MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-62

Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

आज के इस लेख में हम MP Police Constable Exam 2023 के मद्देनजर, सामान्य ज्ञान और विज्ञान से संबंधित पूछे जा सकने वाले MP Police GK Questions के 20 प्रश्नों के बारे में जानेंगे, जो कि MP Police Constable के साथ-साथ सभी वनडे एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं। (MP Police GK Questions in Hindi, MP Police GK Questions and Answers in Hindi, MP Police Constable GK Questions, MP GK Questions in Hindi, MP Police GK, MP Police GK 2023, MP Police GK Quiz in Hindi, MP GK Quiz in Hindi, General Knowledge Questions for Police Constable 2023)

MP Police Constable Exam 2023

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार ने MP Police Constable Exam 2023 के लिए 7000+ जगहें निकाली हैं। लंबे समय से जॉब के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए जॉब पाने का यह सुनहरा अवसर है, क्योंकि आने वाले भविष्य में पुलिस की जगह कब आएगी, इस विषय में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि आप पूरी कोशिश करें कि इस बार जॉब हासिल कर लें।

बात करें MP Police Constable Exam 2023 के सिलेबस की, तो 100 नंबर के वस्तुनिष्ठ प्रश्न में….

40 नंबरसामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान
30 नंबरबौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि
30 नंबरविज्ञान एवं सरल अंकगणित

सिलेबस पर गौर करें, तो लगभग 65 नंबर रिजनिंग, मैथ और मानसिक अभिरुचि के हैं और 35 नंबर के आसपास सामान्य ज्ञान और विज्ञान के। सामान्य तौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे रिजनिंग और मैथ में अच्छे होते हैं और इन विषयों की रेगुलर पढ़ाई भी करते हैं। पढ़ाई सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों की भी करते हैं, लेकिन ज्यादा फोकस मैथ, रिजनिंग जैसे विषयों में करते हैं।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आज का जो दौर चल रहा है, उसमें किसी भी एग्जाम में अगर आपको सिलेक्शन पाना है, तो लगभग सभी विषय आपके मजबूत होने चाहिए। देखा जा रहा है कि दिन-प्रतिदिन सामान्य ज्ञान जैसी विषयों का हिस्सा हर प्रतियोगी परीक्षा में बढ़ता जा रहा है। आमतौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे मैथ और रिजनिंग में तो अच्छा स्कोर कर जाते हैं, लेकिन सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसी विषयों में अपेक्षाकृत कम नंबर पाने की वजह से क्वालीफाई होने या सलेक्शन पाने से चूक जाते हैं।

MP Police Constable Exam 2023 के सिलेबस की बात की जाए, तो मैथ, रिजनिंग और मानसिक अभिरुचि के पूछे जाने वाले 65 प्रश्नों में से तैयारी करने वाले बच्चे 50 से 60 प्रश्न कर लेंगे। अब यहां से क्वालीफाई होने के लिए उन्हें सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 35 में से 15 से 25 प्रश्न सही करने की आवश्यकता होगी। लेकिन बहुत से बच्चे इसी में फंस जाते हैं।

मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि सिलेक्शन पाने के लिए आपको सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों में भी फोकस करने की आवश्यकता है। इसलिए मैं आपको इस साइट पर प्रतिदिन 20 से 50 सामान्य ज्ञान और विज्ञान के सिलेक्टेड प्रश्न उपलब्ध कराऊंगा, जो आपकी सफलता में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

तो आइए शुरू करते हैं……

सामान्य ज्ञान के 20 प्रश्न – Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

Q.1 नौटंकी किस राज्य का लोक नृत्य है?

उत्तर: उत्तर प्रदेश

Q.2 आजादी से पहले मध्यप्रदेश की राजधानी कहां थी?

उत्तर: ग्वालियर

Q.3 ग्वालियर जिले का प्राचीन नाम क्या था?

उत्तर: गोपांचल

Q.4 1956 में कौन सा शहर मध्यप्रदेश की राजधानी बना?

उत्तर: भोपाल

Q.5 मध्यप्रदेश का कौन सा ऐतिहासिक शहर अपनी चंदेरी साड़ियों के लिए जाना जाता है?

उत्तर: चंदेरी शहर (अशोक नगर)

Q.6 चंदेरी शहर मध्यप्रदेश के किस जिले का एक विशिष्ट और ऐतिहासिक हिस्सा है?

उत्तर: अशोकनगर

Q.7 मध्यप्रदेश में किस स्थल को भारत के सबसे पुराने गुफा संग्रहों में से एक माना जाता है?

उत्तर: भीमबेटका

Q.8 मध्यप्रदेश का कौन सा जिला प्रसिद्ध खजुराहो मंदिरों के लिए जाना जाता है?

उत्तर: पन्ना

Q.9 मध्यप्रदेश के किस राष्ट्रीय उद्यान में रॉयल बंगाल बाघों का घनत्व दुनिया में सबसे अधिक है?

उत्तर: बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान

Q.10 बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान को कब राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया है?

उत्तर: 1968

Q.11 बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: उमरिया

Q.12 भारत का कौन सा राज्य चंद्रशेखर आजाद, अटल बिहारी वाजपेई और लता मंगेशकर जैसे दिग्गजों का जन्मस्थान रहा है?

उत्तर: मध्यप्रदेश

Q.13 मध्यप्रदेश में कौन सा स्थान अपनी संगमरमर चट्टानों और धुंआधार जलप्रपात के लिए जाना जाता है?

उत्तर: भेड़ाघाट (जबलपुर)

Q.14 मध्यप्रदेश के किस जंगल ने रूडयार्ड किपलिंग को प्रसिद्ध बच्चों का उपन्यास “जंगल बुक” लिखने के लिए प्रेरित किया?

उत्तर: पेंच राष्ट्रीय उद्यान

Q.15 महात्मा गांधी की हत्या कब हुई थी?

उत्तर: 30 जनवरी 1948

Q.16 खासी जनजाति का संकेंद्रण है?

उत्तर: मेघालय

Q.17 बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: ओडिशा

Q.18 बिहार के भागलपुर जिले में स्थित विक्रमशिला शिक्षा केंद्र के संस्थापक का नाम है?

उत्तर: राजा धर्मपाल

Q.19 राज्यसभा का उम्मीदवार होने के लिए न्यूनतम कितनी आयु होनी चाहिए?

उत्तर: 30

Q.20 गर्भवती स्त्रियों में प्रायः किस चीज की कमी होती है?

उत्तर: कैल्शियम और आयरन

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram
MP Police Constable Exam Preparation Book 2023 (Hindi Edition) | बेहतर तैयारी के लिए जरूर खरीदें

यह भी पढ़े:

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-63

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-61MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-60
MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-59MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-58
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय