तुर्कवेल नदी (Turkvel River) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तुर्कवेल नदी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

तुर्कवेल नदी (Turkvel River)

आज के इस लेख में हम पूर्वी अफ्रीका की प्रमुख नदियों में से एक तुर्कवेल नदी (Turkvel River) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं…….

तुर्कवेल नदी (Turkvel River)

तुर्कवेल नदी को सुआम नदी भी कहा जाता है। यह नदी युगांडा और केन्या के सीमा पर स्थित माउंट एल्गॉन से निकलती है। इस नदी को इसके उद्गम से लेकर केन्या के तुर्काना काउंटी की सीमा तक सुआम नदी कहते हैं। तुर्कवेल नदी, माउंट एल्गॉन और चेरंगानी पहाड़ियों की हरी-भरी ढलानों से शुरू होती है। इसके बाद दक्षिणी तुर्काना के मैदाने को पार करते हुए लोदवार के पास लोटुरेरी रेगिस्तान में पहुंचती है।

इस रेगिस्तान को पार करने के बाद यह नदी दुनिया के सबसे बड़ी रेगिस्तानी झीलों में से एक तुर्काना झील में गिर जाती है। नदी का प्रवाह मौसम के अनुसार बदलता रहता है। इसमें बरसात के मौसम में अचानक बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती है। इस नदी पर फ्रांस की मदद से केन्याई सरकार ने 1990 के आसपास विवादस्पद तुर्कवेल बांध का निर्माण करवाया था।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: तुर्कवेल नदी को और किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर: सुआम नदी

प्रश्न: तुर्कवेल नदी कहां से निकलती है?

उत्तर: यह नदी युगांडा और केन्या के सीमा पर स्थित माउंट एल्गॉन से निकलती है।

प्रश्न: तुर्कवेल नदी कहां गिरती है?

उत्तर: यह नदी दुनिया के सबसे बड़ी रेगिस्तानी झीलों में से एक तुर्काना झील में गिरती है।

प्रश्न: तुर्कवेल नदी में कौन सा बांध बना हुआ है?

उत्तर: इस नदी पर फ्रांस की मदद से केन्याई सरकार ने 1990 के आसपास विवादस्पद तुर्कवेल बांध का निर्माण करवाया था।

प्रश्न: माउंट एल्गॉन?

उत्तर: माउंट एल्गॉन, पूर्वी युगांडा और पश्चिमी केन्या की सीमा पर एक विशाल एकांत ज्वालामुखी पर्वत है।

प्रश्न: तुर्काना झील ?

उत्तर: तुरकाना झील, जिसे पहले रुडोल्फ झील बुलाया जाता था, महान अफ्रीकी झीलों में से एक है। इसका अधिकतर भाग केन्या में है, लेकिन सुदूर उत्तरी छोर इथियोपिया में पड़ता है।

प्रश्न: विश्व की सबसे बड़ी स्थायी रेगिस्तान झील कौन सी है?

उत्तर: तुर्काना झील

प्रश्न: अफ्रीका महाद्वीप?

उत्तर: अफ्रीका महाद्वीप क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों की दृष्टि से एशिया के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसमें 54 देश और दुनिया की 16% से अधिक आबादी शामिल है।

प्रश्न: अफ्रीका महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएं?

उत्तर: अफ्रीका महाद्वीप एक मिश्रित भौगोलिक विशेषता वाला महाद्वीप है। यहां मैदान, नदी, पर्वत, झील और सागरों की विशालताएं हैं। नील नदी, किलिमंजारो पर्वत, विक्टोरिया झील, सहारा मरुस्थल और भूमध्य सागर अफ्रीका की प्रमुख भौगोलिक विशेषताएं हैं।

प्रश्न: अफ्रीका महाद्वीप का सबसे धनी देश कौन सा है?

उत्तर: गैबॉन

प्रश्न: अफ्रीका महाद्वीप का सबसे छोटा देश कौन सा है?

उत्तर: अफ्रीकी मुख्य भूमि पर स्थित सबसे छोटा देश गांबिया है। बात करें अफ्रीकी महाद्वीप की तो इसका सबसे छोटा देश सेशेल्स है।

यह भी पढ़े:

सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व (Sathyamangalam Tiger Reserve) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नयुगांडा (Uganda) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए युगांडा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Valley of Flowers National Park) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नहरमुख पर्वत (Mount Harmukh) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हरमुख पर्वत से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय