूर्ण नदियां कौन सी है?

उत्तर: टाइग्रिस और यूफ्रेट्स मध्य-पूर्व (पश्चिम एशिया) की सबसे प्रमुख और महत्वपूर्ण नदियां हैं। ये दोनों नदियां मिलकर टाइग्रिस और यूफ्रेट्स नदी प्रणाली का निर्माण करती हैं।

प्रश्न: टाइग्रिस नदी कहां से निकलती है?

उत्तर: टाइग्रिस नदी तुर्किये के टॉरस माउंटेन से निकलती है।

प्रश्न: यूफ्रेट्स नदी कहां से निकलती है?

उत्तर: यूफ्रेट्स नदी तुर्किए में आर्मेनियाई हाइलैंड्स से निकलती है।

प्रश्न: टाइग्रिस और यूफ्रेट्स नदियां कहां आपस में मिलती हैं?

उत्तर: टाइग्रिस नदी तुर्किये के टॉरस माउंटेन से निकलती है और सीरिया के सीमा से होते हुए इराक में प्रवेश करती है। जबकि यूफ्रेट्स की शुरुआत तुर्किए में आर्मेनियाई हाइलैंड्स से होती है। यहाँ यह केबान नदी और माउंट अरारात के पास से निकलने वाली मूरत नदी से मिलकर बनती है। इसके बाद यह सीरिया और इराक में टाइग्रिस नदी के लगभग समानांतर बहती है और इराक के अल-कुरना शहर में टाइग्रिस से मिल जाती है।

प्रश्न: टाइग्रिस और यूफ्रेट्स नदी की संयुक्त जलधारा को क्या कहा जाता है?

उत्तर: टाइग्रिस और यूफ्रेट्स की संयुक्त जलधारा को शट्ट अल-अरब कहा जाता हैं।

प्रश्न: टाइग्रिस और यूफ्रेट्स की संयुक्त जलधारा कहां गिरती है?

उत्तर: फारस की खाड़ी में।

प्रश्न: मेसोपोटामिया की ऐतिहासिक सभ्यता किस नदी प्रणाली के किनारे विकसित हुई थी।

उत्तर: टाइग्रिस और यूफ्रेट्स नदी प्रणाली।

प्रश्न: पश्चिम एशिया की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?

उत्तर: यूफ्रेट्स पश्चिम एशिया की सबसे बड़ी नदी है, जिसकी लंबाई 2800 किलोमीटर है।

प्रश्न: विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

उत्तर: नील नदी।

प्रश्न: भक्ति आंदोलन का प्रणेता किसे माना जाता है?

उत्तर: आदि शंकराचार्य।

यह भी पढ़े:

इंदिरा पॉइंट (Indira Point) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इंदिरा पॉइंट से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नभारत की जल विभाजक रेखा (Water Dividing Line of India) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारत की जल विभाजक रेखा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
साइप्रस (Cyprus) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साइप्रस से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नउर्मिया झील (Lake Urmia) विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उर्मिया झील से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय