भारतीय कौवों को क्यों मार रहा है केन्या ? संबंधित जानकारी और महत्वपूर्ण प्रश्न

केन्या, भारतीय कौवों को क्यों मार रहा है ?

आज के इस लेख में हम अफ्रीकी देश केन्या (Kenya) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

विषय सूची

चर्चा में क्यों?

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 10 लाख भारतीय कौवों को खत्म करने के लिए केन्या सरकार ने न्यूजीलैंड से स्टारलाइसाइड नाम के जहर को आयात करने का प्लान बनाया है। केन्या वाइल्डलाइफ सर्विस के मुताबिक़ 31 दिसंबर 2024 तक 10 लाख कौवों को ख़त्म कर दिया जाएगा। पक्षीविज्ञानी, संरक्षणवादी और ए रोचा केन्या के सीईओ डॉक्टर कॉलिन जैक्शन को उम्मीद है कि इस बार संभवतः केन्या पूरी तरह कौवों को खत्म कर देगा, क्योंकि इस बार सरकार खुद इन्हें खत्म करना चाहती है।

केन्या (Kenya)

केन्या पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक देश है, जिसकी राजधानी नैरोबी है। भूमध्य रेखा इसके मध्य से होकर गुजरती है। इस देश की सीमा उत्तर में इथियोपिया, उत्तर-पूर्व में सोमालिया, दक्षिण में तंजानिया, पश्चिम में युगांडा व विक्टोरिया झील तथा उत्तर-पश्चिम में दक्षिण सूडान से मिलती है। दक्षिण-पूर्व में इसकी 536 किलोमीटर तटीय सीमा हिंद महासागर से लगती है। इसका कुल क्षेत्रफल 5,80,367 वर्ग किलोमीटर है, जिसमें 5,69,140 वर्ग किलोमीटर स्थलीय और 11,227 वर्ग किलोमीटर जलीय (विक्टोरिया झील) भाग है।

यह क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का 49वां सबसे बड़ा देश है। जुलाई 2012 के आंकड़ों के मुताबिक़ इसकी कुल जनसंख्या लगभग 4.4 करोड़ है। इस देश का नाम माउंट केन्या पर रखा गया है, जो एक महत्वपूर्ण भौगोलिक प्रतीक होने के साथ-साथ अफ्रीका महाद्वीप की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी है।

केन्या से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्य:

  • केन्या, अफ्रीका महाद्वीप की 6वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
  • भूमध्य रेखा के मध्य से गुजरने की वजह से यहां की जलवायु बढ़िया रहती है। जलवायु बढ़िया होने की वजह से यहां कृषि अच्छी होती है, साथ ही यहां अच्छे-अच्छे नेशनल पार्क है, जो पर्यटन का मुख्य स्रोत बनते हैं।
  • जलवायु बढ़िया होने की वजह से यहाँ के नेशनल पार्कों में तरह-तरह के जंगली जीव पाए जाते हैं, जोकि पर्यटन का मुख्य स्रोत बनते हैं।
  • केन्या की आमदनी का पर्यटन तीसरा मुख्य स्रोत है।
  • केन्या की आमदनी में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है।

केन्या भारतीय कौवों को क्यों मारना चाहता है ?

कौवों की बढ़ी हुई आबादी केन्या के लिए कई तरह की परेशानी खड़ी कर रही हैं, जिनमें से पांच प्रमुख निम्नलिखित हैं।

  • कौवों का आतंक स्थानीय पक्षियों के लिए बड़ा खतरा बन हुआ है, क्योंकि ये पक्षियों को मारते हैं, साथ ही उनके अंडों को भी खा जाते हैं। इस वजह से स्थानीय पक्षियों की आबादी लगातार घट रही है।
  • कौवे छोटे जानवरों, सरीसृप और बकरियों के बच्चों पर हमला करते हैं। यहां तक की पोल्ट्री फार्म में चूजों को भी खा जाते हैं।
  • कौवे कृषि को नुकसान पहुंचाते हैं। अनाज के बीजों को खाने के अलावा ये फलों को भी खा जाते हैं, जो किसानों के लिए बड़े घाटे का विषय है।
  • कौवों ने केन्या आने वाले टूरिस्ट्स की नाक में दम कर रखा है। इनकी गंदगी और कांव-कांव से टूरिस्ट परेशान रहते हैं। इसके अलावा ये उनकी प्लेटों से खाना लेकर चले जाते हैं।
  • एयरपोर्ट के करीब इनका विमानों से टकराने का डर बना रहता है, जो एक बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

क्या पहले भी कौवों को मारने की कोशिश की गयी थी ?

डॉक्टर जैक्सन के मुताबिक यह पहली बार नहीं है, जब घरेलू कौवों को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। 1980 के दशक से 2005 तक घरेलू कौवों को निम्न स्तर पर जहर देकर नियंत्रित किया जा रहा था, लेकिन 2005 में सरकार द्वारा इसे रोक दिया गया था।

कौवे की प्रकृति

कौवे मनुष्यों द्वारा प्रभावित वातावरण में पनपते हैं। जानकारों का ऐसा मानना है कि ये मानव निवास क्षेत्र से तीन मील के दायरे में ही रहते हैं। कौवे सर्वाहारी होते हैं, यानी कि ये शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार के होते हैं, लेकिन वरीयता मांसाहार को देते हैं। कौवे 600 से अधिक विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ खाते हैं। कौवे सड़ा-गला खाने के लिए जाने जाते हैं।

कौवे पक्षियों में सबसे बुद्धिमान होते हैं। अमेरिकी कौवे 3 या 4 तक गिन सकते हैं। कौवों की याददाश्त अच्छी होती है। ये अपनी समस्याओं को हल करने में माहिर होते हैं। कौवे विविध और जटिल स्वरों का इस्तेमाल करते हैं और जल्द ही विशिष्ट ध्वनियों और प्रतीकों के माध्यम से भोजन से जुड़ना सीख जाते हैं। एक रिपोर्ट में एक अमेरिकी कौवे के बारे में बताया गया है कि वह ताड़ के फल को तोड़कर एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने के लिए वहां से गुजरने वाली गाड़ियों का इंतजार करता था।

राजमार्गों पर घूमने वाले कौवों की संख्या से पता चलता है कि वाहनों से टकराने वाले कौवों की संख्या बहुत कम है। इससे यह अनुमान लगाया जाता है कि कौवा सतर्क पक्षी होता है।

भारतीय कौवे केन्या कैसे पहुंचे?

बात आती है कि भारतीय कौवा केन्या पहुंचा कैसे? दरअसल केन्या भी ब्रिटिशर्स की कॉलोनी था, तो जहाज भारत से केन्या आया-जाया करते थे। कौवे को गंदगी ख़त्म करने वाला जीव के रूप में जाना जाता है। जंजीबार में कचरे को नियंत्रित करने के लिए 1890 के दशक में कौवों को लाया गया, क्योंकि गंदगी के कारण बीमारियां फैलती थीं। संरक्षण समूह ए रोचा केन्या के अनुसार 1917 तक कौवों को पूर्वी अफ्रीका में कीट माना जाने लगा और जो भी मरे हुए कौवे या उनके अंडे लाता था, उन्हें इनाम मिलता था।

माना जाता है कि 1947 में कौवे केन्या के तटीय इलाके मोंबासा में जंजीबार से जहाज के जरिए पहुंचे। यहाँ गंदगी थी, जिस कारण उन्हें खाने पीने की कमी नहीं हुई और आज स्थित है कि तटीय इलाकों में इनका आतंक है। जानकारी के लिए बता दूं कि भारतीय कौवे नेपाल और बांग्लादेश में भी पाए जाते हैं।

इसी प्रकार से अमेरिका में स्पॉटेड (छोटे) उल्लुओं को बचाने के लिए लगभग 5 लाख बार्ड (बड़े) उल्लुओं को मारा जाएगा।

केन्या से संबंधित एक महत्वपूर्ण प्रश्न बन सकता है, वो ये है कि:

प्रश्न: केन्या अपनी सीमा हॉर्न ऑफ अफ्रीका के किन देशों के साथ साझा करता है?

(A) इरिट्रिया, इथियोपिया और जिबूती

(B) इथियोपिया, जिबूती और सोमालिया

(C) इथियोपिया और सोमालिया

(D) इरिट्रिया, इथियोपिया, जिबूती और सोमालिया

उत्तर: (C)

आपको कमेंट के माध्यम से बताना है कि विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है ????? यदि आपको इसका उत्तर नहीं पता है, तो आप FAQ का सबसे आखरी प्रश्न देखें।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: केन्या कहां स्थित है?

उत्तर: केन्या पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक देश है, जिसकी राजधानी नैरोबी है।

प्रश्न: भूमध्य रेखा केन्या से होकर गुजरती है या नहीं?

उत्तर: गुजरती है

प्रश्न: भूमध्य रेखा कितने अफ्रीकी देशों से होकर गुजरती है?

उत्तर: 7 (गैबॉन, कांगो गणराज्य, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा, केन्या, सोमालिया)

प्रश्न: केन्या की सीमा ?

उत्तर: केन्या की सीमा उत्तर में इथियोपिया, उत्तर-पूर्व में सोमालिया, दक्षिण में तंजानिया, पश्चिम में युगांडा व विक्टोरिया झील तथा उत्तर-पश्चिम में दक्षिण सूडान से मिलती है। दक्षिण-पूर्व में इसकी 536 किलोमीटर तटीय सीमा हिंद महासागर से लगती है।

प्रश्न: केन्या की सीमा कितने देशों से लगती है?

उत्तर: 5 (इथियोपिया, सोमालिया, तंजानिया, युगांडा, दक्षिण सूडान)

प्रश्न: केन्या की सीमा किस झील से लगती है?

उत्तर: विक्टोरिया झील

प्रश्न: केन्या की सीमा किस महासागर से लगती है?

उत्तर: हिन्द महासागर

प्रश्न: क्षेत्रफल की दृष्टि से अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

उत्तर: अल्जीरिया

प्रश्न: अफ्रीका महाद्वीप का सबसे छोटा देश कौन सा है?

उत्तर: गाम्बिया

प्रश्न: विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है ?

उत्तर: एशिया

यह भी पढ़े:

कर्क रेखा विश्व के कितने देशों से होकर गुजरती है ?भारत के 5 नए रामसर स्थल (5 New Ramsar Sites of India) और उनसे संबंधित प्रश्न
बंगाल की खाड़ी (Bay of Bangal) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बंगाल की खाड़ी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न…..इतिहास क्या है, इतिहास का अर्थ और इतिहास पढ़ने का उद्देश्य ?
टाइग्रिस और यूफ्रेट्स नदी प्रणाली (Tigris and Euphrates River System) | संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नभारत की जल विभाजक रेखा (Water Dividing Line of India) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारत की जल विभाजक रेखा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय