MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-93

Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

आज के इस लेख में हम MP Police Constable Exam 2023 के मद्देनजर, सामान्य ज्ञान और विज्ञान से संबंधित पूछे जा सकने वाले MP Police GK Questions के 20 प्रश्नों के बारे में जानेंगे, जो कि MP Police Constable के साथ-साथ सभी वनडे एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं। (MP Police GK Questions in Hindi, MP Police GK Questions and Answers in Hindi, MP Police Constable GK Questions, MP GK Questions in Hindi, MP Police GK, MP Police GK 2023, MP Police GK Quiz in Hindi, MP GK Quiz in Hindi, General Knowledge Questions for Police Constable 2023)

MP Police Constable Exam 2023

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार ने MP Police Constable Exam 2023 के लिए 7000+ जगहें निकाली हैं। लंबे समय से जॉब के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए जॉब पाने का यह सुनहरा अवसर है, क्योंकि आने वाले भविष्य में पुलिस की जगह कब आएगी, इस विषय में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि आप पूरी कोशिश करें कि इस बार जॉब हासिल कर लें।

बात करें MP Police Constable Exam 2023 के सिलेबस की, तो 100 नंबर के वस्तुनिष्ठ प्रश्न में….

40 नंबरसामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान
30 नंबरबौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि
30 नंबरविज्ञान एवं सरल अंकगणित

सिलेबस पर गौर करें, तो लगभग 65 नंबर रिजनिंग, मैथ और मानसिक अभिरुचि के हैं और 35 नंबर के आसपास सामान्य ज्ञान और विज्ञान के। सामान्य तौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे रिजनिंग और मैथ में अच्छे होते हैं और इन विषयों की रेगुलर पढ़ाई भी करते हैं। पढ़ाई सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों की भी करते हैं, लेकिन ज्यादा फोकस मैथ, रिजनिंग जैसे विषयों में करते हैं।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आज का जो दौर चल रहा है, उसमें किसी भी एग्जाम में अगर आपको सिलेक्शन पाना है, तो लगभग सभी विषय आपके मजबूत होने चाहिए। देखा जा रहा है कि दिन-प्रतिदिन सामान्य ज्ञान जैसी विषयों का हिस्सा हर प्रतियोगी परीक्षा में बढ़ता जा रहा है। आमतौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे मैथ और रिजनिंग में तो अच्छा स्कोर कर जाते हैं, लेकिन सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसी विषयों में अपेक्षाकृत कम नंबर पाने की वजह से क्वालीफाई होने या सलेक्शन पाने से चूक जाते हैं।

MP Police Constable Exam 2023 के सिलेबस की बात की जाए, तो मैथ, रिजनिंग और मानसिक अभिरुचि के पूछे जाने वाले 65 प्रश्नों में से तैयारी करने वाले बच्चे 50 से 60 प्रश्न कर लेंगे। अब यहां से क्वालीफाई होने के लिए उन्हें सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 35 में से 15 से 25 प्रश्न सही करने की आवश्यकता होगी। लेकिन बहुत से बच्चे इसी में फंस जाते हैं।

मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि सिलेक्शन पाने के लिए आपको सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों में भी फोकस करने की आवश्यकता है। इसलिए मैं आपको इस साइट पर प्रतिदिन 20 से 50 सामान्य ज्ञान और विज्ञान के सिलेक्टेड प्रश्न उपलब्ध कराऊंगा, जो आपकी सफलता में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

तो आइए शुरू करते हैं……

सामान्य ज्ञान के 20 प्रश्न – Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

Q.1 मध्यप्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून की समाप्ति तिथि है?

उत्तर: 10 अक्टूबर

Q.2 डायनेमो से किस प्रकार की धारा प्राप्त होती है?

उत्तर: दिष्ट धारा

Q.3 केरल में एक वन क्षेत्र को सीरंध्री वनम के रूप में जाना जाता है, इसका प्रसिद्ध नाम क्या है?

उत्तर: मूक घाटी

Q.4 मध्य प्रदेश में कौन सी एक समताप रेखा कर्क रेखा के समांतर है?

उत्तर: 20 डिग्री समताप रेखा

Q.5 इंद्रधनुष किस प्रकार का स्पेक्ट्रम है?

उत्तर: प्राकृतिक स्पेक्ट्रम

Q.6 पुलिकट झील किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की सीमा पर

Q.7 नौरादेही वन्यजी वअभ्यारण मध्य प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: सागर

Q.8 मानव-नेत्र में जो बिंदु प्रकाश के लिए बिल्कुल सुग्राही नहीं रहता, उसे कहते हैं?

उत्तर: अंधबिंदु

Q.9 कौन सा खनिज परमाणु ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जोकि भारत में अधिकतम पाया जाता है?

उत्तर: थोरियम

Q.10 रातापानी वन्यजीव अभयारण्य मध्य प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: रायसेन

Q.11 सिनेमा के पर्दे पर किस प्रकार का प्रतिबिंब बनता है?

उत्तर: वास्तविक प्रतिबिंब

Q.12 भारत के किस राज्य से रावी नदी निकलती है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

Q.13 करैरा वन्यजीव अभयारण्य मध्य प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: शिवपुरी

Q.14 हीरा का अपवर्तनांक होता है?

उत्तर: 2.42

Q.15 सोलर कुकर में किस दर्पण का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर: अवतल दर्पण

Q.16 बगदरा वन्यजीव अभ्यारण मध्य प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: सीधी

Q.17 रोगियों के नाक, कान, गले आदि की जांच के लिए डॉक्टर किस दर्पण का प्रयोग करते हैं?

उत्तर: अवतल दर्पण

Q.18 लीसर्जिक एसिड डाई-मैथिलाइड एक ड्रग है, इसका प्रयोग किस रूप में किया जाता है?

उत्तर: भ्रामक औषधि के रूप में

Q.19 मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी कहां स्थित है?

उत्तर: महादेव की पहाड़ियों में

Q.20 भारत में सबसे पुराना 18 होल गोल्फ कोर्स कहां है, जो दुनिया भर के गोल्फरों को आकर्षित करता है?

उत्तर: शिलांग (मेघालय)

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-94

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-92MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-91
MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-90MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-89

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय