यूराल नदी (Ural River)| विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यूराल नदी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यूराल नदी (Ural River)

आज के इस लेख में हम यूरोप की प्रमुख नदियों में से एक यूराल नदी (Ural River) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

विषय सूची

तो आइए जानते हैं……

यूराल नदी (Ural River)

यूराल नदी रूस और कजाकिस्तान में बहने वाली एक नदी है। इसकी लंबाई 1500 किलोमीटर के करीब है। यह रूस में यूराल पहाड़ों के दक्षिणी ढलानों से दक्षिण की ओर शुरू होती है। फिर यह रूस और कजाकिस्तान की सीमा के पास पहुंचकर अचानक पश्चिम की ओर मुड़ जाती है और गूबरलिन्स्क पहाड़ों में एक पतली घाटी से निकलती है। इसके बाद यह कजाकिस्तान में प्रवेश कर जाती है। यहां यह दक्षिण की ओर मुड़कर याइक दलदलीय क्षेत्र से होकर गुजरती है। इसके बाद यह सीधे कैस्पियन सागर में जाकर गिरती है।

कैस्पियन सागर के समीप यह डेल्टा का निर्माण करती है। कैस्पियन सागर में इसके डेल्टा का एक अजीबो-गरीब लंबी उंगली जैसा आकार है। इस डेल्टाई क्षेत्र में बहुत से पक्षी, जानवर, मछली ……. और वनस्पतियां पाई जाती हैं। यूराल नदी वोल्गा और डेन्यूब नदी के बाद यूरोप की सबसे लंबी नदी है। कैस्पियन सागर के लिए यह वोल्गा नदी के बाद दूसरा प्रमुख जल स्रोत है।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: यूराल नदी किन दो देशों में बहने वाली एक प्रमुख नदी है?

उत्तर: यूराल नदी रूस और कजाकिस्तान में बहने वाली एक प्रमुख नदी है।

प्रश्न: यूराल नदी कहां से निकलती है?

उत्तर: यूराल पर्वत से।

प्रश्न: यूराल पर्वत कहां है?

उत्तर: रूस में।

प्रश्न: यूराल नदी कहां गिरती है?

उत्तर: कैस्पियन सागर में।

प्रश्न: किस सागर के लिए वोल्गा और यूराल नदियां प्रमुख जल स्रोत हैं?

उत्तर: कैस्पियन सागर।

प्रश्न: यूरोप की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

उत्तर: वोल्गा नदी।

प्रश्न: यूरोप की दूसरी सबसे लंबी नदी कौन सी है?

उत्तर: डेन्यूब

प्रश्न: यूरोप की तीसरी सबसे बड़ी नदी कौन सी है?

उत्तर: यूराल

प्रश्न: क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा अंतर्देशीय जल निकाय कौन सा है?

उत्तर: क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा अंतर्देशीय जल निकाय कैस्पियन सागर है।

प्रश्न: यूराल नदी कितने देशों में बहती है?

उत्तर: 2 (रूस और कजाकिस्तान)

प्रश्न: कैस्पियन सागर की सीमा कितने देशों से लगती है?

उत्तर: 5 (रूस, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, ईरान और अजरबैजान)

प्रश्न: कैस्पियन सागर का पानी कैसा है?

उत्तर: खारा

प्रश्न: दुनिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कौन सी है?

उत्तर: कैस्पियन सागर

प्रश्न: किस सागर को एशिया और यूरोप का जंक्शन कहा जाता है?

उत्तर: कैस्पियन सागर

प्रश्न: विश्व में सर्वाधिक खारा पानी किस सागर का है?

उत्तर: मृत सागर

प्रश्न: विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?

उत्तर: एशिया

प्रश्न: विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?

उत्तर: ऑस्ट्रेलिया

प्रश्न: किस महाद्वीप को सफेद महाद्वीप कहा जाता है?

उत्तर: अंटार्कटिका

प्रश्न: शून्य आबादी वाला महाद्वीप कौन सा है?

उत्तर: अंटार्कटिका

प्रश्न: विश्व का सबसे ठंडा, शुष्क और तेज हवाओं वाला महाद्वीप कौन सा है?

उत्तर: अंटार्कटिका

प्रश्न: अंटार्कटिका महाद्वीप कितने महासागरों से घिरा हुआ है?

उत्तर: 3 (हिंद महासागर, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर)

यह भी पढ़े:

पूर्वी एशिया (East Asia) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पूर्वी एशिया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नसिलीगुड़ी गलियारा (Siliguri Corridor) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सिलीगुड़ी गलियारा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
क्या है प्राण प्रतिष्ठा, क्यों की जाती है और कैसे की जाती है, क्या है इसका महत्व ? समझिए यहां…..जेम नदी (Zhem River) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जेम नदी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय