MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-78

Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

आज के इस लेख में हम MP Police Constable Exam 2023 के मद्देनजर, सामान्य ज्ञान और विज्ञान से संबंधित पूछे जा सकने वाले MP Police GK Questions के 20 प्रश्नों के बारे में जानेंगे, जो कि MP Police Constable के साथ-साथ सभी वनडे एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं। (MP Police GK Questions in Hindi, MP Police GK Questions and Answers in Hindi, MP Police Constable GK Questions, MP GK Questions in Hindi, MP Police GK, MP Police GK 2023, MP Police GK Quiz in Hindi, MP GK Quiz in Hindi, General Knowledge Questions for Police Constable 2023)

MP Police Constable Exam 2023

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार ने MP Police Constable Exam 2023 के लिए 7000+ जगहें निकाली हैं। लंबे समय से जॉब के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए जॉब पाने का यह सुनहरा अवसर है, क्योंकि आने वाले भविष्य में पुलिस की जगह कब आएगी, इस विषय में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि आप पूरी कोशिश करें कि इस बार जॉब हासिल कर लें।

बात करें MP Police Constable Exam 2023 के सिलेबस की, तो 100 नंबर के वस्तुनिष्ठ प्रश्न में….

40 नंबरसामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान
30 नंबरबौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि
30 नंबरविज्ञान एवं सरल अंकगणित

सिलेबस पर गौर करें, तो लगभग 65 नंबर रिजनिंग, मैथ और मानसिक अभिरुचि के हैं और 35 नंबर के आसपास सामान्य ज्ञान और विज्ञान के। सामान्य तौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे रिजनिंग और मैथ में अच्छे होते हैं और इन विषयों की रेगुलर पढ़ाई भी करते हैं। पढ़ाई सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों की भी करते हैं, लेकिन ज्यादा फोकस मैथ, रिजनिंग जैसे विषयों में करते हैं।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आज का जो दौर चल रहा है, उसमें किसी भी एग्जाम में अगर आपको सिलेक्शन पाना है, तो लगभग सभी विषय आपके मजबूत होने चाहिए। देखा जा रहा है कि दिन-प्रतिदिन सामान्य ज्ञान जैसी विषयों का हिस्सा हर प्रतियोगी परीक्षा में बढ़ता जा रहा है। आमतौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे मैथ और रिजनिंग में तो अच्छा स्कोर कर जाते हैं, लेकिन सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसी विषयों में अपेक्षाकृत कम नंबर पाने की वजह से क्वालीफाई होने या सलेक्शन पाने से चूक जाते हैं।

MP Police Constable Exam 2023 के सिलेबस की बात की जाए, तो मैथ, रिजनिंग और मानसिक अभिरुचि के पूछे जाने वाले 65 प्रश्नों में से तैयारी करने वाले बच्चे 50 से 60 प्रश्न कर लेंगे। अब यहां से क्वालीफाई होने के लिए उन्हें सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 35 में से 15 से 25 प्रश्न सही करने की आवश्यकता होगी। लेकिन बहुत से बच्चे इसी में फंस जाते हैं।

मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि सिलेक्शन पाने के लिए आपको सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों में भी फोकस करने की आवश्यकता है। इसलिए मैं आपको इस साइट पर प्रतिदिन 20 से 50 सामान्य ज्ञान और विज्ञान के सिलेक्टेड प्रश्न उपलब्ध कराऊंगा, जो आपकी सफलता में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

तो आइए शुरू करते हैं……

सामान्य ज्ञान के 20 प्रश्न – Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

Q.1 जबलपुर के चौसठ योगिनी मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर: युवराज देव-प्रथम

Q.2 प्रोटेम स्पीकर क्या होता है?

उत्तर: चुनाव के बाद नियुक्त अस्थायी अध्यक्ष

Q.3 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सी.बी.आई. का मुख्यालय कब स्थापित किया गया?

उत्तर: 1960 में

Q.4 मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पहली बार परीक्षा का आयोजन कब किया था?

उत्तर: 1958 में

Q.5 मध्य प्रदेश में सबसे गर्म माह कौन सा होता है?

उत्तर: मई

Q.6 रेगुर या कपासी मृदा किसे कहते हैं?

उत्तर: काली मिट्टी को

Q.7 घोघरी सिंचाई परियोजना से लाभान्वित जिला कौन सा है?

उत्तर: बैतूल

Q.8 शहीद अमृता देवी विश्नोई पुरस्कार मध्यप्रदेश शासन द्वारा किस क्षेत्र में दिया जाता है?

उत्तर: वन संरक्षण के क्षेत्र में

Q.9 मध्य प्रदेश की प्रथम टाइगर सफारी मुकुंदपुर में कब स्थापित की गई?

उत्तर: 2016

Q.10 सोयाबीन का वैज्ञानिक नाम क्या है?

उत्तर: ग्लाईसीन मैक्स

Q.11 मध्यप्रदेश में सर्वप्रथम सोयाबीन की खेती कहां पर प्रारंभ हुई?

उत्तर: देवास जिले में (1962 में)

Q.12 बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान के मध्य से कौन सी नदी गुजरती है?

उत्तर: चरण गंगा

Q.13 माधव राष्ट्रीय उद्यान से कौन सा राजमार्ग गुजरता है?

उत्तर: NH-3 और NH-25

Q.14 सर्वाधिक कुओं द्वारा सिंचित मध्य प्रदेश का जिला कौन सा है?

उत्तर: मंदसौर

Q.15 मध्यप्रदेश का शाजापुर जिला किस नदी के किनारे बसा हुआ है?

उत्तर: पार्वती नदी

Q.16 मध्य प्रदेश में मानसून का आगमन किस माह में होता है?

उत्तर: जून

Q.17 मध्य प्रदेश में स्थित विंध्य पर्वत श्रेणी की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?

उत्तर: सद्भावना

Q.18 मध्य प्रदेश के प्रथम महाधिवक्ता कौन थे?

उत्तर: एम. अधिकारी

Q.19 मध्यप्रदेश में आखिरी बार राष्ट्रपति शासन कब लगा था?

उत्तर: 1992 में (16 दिसंबर 1992 से 6 दिसंबर 1993 तक)

Q.20 राज्यपाल पद हेतु अर्हताएं किस अनुच्छेद के अंतर्गत उल्लेखित हैं?

उत्तर: अनुच्छेद 157 और 158

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-79

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-77 MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-76
MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-75MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-74

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा ( UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI , इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय