MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-88

Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

आज के इस लेख में हम MP Police Constable Exam 2023 के मद्देनजर, सामान्य ज्ञान और विज्ञान से संबंधित पूछे जा सकने वाले MP Police GK Questions के 20 प्रश्नों के बारे में जानेंगे, जो कि MP Police Constable के साथ-साथ सभी वनडे एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं। (MP Police GK Questions in Hindi, MP Police GK Questions and Answers in Hindi, MP Police Constable GK Questions, MP GK Questions in Hindi, MP Police GK, MP Police GK 2023, MP Police GK Quiz in Hindi, MP GK Quiz in Hindi, General Knowledge Questions for Police Constable 2023)

MP Police Constable Exam 2023

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार ने MP Police Constable Exam 2023 के लिए 7000+ जगहें निकाली हैं। लंबे समय से जॉब के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए जॉब पाने का यह सुनहरा अवसर है, क्योंकि आने वाले भविष्य में पुलिस की जगह कब आएगी, इस विषय में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि आप पूरी कोशिश करें कि इस बार जॉब हासिल कर लें।

बात करें MP Police Constable Exam 2023 के सिलेबस की, तो 100 नंबर के वस्तुनिष्ठ प्रश्न में….

40 नंबरसामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान
30 नंबरबौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि
30 नंबरविज्ञान एवं सरल अंकगणित

सिलेबस पर गौर करें, तो लगभग 65 नंबर रिजनिंग, मैथ और मानसिक अभिरुचि के हैं और 35 नंबर के आसपास सामान्य ज्ञान और विज्ञान के। सामान्य तौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे रिजनिंग और मैथ में अच्छे होते हैं और इन विषयों की रेगुलर पढ़ाई भी करते हैं। पढ़ाई सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों की भी करते हैं, लेकिन ज्यादा फोकस मैथ, रिजनिंग जैसे विषयों में करते हैं।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आज का जो दौर चल रहा है, उसमें किसी भी एग्जाम में अगर आपको सिलेक्शन पाना है, तो लगभग सभी विषय आपके मजबूत होने चाहिए। देखा जा रहा है कि दिन-प्रतिदिन सामान्य ज्ञान जैसी विषयों का हिस्सा हर प्रतियोगी परीक्षा में बढ़ता जा रहा है। आमतौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे मैथ और रिजनिंग में तो अच्छा स्कोर कर जाते हैं, लेकिन सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसी विषयों में अपेक्षाकृत कम नंबर पाने की वजह से क्वालीफाई होने या सलेक्शन पाने से चूक जाते हैं।

MP Police Constable Exam 2023 के सिलेबस की बात की जाए, तो मैथ, रिजनिंग और मानसिक अभिरुचि के पूछे जाने वाले 65 प्रश्नों में से तैयारी करने वाले बच्चे 50 से 60 प्रश्न कर लेंगे। अब यहां से क्वालीफाई होने के लिए उन्हें सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 35 में से 15 से 25 प्रश्न सही करने की आवश्यकता होगी। लेकिन बहुत से बच्चे इसी में फंस जाते हैं।

मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि सिलेक्शन पाने के लिए आपको सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों में भी फोकस करने की आवश्यकता है। इसलिए मैं आपको इस साइट पर प्रतिदिन 20 से 50 सामान्य ज्ञान और विज्ञान के सिलेक्टेड प्रश्न उपलब्ध कराऊंगा, जो आपकी सफलता में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

तो आइए शुरू करते हैं……

सामान्य ज्ञान के 20 प्रश्न – Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

Q.1 मध्य प्रदेश के किस जिले में जागेश्वरी मेला आयोजित किया जाता है?

उत्तर: अशोकनगर

Q.2 मुगल सम्राट अकबर तथा जहांगीर के समकालीन संत कौन थे?

उत्तर: सूरदास

Q.3 मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना कब आरंभ हुई?

उत्तर: सितंबर 2013

Q.4 बुंदेला विद्रोह के दौरान किस क्रांतिकारी को ब्रिटिश सरकार द्वारा फांसी दी गई थी?

उत्तर: नरहुत के मधुकरशाह

Q.5 किस पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य ‘गरीबी हटाओ’ रखा गया था?

उत्तर: पांचवी पंचवर्षीय योजना

Q.6 मध्य प्रदेश में वर्तमान राज्यपाल श्री मंगू भाई छगनभाई पटेल ने किस तिथि से पदभार संभाला?

उत्तर: 8 जुलाई 2021

Q.7 बैगा परंपरा के अनुसार सृष्टि के निर्माता कौन हैं?

उत्तर: ठाकुरदेव

Q.8 ‘राजनीतिक शक्ति के लिए संघर्ष है,’ यह कथन किसका है?

उत्तर: हैंस माॅर्गेन्थाॅऊ

Q.9 ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर किस प्रसिद्ध स्थान में स्थित है?

उत्तर: ओंकारेश्वर

Q.10 मध्य प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था कितने स्तर की है?

उत्तर: त्रिस्तरीय

Q.11 भारत में बजट निर्माण का कार्य कौन करता है?

उत्तर: वित्त मंत्री

Q.12 ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: खंडवा

Q.13 सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व मध्य प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: भोपाल

Q.14 केंद्र एवं राज्य के संबंधों के परीक्षण के लिए कौन सा आयोग नियुक्त किया गया था?

उत्तर: सरकारिया आयोग

Q.15 वैनगंगा नहर से मध्य प्रदेश के किस जिले में सिंचाई की जाती है?

उत्तर: बालाघाट

Q.16 न्यूनतम जनसंख्या घनत्व मध्य प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: डिंडोरी

Q.17 सर्वप्रथम पंचायती राज की स्थापना भारत के किस राज्य में हुई?

उत्तर: राजस्थान

Q.18 वैनगंगा नदी का उदगम स्थल मध्य प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: सिवनी

Q.19 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना कब प्रारंभ की गई?

उत्तर: 1 अप्रैल 2007

Q.20 भारत ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन कब शुरू किया?

उत्तर: 1961

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-89

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-87MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-86
MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-85MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-84

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय