MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-63

Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

आज के इस लेख में हम MP Police Constable Exam 2023 के मद्देनजर, सामान्य ज्ञान और विज्ञान से संबंधित पूछे जा सकने वाले MP Police GK Questions के 20 प्रश्नों के बारे में जानेंगे, जो कि MP Police Constable के साथ-साथ सभी वनडे एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं। (MP Police GK Questions in Hindi, MP Police GK Questions and Answers in Hindi, MP Police Constable GK Questions, MP GK Questions in Hindi, MP Police GK, MP Police GK 2023, MP Police GK Quiz in Hindi, MP GK Quiz in Hindi, General Knowledge Questions for Police Constable 2023)

MP Police Constable Exam 2023

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार ने MP Police Constable Exam 2023 के लिए 7000+ जगहें निकाली हैं। लंबे समय से जॉब के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए जॉब पाने का यह सुनहरा अवसर है, क्योंकि आने वाले भविष्य में पुलिस की जगह कब आएगी, इस विषय में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि आप पूरी कोशिश करें कि इस बार जॉब हासिल कर लें।

बात करें MP Police Constable Exam 2023 के सिलेबस की, तो 100 नंबर के वस्तुनिष्ठ प्रश्न में….

40 नंबरसामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान
30 नंबरबौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि
30 नंबरविज्ञान एवं सरल अंकगणित

सिलेबस पर गौर करें, तो लगभग 65 नंबर रिजनिंग, मैथ और मानसिक अभिरुचि के हैं और 35 नंबर के आसपास सामान्य ज्ञान और विज्ञान के। सामान्य तौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे रिजनिंग और मैथ में अच्छे होते हैं और इन विषयों की रेगुलर पढ़ाई भी करते हैं। पढ़ाई सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों की भी करते हैं, लेकिन ज्यादा फोकस मैथ, रिजनिंग जैसे विषयों में करते हैं।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आज का जो दौर चल रहा है, उसमें किसी भी एग्जाम में अगर आपको सिलेक्शन पाना है, तो लगभग सभी विषय आपके मजबूत होने चाहिए। देखा जा रहा है कि दिन-प्रतिदिन सामान्य ज्ञान जैसी विषयों का हिस्सा हर प्रतियोगी परीक्षा में बढ़ता जा रहा है। आमतौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे मैथ और रिजनिंग में तो अच्छा स्कोर कर जाते हैं, लेकिन सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसी विषयों में अपेक्षाकृत कम नंबर पाने की वजह से क्वालीफाई होने या सलेक्शन पाने से चूक जाते हैं।

MP Police Constable Exam 2023 के सिलेबस की बात की जाए, तो मैथ, रिजनिंग और मानसिक अभिरुचि के पूछे जाने वाले 65 प्रश्नों में से तैयारी करने वाले बच्चे 50 से 60 प्रश्न कर लेंगे। अब यहां से क्वालीफाई होने के लिए उन्हें सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 35 में से 15 से 25 प्रश्न सही करने की आवश्यकता होगी। लेकिन बहुत से बच्चे इसी में फंस जाते हैं।

मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि सिलेक्शन पाने के लिए आपको सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों में भी फोकस करने की आवश्यकता है। इसलिए मैं आपको इस साइट पर प्रतिदिन 20 से 50 सामान्य ज्ञान और विज्ञान के सिलेक्टेड प्रश्न उपलब्ध कराऊंगा, जो आपकी सफलता में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

तो आइए शुरू करते हैं……

सामान्य ज्ञान के 20 प्रश्न – Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

Q.1 मध्यप्रदेश में इकबाल सम्मान किस क्षेत्र में दिया जाता है?

उत्तर: रचनात्मक उर्दू लेखन

Q.2 मध्यप्रदेश के सतना जिले में सीमेंट कारखाना किस कंपनी द्वारा स्थापित किया गया है?

उत्तर: बिरला कॉर्पोरेशन द्वारा

Q.3 मध्य प्रदेश की किस जनजाति में ‘लमसेना विवाह’ प्रथा प्रचलित है?

उत्तर: बैगा

Q.4 मध्यप्रदेश में आकाशवाणी की शुरुआत किस शहर से हुई थी?

उत्तर: इंदौर

Q.5 30 जून 1998 को 6 नए जिलों का गठन किस समिति की अनुशंसा पर किया गया था?

उत्तर: सिंहदेव समिति

Q.6 किस वंश के राजा ने अरबों को हराया था?

उत्तर: गुर्जर प्रतिहार वंश

Q.7 ISO द्वारा प्रमाणित मध्य प्रदेश की पहली जेल किस जिले में है?

उत्तर: भोपाल

Q.8 मध्य प्रदेश के किस जिले में पशुपतिनाथ मंदिर है?

उत्तर: मंदसौर

Q.9 राजा महिष्मत ने नर्मदा नदी के किनारे महिष्मति (महेश्वर) की स्थापना की, वे किस वंश के थे?

उत्तर: हैयय वंश

Q.10 मध्यप्रदेश की कौनसी नदी सर्वाधिक मृदा अपरदन करती है?

उत्तर: चंबल नदी

Q.11 मध्य प्रदेश का पहला हिंदी मासिक नवजीवन कब प्रकाशित हुआ था?

उत्तर: 1915

Q.12 मध्य प्रदेश की बेतवा नदी का उदगम स्थल कहां है?

उत्तर: रायसेन जिले का कुमरा नामक गांव

Q.13 किस जनजाति का संबंध गोल गधेड़ो विवाह से है?

उत्तर: भील

Q.14 ध्रुपद समारोह कहां आयोजित किया जाता है?

उत्तर: भोपाल

Q.15 मध्य प्रदेश का एकमात्र घड़ी बनाने का कारखाना कहां पर है?

उत्तर: बैतूल

Q.16 मध्यप्रदेश राज्य की जनसंख्या वृद्धि दर में सर्वाधिक कमी किस संभाग में हुई है?

उत्तर: रीवा

Q.17 मध्य प्रदेश में स्थित राजघाट बांध किस नदी पर बना हुआ है?

उत्तर: बेतवा

Q.18 वैगन रिपेयर वर्कशॉप मध्य प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: सतना

Q.19 मध्य प्रदेश की किस नदी में महेश्वर परियोजना बनाई गई है?

उत्तर: नर्मदा नदी

Q.20 मध्य प्रदेश में रेलवे स्प्रिंग बनाने का कारखाना कहां स्थित है?

उत्तर: ग्वालियर

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

एमपी पुलिस की बेहतर तैयारी के लिए नीचे दी गई बुक्स खरीद सकते हैं

यह भी पढ़े:

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-64

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-62MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-61
MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-60MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-59
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय