युगांडा (Uganda) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए युगांडा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

युगांडा (Uganda)

आज के इस लेख में हम लगभग 3 दशकों से सेकंड हैंड कपड़ों के व्यापार में अव्वल रहे पूर्वी अफ्रीकी देशों में से एक युगांडा (Uganda) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं…….

विषय सूची

युगांडा (Uganda)

क्या आप जानते हैं कि लगभग 3 दशकों से पूर्वी अफ्रीका दुनिया में सेकंड हैंड कपड़ों का सबसे बड़ा बाजार है। हालांकि, कुछ हफ्ते पहले पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा ने सेकंड हैंड कपड़ों के आयात पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। युगांडा को आधिकारिक तौर पर युगांडा गणराज्य के नाम से जाना जाता है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर कंपाला है। यह पूर्वी अफ्रीका में एक लैंडलॉक्ड (स्थल-रुद्ध) कंट्री है। पूर्व में इसकी सीमा केन्या, उत्तर में दक्षिणी सूडान, पश्चिम में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, दक्षिण-पश्चिम में रवांडा और दक्षिण में तंजानिया से लगती है।

युगांडा के दक्षिणी भाग में विक्टोरिया झील का एक बड़ा हिस्सा इस देश में अवस्थित है। इसके अलावा विक्टोरिया झील, केन्या और तंजानिया में भी विस्तृत है, वहीं क्योगा झील युगांडा के मध्य में स्थित है। युगांडा अफ्रीकी ग्रेट लेक्स के इलाके में स्थित है। ग्रेट लेक्स क्षेत्र में युगांडा में अल्बर्ट झील, एडवर्ड झील और जॉर्ज झील स्थित हैं। युगांडा की सबसे ऊंची चोटी एलेक्जेंड्रा है, जिसकी ऊंचाई 5000 मीटर से अधिक है, यह रुवेन्जोरी पर्वत श्रृंखला में स्थित है। युगांडा का ज्यादातर भाग नील नदी बेसिन में आता है।

स्थल-रुद्ध देश (Landlocked Contry)

ऐसे देश जिनकी सीमा केवल स्थल या फिर किसी बंद सागर से लगती है, तो उन्हें स्थल-रुद्ध देश या लैंडलॉक्ड कंट्री कहा जाता है। सरल शब्दों में कहें तो ऐसा देश, जो चारों तरफ से स्थल से घिरा हुआ है, उसे लैंडलॉक्ड कंट्री कहा जाता है। वर्तमान में कुल 44 स्थल-रुद्ध देश हैं, वहीं आंशिक रूप से मान्यता प्राप्त राष्ट्रों को मिलाकर कुल 47 स्थल-रुद्ध देश माने गए हैं। विश्व का सबसे बड़ा स्थल-रुद्ध देश कजाखिस्तान तथा सबसे छोटा स्थल-रुद्ध देश वेटिकन सिटी (यूरोप) है।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: दुनिया में सेकंड हैंड कपड़ों का सबसे बड़ा बाजार है?

उत्तर: पूर्वी अफ्रीका

प्रश्न: किस पूर्वी अफ्रीकी देश ने सेकंड हैंड कपड़ों के आयात पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है?

उत्तर: युगांडा

प्रश्न: युगांडा की राजधानी?

उत्तर: कंपाला

प्रश्न: युगांडा का सबसे बड़ा शहर?

उत्तर: कंपाला

प्रश्न: युगांडा को आधिकारिक तौर पर किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर: युगांडा गणराज्य

प्रश्न: युगांडा एक कैसा देश है?

उत्तर: लैंडलॉक्ड (स्थल-रुद्ध)

प्रश्न: क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा स्थल-रुद्ध देश कौन सा है?

उत्तर: कजाखिस्तान (एशिया)

प्रश्न: युगांडा की सीमा?

उत्तर: पूर्व में इसकी सीमा केन्या, उत्तर में दक्षिणी सूडान, पश्चिम में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, दक्षिण-पश्चिम में रवांडा और दक्षिण में तंजानिया से लगती है।

प्रश्न: विक्टोरिया झील का सबसे बड़ा हिस्सा या एक बड़ा हिस्सा किस देश में विस्तृत है?

उत्तर: युगांडा

प्रश्न: क्योगा झील किस देश में है?

उत्तर: युगांडा

प्रश्न: युगांडा किस इलाके में स्थित है?

उत्तर: अफ्रीकी ग्रेट लेक्स

प्रश्न: युगांडा की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?

उत्तर: युगांडा की सबसे ऊंची चोटी एलेक्जेंड्रा है, जिसकी ऊंचाई 5000 मीटर से अधिक है, यह रुवेन्जोरी पर्वत श्रृंखला में स्थित है।

प्रश्न: वर्तमान में कुल कितने स्थल-रुद्ध देश हैं?

उत्तर: 44

यह भी पढ़े:

मेंढक की नई पीढ़ी की तीन प्रजातियों की अरुणाचल प्रदेश में खोजफूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Valley of Flowers National Park) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
हरमुख पर्वत (Mount Harmukh) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हरमुख पर्वत से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नहसदेव अरण्य (Hasdeo Arand) क्षेत्र के जंगल | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हसदेव अरण्य से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय