07 अप्रैल करेंट अफेयर्स | Current Affairs In Hindi

07 अप्रैल, महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स | डेली करेंट अफेयर्स

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (Current Affairs) वो भी हिंदी में (Current Affairs In Hindi)। खासतौर से UPSC-PCS-PSC-BANK-IBPS-RAILWAY-SI-POLICE। यहाँ पर करेंट अफेयर्स मिलेगा विश्लेषण (Analysis) के साथ, जो कि आपकी प्रतियोगी परीक्षा (Competitive Exam) की तैयारी को करेगा और भी मजबूत।

विश्लेषण के दौरान अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां (Extra Fact) भी प्राप्त होंगी, जो कि ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ ज्ञान के क्षेत्र में आपकी रूचि और तार्किक तथ्यों (Logical Facts ) को भी बढ़ाएंगी। करेंट अफेयर्स विश्लेषण के साथ पढ़ने से फायदा ये होता है कि जानकारियां हमें लम्बे समय तक याद रहती है, साथ ही साथ हम एक जानकारी को दूसरे जानकारी से लिंक कर पाते है।

करेंट अफेयर्स।

प्रश्न. 1 किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘स्कूल चलो अभियान’ पहल की शुरुआत की है?

उत्तर: उत्तर प्रदेश।

विश्लेषण :

हाल ही में दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए ‘स्कूल चलो अभियान (School Chalo Abhiyan)’ पहल की शुरुआत की है। राज्य सरकार के इस पहल का उद्देश्य प्राथमिक शिक्षा और प्राथमिक विद्यालयों के भविष्य के विकास को एक व्यवस्थित आकार देना है।

उत्तर प्रदेश के सबसे कम साक्षरता वाले जिलों में क्रमशः- श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, बदायूं और रामपुर शामिल है। इनमें से श्रावस्ती नामक जिले से ‘स्कूल चलो अभियान‘ की शुरुआत की गयी है। स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को जूते, मोज़े और वर्दी प्रदान की जायेगी।

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलो को एक नया रूप देने का लक्ष्य प्राप्त करना है। योगी जी ने कहा था कि स्कूल चलो अभियान में न केवल विधायकों (जन प्रतिनिधियों) को शामिल होना है, बल्कि एक-एक स्कूल भी अपनाना है।

प्रश्न. 2 लद्दाख के किस जिले में सामुदायिक संग्रहालय खोला गया है?

उत्तर: लेह।

विश्लेषण:

31 अक्टूबर 2019 को भारत का एक नया केन्द्र शासित प्रदेश बने लद्दाख के लेह जिले के ग्या-सासोमा नामक एक गाँव के एक पारंपरिक घर में में सामुदायिक संग्रहालय खोला गया है। लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC – Autonomous Hill Development Council), लेह के अध्यक्ष ताशी ग्याल्टसन (Tashi Gyaltson)  ने  सामुदायिक संग्रहालय का उद्घाटन किया।

पारंपरिक उपयोगितावादी सामान, फैब्रिक्स, कपड़े और ग्‍या-ससोमा के रोज के जीवन की कलाकृतियां इस संग्रहालय का मुख्य आकर्षण बनेंगी। लद्दाख संस्कृति मुख्य रूप से यहाँ की बस्तियों में पाई जाती है। यहाँ की बस्तियां दुनिया की सबसे ऊंची आबादी वाले क्षेत्रों में से एक हैं। लद्दाख के घनिष्ठ समुदायों में समृद्ध संस्कृति अभी भी जीवित है। 

ग्‍या-ससोमा गाँव के लोगों ने सामुदायिक संग्रहालय के निर्माण के लिए कई प्रकार की कलाकृतियाँ और संग्रह दान किए हैं, जिससे यह भारत में अपनी तरह का पहला संग्रहालय बन गया है।

अन्य जानकारियां:

  • क्षेत्रफल की दृष्टिकोण से भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख है।
  • लद्दाख सबसे कम आबादी वाला भारत का केन्द्र शासित प्रदेश है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टिकोण से लेह, भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला है।
  • ग्‍या-सामोसा को ऊपरी लद्दाख का सबसे पुराना गांव और सबसे पुरानी बस्ती माना जाता है।  

प्रश्न. 3 विश्व स्तर पर विकास और शांति हेतु विश्व (अंतर्राष्ट्रीय) खेल दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 06 अप्रैल।

विश्व स्तर पर विकास और शांति हेतु विश्व (अंतर्राष्ट्रीय) खेल दिवस (IDSDPInternational Day of Sport for Development and Peace – IDSDP) 06 अप्रैल को मनाया जाता है। इसकी जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 6 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (IDSDP) के रूप में घोषित किया गया था। इस दिन को अपनाने का संयुक्त राष्ट्र महासभा का मुख्य उद्देश्य- मानवाधिकारों की उन्नति के साथ सामाजिक और आर्थिक विकास पर खेल के सकारात्मक प्रभाव को बढ़ावा देना है।

पृष्ठभूमि:

अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक कमेटी के सहसंस्थापक और आधुनिक ओलिंपिक खेलों के जनक फ्रांसीसी इतिहासकार ‘पियरे फ्रेडे बैरोन डि कूबर्टिन’ के प्रयास से 6 अप्रैल 1896 को एथेंस में पहला आधुनिक ओलिंपिक खेल शुरू हुआ था, इसलिए इस दिन को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का फैसला लिया गया। तत्पश्चात संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2014 में 6 अप्रैल को विश्व खेल दिवस घोषित किया और दुनिया के विभिन्न देशों ने इस दिन अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाने की अपील की।

प्रश्न. 4 किस राज्य में हाल ही में 13 नए जिलों का उद्घाटन किया गया है?

उत्तर: आंध्र प्रदेश।

विश्लेषण:

आंध्र प्रदेश की जगन मोहन रेड्डी सरकार ने 13 नए जिलों का गठन किया है, जिसके बाद राज्य में अब कुल जिलों की संख्या मौजूदा 13 से बढ़कर 26 हो गई है। साल 2019 के विधानसभा चुनावों में, जगन रेड्डी ने वादा किया था कि उनकी सरकार बनने पर वह आंध्र प्रदेश के हर लोकसभा क्षेत्र को एक जिला बना देंगे।

अन्य जानकारियां:

  • आन्ध्र प्रदेश का गठन 1 नवम्बर 1956 को किया गया।
  • फरवरी 2014 को भारतीय संसद ने आंध्र प्रदेश से काटकर एक नया अलग राज्य तेलंगाना बनाने की मंजूरी दी।
  • आंध्र प्रदेश की राजधानी और उसका सबसे बड़ा शहर विजयवाड़ा है।

प्रश्न. 5 भारत सरकार ने जीएसटी के रूप में अब तक का सबसे उच्च संग्रह कितना किया?

उत्तर: 1.42 लाख करोड़।

विश्लेषण:

अभी तक जनवरी 2022 में सर्वाधिक जीएसटी संग्रह 1,40,986 करोड़ रुपये था। लेकिन मार्च के जीएसटी संग्रह ने इसका रिकॉर्ड तोड़ते हुए अब तक का सबसे बड़ा जीएसटी संग्रह बन गया है। मार्च में रिकॉर्ड तोड़ 1,42,095 करोड़ रुपये जीएसटी संग्रह हुआ जो अब तक का सबसे ज्यादा है।

मार्च 2022 का राजस्व मार्च 2021 के राजस्व से 15% अधिक था तथा मार्च 2020 के राजस्व से 46% अधिक रहा। इससे यह स्पष्ट होता है कि कोरोना से उभरते हुए हमारी अर्थव्यवस्था दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है।

मार्च 2022 महीने में एकत्रित कुल जीएसटी राजस्व 1,42,095 करोड़ रुपए में CGST 25,830 करोड़ रुपए, SGST 32,378 करोड़ रुपए, IGST 74,470 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्रित 39,131 करोड़ रुपए सहित) और उपकर 9,417 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्रित 981 करोड़ रुपये सहित) रहा।

अन्य जानकारियां:

  • वस्तु एवं सेवा कर (GST – Goods and Services Tax) भारत में 01 जुलाई 2019 से लागू किया गया।
  • यह एक महत्वपूर्ण अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था है।
  • इस अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था को सरकार व कई अर्थशास्त्रियों द्वारा इसे स्वतंत्रता के पश्चात् सबसे बड़ा आर्थिक सुधार बताया है।
  • इसके लागू होने से केन्द्र सरकार व विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा भिन्न-भिन्न दरों पर लगाए जा रहे विभिन्न करों को हटाकर पूरे देश के लिए एक ही अप्रत्‍यक्ष कर प्रणाली लागू हो गयी है। 
  • इस कर व्यवस्था को लागू करने के लिए भारतीय संविधान में संसोधन किया गया था।

प्रश्न. 6 किस सरकार ने सरकारी स्कूलों में ‘हॉबी हब’ स्थापित करने की योजना शुरू की?

उत्तर: दिल्ली सरकार।

विश्लेषण:

दिल्ली सरकार ने पाठ्येतर गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्कूल के समय के बाद सरकारी स्कूलों के लिए ‘हॉबी हब‘ स्थापित किया है। यह प्रोजेक्ट सिंगल शिफ्ट सरकारी स्कूल में लागू होगा। इस नए शैक्षणिक सत्र के दौरान स्कूल के बाद के समय में नृत्य, संगीत, कला और शिल्प गतिविधियों के साथ स्कूलों में हॉबी हब स्थापित करने की एक परियोजना पर काम चल रहा है।

अन्य जानकारियां:

  • दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है।
  • दिल्ली का एक शहर नई दिल्ली भारत की राजधानी है।
  • केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों – कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं।
  • दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है।
  • दिल्ली शहर यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है।

प्रश्न. 7 RBI ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए WMA की सीमा कितने रुपये तय की?

उत्तर: 47,010 करोड़ रुपये।

विश्लेषण:

रिजर्व बैंक ने आर्थिक परिदृश्य में सुधार का हवाला देते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए वेज़ और मीन्स एडवांस (Ways and Means Advances – WMA) को 51,560 करोड़ रुपये से घटाकर 47,010 करोड़ रुपये कर दिया है। WMAआरबीआई द्वारा सरकार को प्राप्तियों और भुगतानों के बीच किसी भी विसंगति से निपटने में मदद करने के लिए प्रदान किया गया अल्पकालिक ऋण हैं।

अन्य जानकारियां:

  • सरकार पूरे वित्त वर्ष का बजट बनाती है। उस समय वह अनुमान लगाती है कि हर माह लगभग इतनी राशि खर्च होगी और इतनी खजाने में आएगी।
  • लेकिन कभी-कभी बीच में ऐसी स्थिति बन जाती है जब खजाने में राशि कम आती है और खर्च ज्यादा होता है।
  • हालांकि, ऐसा थोड़े समय के लिए होता है।
  • लेकिन ऐसी स्थिति से निपटने को सरकार बाजार से उधार उठाने के बजाय आरबीआइ से कर्ज ले लेती है, जिसे ‘वेज एंड मींस एडवांस’ कहते हैं।
  • यह कॉलेटरल फ्री लोन होता है।
  • इसका मतलब यह है कि ‘वेज एंड मींस एडवांस’ लेने के लिए सरकार को आरबीआइ के पास कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती।
  • जब भी सरकार को जरूरत पड़ती है, उसे यह राशि उधार मिल जाती है। भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम की धारा 17(5) के तहत केंद्र व राज्य सरकार दोनों को आरबीआइ से इस तरह का लोन लेने का अधिकार है।

यह भी पढ़े: 08 अप्रैल करेंट अफेयर्स | Current Affairs In Hindi

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय