MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-87

Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

आज के इस लेख में हम MP Police Constable Exam 2023 के मद्देनजर, सामान्य ज्ञान और विज्ञान से संबंधित पूछे जा सकने वाले MP Police GK Questions के 20 प्रश्नों के बारे में जानेंगे, जो कि MP Police Constable के साथ-साथ सभी वनडे एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं। (MP Police GK Questions in Hindi, MP Police GK Questions and Answers in Hindi, MP Police Constable GK Questions, MP GK Questions in Hindi, MP Police GK, MP Police GK 2023, MP Police GK Quiz in Hindi, MP GK Quiz in Hindi, General Knowledge Questions for Police Constable 2023)

MP Police Constable Exam 2023

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार ने MP Police Constable Exam 2023 के लिए 7000+ जगहें निकाली हैं। लंबे समय से जॉब के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए जॉब पाने का यह सुनहरा अवसर है, क्योंकि आने वाले भविष्य में पुलिस की जगह कब आएगी, इस विषय में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि आप पूरी कोशिश करें कि इस बार जॉब हासिल कर लें।

बात करें MP Police Constable Exam 2023 के सिलेबस की, तो 100 नंबर के वस्तुनिष्ठ प्रश्न में….

40 नंबरसामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान
30 नंबरबौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि
30 नंबरविज्ञान एवं सरल अंकगणित

सिलेबस पर गौर करें, तो लगभग 65 नंबर रिजनिंग, मैथ और मानसिक अभिरुचि के हैं और 35 नंबर के आसपास सामान्य ज्ञान और विज्ञान के। सामान्य तौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे रिजनिंग और मैथ में अच्छे होते हैं और इन विषयों की रेगुलर पढ़ाई भी करते हैं। पढ़ाई सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों की भी करते हैं, लेकिन ज्यादा फोकस मैथ, रिजनिंग जैसे विषयों में करते हैं।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आज का जो दौर चल रहा है, उसमें किसी भी एग्जाम में अगर आपको सिलेक्शन पाना है, तो लगभग सभी विषय आपके मजबूत होने चाहिए। देखा जा रहा है कि दिन-प्रतिदिन सामान्य ज्ञान जैसी विषयों का हिस्सा हर प्रतियोगी परीक्षा में बढ़ता जा रहा है। आमतौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे मैथ और रिजनिंग में तो अच्छा स्कोर कर जाते हैं, लेकिन सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसी विषयों में अपेक्षाकृत कम नंबर पाने की वजह से क्वालीफाई होने या सलेक्शन पाने से चूक जाते हैं।

MP Police Constable Exam 2023 के सिलेबस की बात की जाए, तो मैथ, रिजनिंग और मानसिक अभिरुचि के पूछे जाने वाले 65 प्रश्नों में से तैयारी करने वाले बच्चे 50 से 60 प्रश्न कर लेंगे। अब यहां से क्वालीफाई होने के लिए उन्हें सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 35 में से 15 से 25 प्रश्न सही करने की आवश्यकता होगी। लेकिन बहुत से बच्चे इसी में फंस जाते हैं।

मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि सिलेक्शन पाने के लिए आपको सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों में भी फोकस करने की आवश्यकता है। इसलिए मैं आपको इस साइट पर प्रतिदिन 20 से 50 सामान्य ज्ञान और विज्ञान के सिलेक्टेड प्रश्न उपलब्ध कराऊंगा, जो आपकी सफलता में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

तो आइए शुरू करते हैं……

सामान्य ज्ञान के 20 प्रश्न – Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

Q.1 विंध्याचल सुपर थर्मल पावर स्टेशन मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थापित है?

उत्तर: सिंगरौली

Q.2 किसान कॉल सेंटर की शुरुआत कब की गई थी?

उत्तर: 2004

Q.3 न्यूनतम संरक्षित वन मध्य प्रदेश के किस जिले में हैं?

उत्तर: खंडवा

Q.4 मालवा का प्रसिद्ध लोकनाट्य है

उत्तर: माच

Q.5 राज्यपाल द्वारा विधानसभा में कुल कितने सदस्य मनोनीत किए जा सकते हैं?

उत्तर: एक

Q.6 सोन नदी के दक्षिण तथा नर्मदा-ताप्ती नदी के मध्य में कौन सी पर्वत श्रेणी है?

उत्तर: सतपुड़ा-मैकल श्रेणी

Q.7 प्रसिद्ध चंदेल सेनानायक आल्हा एवं उदल ने किस शासक के विरुद्ध लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी?

उत्तर: पृथ्वीराज चौहान

Q.8 प्राकृतिक रबड़ के उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?

उत्तर: चौथा

Q.9 पश्चिम दिशा में बहने वाली ताप्ती नदी का उद्गम स्थल है?

उत्तर: मुल्ताई (बैतूल)

Q.10 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का शुभारंभ किस दिन पर किया गया?

उत्तर: 26 अगस्त 2021

Q.11 मेट्टूर बांध किस नदी पर है?

उत्तर: कावेरी नदी

Q.12 ताप्ती नदी मध्य प्रदेश के किस जिले से निकलती है?

उत्तर: बैतूल

Q.13 मध्य प्रदेश में अगस्त माह में होने वाली वर्षा मुख्यतः किसके द्वारा होती है?

उत्तर: दक्षिण-पश्चिमी मानसून

Q.14 वेम्बनाड झील भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: केरल

Q.15 ताप्ती नदी कहां गिरती है?

उत्तर: अरब सागर

Q.16 मध्य प्रदेश शासन के अनुसार कुल वन क्षेत्रों का कितना प्रतिशत संरक्षित वन क्षेत्र के अंतर्गत है?

उत्तर: 32.8%

Q.17 भारतीय संविधान में ‘समाजवाद’ शब्द किस संविधान संशोधन द्वारा सम्मिलित किया गया?

उत्तर: 42वां

Q.18 देश के कुल मैंगनीज उत्पादन में मध्यप्रदेश का योगदान कितना है?

उत्तर: 12.50%

Q.19 सर्वाधिक संरक्षित वन क्षेत्र मध्य प्रदेश के किस जिले में हैं?

उत्तर: छतरपुर

Q.20 कबीर किस शासक के समकालीन थे?

उत्तर: सिकंदर लोदी

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-88

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-86MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-85
MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-84MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-83

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय