MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-59

Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

आज के इस लेख में हम MP Police Constable Exam 2023 के मद्देनजर, सामान्य ज्ञान और विज्ञान से संबंधित पूछे जा सकने वाले MP Police GK Questions के 20 प्रश्नों के बारे में जानेंगे, जो कि MP Police Constable के साथ-साथ सभी वनडे एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं। (MP Police GK Questions in Hindi, MP Police GK Questions and Answers in Hindi, MP Police Constable GK Questions, MP GK Questions in Hindi, MP Police GK, MP Police GK 2023, MP Police GK Quiz in Hindi, MP GK Quiz in Hindi, General Knowledge Questions for Police Constable 2023)

MP Police Constable Exam 2023

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार ने MP Police Constable Exam 2023 के लिए 7000+ जगहें निकाली हैं। लंबे समय से जॉब के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए जॉब पाने का यह सुनहरा अवसर है, क्योंकि आने वाले भविष्य में पुलिस की जगह कब आएगी, इस विषय में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि आप पूरी कोशिश करें कि इस बार जॉब हासिल कर लें।

बात करें MP Police Constable Exam 2023 के सिलेबस की, तो 100 नंबर के वस्तुनिष्ठ प्रश्न में….

40 नंबरसामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान
30 नंबरबौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि
30 नंबरविज्ञान एवं सरल अंकगणित

सिलेबस पर गौर करें, तो लगभग 65 नंबर रिजनिंग, मैथ और मानसिक अभिरुचि के हैं और 35 नंबर के आसपास सामान्य ज्ञान और विज्ञान के। सामान्य तौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे रिजनिंग और मैथ में अच्छे होते हैं और इन विषयों की रेगुलर पढ़ाई भी करते हैं। पढ़ाई सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों की भी करते हैं, लेकिन ज्यादा फोकस मैथ, रिजनिंग जैसे विषयों में करते हैं।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आज का जो दौर चल रहा है, उसमें किसी भी एग्जाम में अगर आपको सिलेक्शन पाना है, तो लगभग सभी विषय आपके मजबूत होने चाहिए। देखा जा रहा है कि दिन-प्रतिदिन सामान्य ज्ञान जैसी विषयों का हिस्सा हर प्रतियोगी परीक्षा में बढ़ता जा रहा है। आमतौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे मैथ और रिजनिंग में तो अच्छा स्कोर कर जाते हैं, लेकिन सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसी विषयों में अपेक्षाकृत कम नंबर पाने की वजह से क्वालीफाई होने या सलेक्शन पाने से चूक जाते हैं।

MP Police Constable Exam 2023 के सिलेबस की बात की जाए, तो मैथ, रिजनिंग और मानसिक अभिरुचि के पूछे जाने वाले 65 प्रश्नों में से तैयारी करने वाले बच्चे 50 से 60 प्रश्न कर लेंगे। अब यहां से क्वालीफाई होने के लिए उन्हें सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 35 में से 15 से 25 प्रश्न सही करने की आवश्यकता होगी। लेकिन बहुत से बच्चे इसी में फंस जाते हैं।

मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि सिलेक्शन पाने के लिए आपको सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों में भी फोकस करने की आवश्यकता है। इसलिए मैं आपको इस साइट पर प्रतिदिन 20 से 50 सामान्य ज्ञान और विज्ञान के सिलेक्टेड प्रश्न उपलब्ध कराऊंगा, जो आपकी सफलता में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

तो आइए शुरू करते हैं……

सामान्य ज्ञान के 20 प्रश्न – Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

Q.1 कौन सा नगर ताम्र पाषाण युगीन मालवा संस्कृति का प्रमुख केंद्र था?

उत्तर: नवदाटोली (इंदौर)

Q.2 मध्यप्रदेश में 1857 की क्रांति का विद्रोह सर्वप्रथम कहां हुआ था?

उत्तर: बानपुर और सागर

Q.3 मध्य भारत के पठार का प्रमुख चीनी कारखाना डबरा किस जिले में है?

उत्तर: ग्वालियर

Q.4 मध्य प्रदेश में कितने प्रतिशत सिंचाई तालाबों द्वारा होती है?

उत्तर: 23%

Q.5 कपिलधारा व दुग्ध धारा जलप्रपात मध्य प्रदेश के किस जिले में हैं?

उत्तर: अनूपपुर

Q.6 मध्य प्रदेश का सबसे पुराना चिकित्सा महाविद्यालय कहां पर है?

उत्तर: गजराराजे चिकित्सा महाविद्यालय (ग्वालियर)

Q.7 मध्य प्रदेश में प्रथम ग्राम न्यायालय कहां प्रारंभ किया गया?

उत्तर: झातला (नीमच)

Q.8 मध्य प्रदेश का एकमात्र शहर जहां पर IIT और IIM विश्वविद्यालय खोले गए हैं?

उत्तर: इंदौर

Q.9 मध्यप्रदेश में पगल्या किस अंचल की लोकचित्र कला है?

उत्तर: मालवा

Q.10 मध्यप्रदेश के सांची में किस समुदाय का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है?

उत्तर: बौद्ध

Q.11 पादप एवं जीवाश्म के लिए कौन सा राष्ट्रीय उद्यान प्रसिद्ध है?

उत्तर: फासिल

Q.12 मध्य प्रदेश उत्सव कहां आयोजित किया जाता है?

उत्तर: दिल्ली

Q.13 मध्य भारत में हूणों ने किस शताब्दी में आक्रमण किया था?

उत्तर: छठी शताब्दी

Q.14 1923 में झंडा सत्याग्रह का शुभारंभ कहां से हुआ था?

उत्तर: जबलपुर

Q.15 मध्य प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक वन पाया जाता है?

उत्तर: मंडला

Q.16 ग्रेफाइट का उत्पादन मध्य प्रदेश के किस जिले में होता है?

उत्तर: बैतूल

Q.17 झाबुआ में महंगाई विरोधी आंदोलन कब चलाया गया था?

उत्तर: 1935

Q.18 मध्य प्रदेश का कौन सा संभाग क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा है?

उत्तर: जबलपुर संभाग

Q.19 धार के दुर्ग का पुनर्निर्माण किस मुस्लिम शासक ने करवाया था?

उत्तर: मुहम्मद तुगलक

Q.20 मध्यप्रदेश में 11वीं पंचवर्षीय योजना में सर्वाधिक बजट किस क्षेत्र में दिया गया है?

उत्तर: सामाजिक सेवाएं

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-60

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-58MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-57
MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-56MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-55
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय