आज के इस लेख में हम जानेंगे की कर्क रेखा (kark rekha) किसे कहते हैं? कर्क रेखा, विश्व के कितने देशों से होकर गुजरती है, भारत के किन-किन राज्यों से और कुल कितने राज्यों सो होकर गुजरती है, साथ ही मध्य प्रदेश के कितने जिलों से होकर गुजरती है?
तो आइए जानते हैं……
विषय सूची
कर्क रेखा किसे कहते हैं (Kark Rekha Kise Kahte Hai) ?
उत्तरी गोलार्द्ध में भूमध्य रेखा के समानांतर 23°30’ पर ग्लोब में पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गयी काल्पनिक रेखा को कर्क रेखा कहते हैं। यह एक अक्षांश रेखा है, जो कि भारत के मध्य से होकर गुजरती है। इसे अंग्रेजी में ‘Tropic of Cancer‘ कहा जाता है। कर्क रेखा पर जलवायु आमतौर पर गर्म और शुष्क होती है।
कर्क रेखा विश्व के कितने देशों से होकर गुजरती है ?
कर्क रेखा विश्व के कुल 17 देशों से होकर गुजरती है। इन 17 देशों में पूर्व से पश्चिम की ओर ताइवान, चीन, म्यांमार, भारत, बांग्लादेश, ओमान, UAE (संयुक्त अरब अमीरात), सऊदी अरब, इजिप्ट (मिस्त्र), लीबिया, नाइजर, अल्जीरिया, माली, मॉरीतानिया, पश्चिमी सहारा, बहामास (द्वीप समूह) और मैक्सिको शामिल हैं।
(इसको लेकर थोड़ा संदेह की भी स्थिति आती है, क्योंकि सीमा को लेकर कहीं-कहीं कम और ज्यादा देशों का उल्लेख किया गया है। जैसे- कहीं-कहीं अफ्रीकी देश चाड का भी उल्लेख किया गया है और कहीं-कहीं अमेरिकी द्वीप समूह हवाई (द्वीप समूह) का भी उल्लेख मिलता है।)
कर्क रेखा भारत के किन-किन राज्यों से होकर गुजरती है ?
जैसा की अब आप सभी जान गए कि कर्क रेखा ग्लोब पर उत्तरी गोलार्द्ध में भूमध्य रेखा के समानांतर पश्चिम से पूर्व की ओर 23°30’ पर खींची गयी एक काल्पनिक रेखा है। अब यहाँ बात हो रही है कि कर्क रेखा भारत के किन-किन राज्यों से होकर गुजरती है। तो आइए भारत के मैप के साथ इसे देखते और समझते है कि यह किन-किन राज्यों से होकर गुजरती है।
जैसा की ऊपर जानें है कि यह पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गयी है, तो आइए ऊपर जो मैप दिख रहा है, उसमें पश्चिम से पूर्व की ओर चलते हैं और कर्क रेखा की स्थिति को देखते हैं। तो कर्क रेखा भारत के सबसे पश्चिमी राज्य गुजरात, गुजरात से राजस्थान, राजस्थान से मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ से झारखण्ड, झारखण्ड से पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल से त्रिपुरा और फिर त्रिपुरा से मिजोरम होकर गुजरती है।
तो इस प्रकार से कर्क रेखा भारत के गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों से होकर गुजरती है।
कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?
कर्क रेखा भारत के कुल 8 राज्यों से होकर गुजरती है और ये राज्य हैं – पश्चिम से पूर्व की ओर गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम।
23°30’ उत्तरी अक्षांश को कर्क रेखा क्यों कहा जाता है?
ग्रीष्म संक्रांति या जून संक्रांति के दौरान, यानी 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य के समकक्ष अत्यधिक झुक जाता है। 21 जून को जब सूर्य इस रेखा के एकदम ऊपर होता है, तो उत्तरी गोलार्द्ध में वह दिन सबसे लंबा व रात सबसे छोटी होती है। यहां इस दिन सबसे अधिक गर्मी होती है, क्योंकि सूर्य की किरणें यहां एकदम लंबवत पड़ती हैं। जून क्रांति के समय सूर्य की स्थिति 23°30’ उत्तरी अक्षांश में होने की वजह से 23°30’ पर खींची गयी अक्षांश रेखा को कर्क रेखा कहा जाता है।
कर्क रेखा मध्य प्रदेश के कितने जिलों से होकर गुजरती है?
कर्क रेखा मध्य प्रदेश के 14 जिलों से होकर गुजरती है। इन 14 जिलों में रतलाम, उज्जैन, आगर-मालवा (पहले शाजापुर ), राजगढ़, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, उमरिया और शहडोल शामिल हैं।
कर्क रेखा के बारे में अन्य जानकारी
- त्रिपुरा का उदयपुर शहर कर्क रेखा के सबसे निकट का शहर है।
- भारत की एकमात्र नदी, माही नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है। पहले मध्य प्रदेश में और दूसरी बार गुजरात में काटती है।
- इसे उत्तरी उष्णकटिबंधीय भी कहा जाता है।
- कर्क रेखा भारत को लगभग दो समान भागों में विभाजित करती है।
- भारत में कर्क रेखा की सबसे ज्यादा लम्बाई मध्य प्रदेश में व सबसे कम राजस्थान में है।
यह भी पढ़े:
क्या आप जानते है, आमंत्रण और निमंत्रण में क्या है अंतर ? जानिए आसान भाषा में
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कैसे होती है ? जानें पूरी प्रक्रिया
FAQ:
प्रश्न.1 कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?
उत्तर: 08
प्रश्न.2 कर्क रेखा की सर्वाधिक लम्बाई भारत के किस राज्य में है?
उत्तर: मध्य प्रदेश
प्रश्न.3 कितने डिग्री उत्तरी अक्षांश को कर्क रेखा कहा जाता है?
उत्तर: 23°30’ उत्तरी अक्षांश
प्रश्न.4 कर्क रेखा भारत के किन-किन राज्यों से होकर गुजरती है?
उत्तर: कर्क रेखा भारत के गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों से होकर गुजरती है।
प्रश्न.5 कर्क रेखा की सबसे कम लम्बाई भारत के किस राज्य में है?
उत्तर: राजस्थान
प्रश्न.6 भारत की कौन सी नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है?
उत्तर: माही नदी
प्रश्न.7 ग्रीष्म संक्रांति या जून संक्रांति दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 21 जून (21 जून को विश्व योग दिवस भी मनाया जाता है)
प्रश्न.8 उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे लम्बा दिन व सबसे छोटी रात्रि कब होती है?
उत्तर: 21 जून
प्रश्न.9 कर्क रेखा मध्य प्रदेश के कितने जिलों से होकर गुजरती है?
उत्तर: 14 जिलों से
प्रश्न: कर्क रेखा मध्यप्रदेश के किन-किन जिलों से होकर गुजरती है?
उत्तर: कर्क रेखा मध्य प्रदेश के 14 जिलों से होकर गुजरती है। इन 14 जिलों में रतलाम, उज्जैन, आगर-मालवा (पहले शाजापुर ), राजगढ़, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, उमरिया और शहडोल शामिल हैं।
बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े
यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।
Bhai jab aapko kuchh aata nhi to post kahe likhte ho मोरक्को se कर्क रेखा nhi गयी है bro mobile छोड़ कर थोड़ा पढ़ भी लिया करो
सॉरी भाई | मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूँ |
Morocco kha likha hai bhai
मोरक्को से नहीं जाती है भाई
धन्यवाद
धन्यवाद आप सभी के कमेंट पढ़ कर मुझे बहुत अच्छा लगा।
क्या कर्क रेखा उत्तर अमेरिका के हवाई द्वीप से होकर गुजरती है
धन्यबाद भाई साहब। हमारी इस वेबसाइट में आपका स्वागत है।