यक्षगान, मावठ या मावठा और एंडोसल्फान के बारें में जानें, जो कि हैं महत्वपूर्ण शब्दावलियाँ

महत्वपूर्ण शब्दावली | यक्षगान | मावठ या मावठा | एंडोसल्फान |

आज के इस लेख में महत्वपूर्ण शब्दावली यक्षगान, मावठ या मावठा और एंडोसल्फान (Yakshgan-Mavtha-Endosalfan) के बारे में जानेंगे। ये शब्दावलियाँ उन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं, जो परीक्षाएँ तीन चरणों से होकर गुजरती हैं

तो आइए जानते हैं…….

महत्वपूर्ण शब्दावली

एक शब्द की व्याख्या जब कई शब्दों में हो जाती है, तो उस शब्द का अर्थ और मतलब हम भली भांति समझ पाते हैं। जैसे एक शब्द लेते हैं अन्योन्यता या परस्परता। अब आप से कोई पूछ ले की इसके बारे में आप क्या जानते हैं या फिर इसका मतलब बताइए, तो जाहिर सी बात है कि इस प्रकार के अधिकांशतः शब्दों में बहुत सारे लोग फंस जाएंगे।

बहुत सारे ऐसे शब्द हैं जिन्हे हम सामान्य रूप से नहीं समझ सकते, उनकी कई शब्दों में व्याख्या करके ही समझा जा सकता है। इसलिए ऐसे शब्दों को महत्वपूर्ण शब्दावली की श्रेणी में रखा जाता है। ये शब्द विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी होने के साथ ज्ञानवर्धक भी होते हैं।

1. यक्षगान (Yakshgan)

महत्वपूर्ण शब्दावली, यक्षगान यक्षगान एक महत्वपूर्ण शब्दावली है। यक्षगान दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में किया जाने वाला प्रसिद्ध लोकनाट्य है यक्षगान का शाब्दिक अर्थ होता है- यक्ष के गानकर्नाटक में यक्षगान की परम्परा लगभग 800 वर्ष पुरानी मानी जाती है यह संगीत, नृत्य, भाषण और वेशभूषा का एक समृद्ध कलात्मक मिश्रण है यक्षगान की कई समांतर शैलियाँ हैं, जिनकी प्रस्तुति आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में की जाती है गोम्बेयेट्टा कठपुतली रंगमंच/नाट्य यक्षगान का सबसे निकट अनुसरण करता है

2. मावठ या मावठा (Mavtha)

मावठ या मावठा एक महत्वपूर्ण शब्दावली है। मावठा एक राजस्थानी शब्द है, जिसका अर्थ होता है “माघ वृष्टि।” माघ शब्द से तो आप सभी परिचित ही होंगे, यह एक हिंदी महीने का नाम है, जो इंग्लिश महीने जनवरी में आता है। मावठ का सम्बन्ध एक प्रकार की वर्षा से है। यह वर्षा माघ के महीने में या सर्दियों में होती है इसलिए इसे स्थानीय भाषा में मावठ कहते हैं। ये बिना मौसम की वर्षा होती है। भूमध्य सागर से लेकर भारत तक खाली मैदान और रेगिस्तान होने की वजह से हवा बिना किसी रुकावट के भारत तक पहुँचती है और इस प्रकार से वर्षा का माहौल बन जाता है।

मावठ वर्षा का खास महत्त्व ये है कि ये वर्षा रबी की फसल के लिए अमृत के सामान है, क्यों की इस सीजन की सभी फसले सिंचाई पर निर्भर होती हैं। इस प्रकार से जब ये वर्षा हो जाती है, तो फसले बारिश का पानी पाकर लहलहा उठती हैं, साथ ही सिचाई में भी राहत मिलती है। अभी भी भारत में बहुत सारे ऐसे इलाके हैं, जहाँ सिंचाई की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस प्रकार के क्षेत्र के लिए तो यह वर्षा वरदान साबित होती है। इस प्रकार से कृषि की उपज में थोड़ी सी वृद्धि हो जाती है।

ये भूमध्यसागरीय मानसून भारत में पश्चिमी दिशा राजस्थान से होते हुए प्रवेश करता है। पश्चिमी दिशा से प्रवेश करने के कारण इसे पश्चिमी विक्षोभो का मानसून के नाम से भी जाना जाता है। इस मानसून से राजस्थान के उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्र में वर्षा होती है और मध्यप्रदेश के मध्य क्षेत्र में। रबी में होने वाली प्रमुख फसलों में गेंहू, चना, मसूर हैं। ये वर्षा तो होती है सभी फसलों के लिए उपयोगी, लेकिन सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाती है गेंहू की फसल के लिए, इसलिए इस वर्षा को “गोल्डन ड्रॉप्स” या “सोने की बून्द” के नाम से भी जाना जाता है।

3. एंडोसल्फान (Endosalfan)

महत्वपूर्ण शब्दावली, एंडोसल्फान एंडोसल्फान एक महत्वपूर्ण शब्दावली है। एंडोसल्फान एक कीटनाशक है, जो कि अब प्रतिबंधित है। इसका उपयोग कृषि और मच्छर नियंत्रण हेतु कीटनाशक के रूप में बड़े पैमाने पर किया जाता था। प्रतिबंधित करने का सबसे प्रमुख कारण यह था कि एंडोसल्फान पर्यावरण में खाद्य श्रृंखलाओं में समाहित हो जाता है, जिससे व्यापक स्तर पर समस्याएँ पैदा होती हैं। एंडोसल्फान के अंतर्ग्रहण के परिणामस्वरूप शारीरिक विकृति, कैंसर, जन्म सम्बन्धी विकार और मस्तिष्क एवं तंत्रिका तंत्र सम्बन्धी बीमारिया हो सकती हैं।

यह भी पढ़े:

गोल्डन बिलियन थ्योरी | क्या है गोल्डन बिलियन थ्योरी ? जानिए सबकुछ………

अन्योन्यता या परस्परता या रेसिप्रोसिटी (Reciprocity) से आप क्या समझते हैं?

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय