अनातोलिया (Anatolia) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अनातोलिया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

अनातोलिया (Anatolia) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न.....

आज के इस लेख में हम अनातोलिया (Anatolia) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

अनातोलिया (Anatolia)

दोस्तों, पढ़ाई के दौरान आपने अनातोलिया शब्द का जिक्र जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनातोलिया शब्द का जिक्र किसके लिए किया जाता है?? दरअसल, अनातोलिया पश्चिम एशिया में स्थित एक प्रायद्वीप है, जिस पर तुर्किये का एशियाई भाग स्थित है। इसे एशिया माइनर के नाम से भी जानते हैं। यह एशिया महाद्वीप का सबसे पश्चिम विस्तार है।

आमतौर पर माना जाता है कि काला सागर से दक्षिण का भू-भाग अनातोलिया है। अनातोलिया उत्तर-पश्चिम में मरमरा सागर, बोस्पोरस स्ट्रेट और डार्डानेल्स स्ट्रेट से, उत्तर में काला सागर से, पूर्व में अर्मेनियन हाइलैंड्स से, दक्षिण में भूमध्य सागर से और पश्चिम में एजियन सागर से घिरा है। मरमरा सागर, बोस्पोरस स्ट्रेट और डार्डानेल्स स्ट्रेट मिलकर अनातोलिया को बाल्कन प्रायद्वीप के थ्रेस से अलग करते हैं, जबकि काला सागर को एजियन सागर से जोड़ते हैं। थ्रेस, बाल्कन का एक क्षेत्र है, जिसमें आधुनिक बुल्गारिया और ग्रीस के कुछ हिस्से तथा तुर्किये का यूरोपीय भाग आता है।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: अनातोलिया क्या है ?

उत्तर: अनातोलिया पश्चिम एशिया में स्थित एक प्रायद्वीप है, जिस पर तुर्किये का एशियाई भाग स्थित है। इसे एशिया माइनर के नाम से भी जानते हैं। यह एशिया महाद्वीप का सबसे पश्चिम विस्तार है। आमतौर पर माना जाता है कि काला सागर से दक्षिण का भू-भाग अनातोलिया है।

प्रश्न: अनातोलिया कहां स्थित है?

उत्तर: अनातोलिया पश्चिम एशिया में स्थित एक प्रायद्वीप है, जिस पर तुर्किये का एशियाई भाग स्थित है। इसे एशिया माइनर के नाम से भी जानते हैं। यह एशिया महाद्वीप का सबसे पश्चिम विस्तार है। आमतौर पर माना जाता है कि काला सागर से दक्षिण का भू-भाग अनातोलिया है।

प्रश्न; अनातोलिया प्रायद्वीप को और किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर: एशिया माइनर।

प्रश्न: एशिया महाद्वीप का सबसे पश्चिम विस्तार है?

उत्तर: अनातोलिया प्रायद्वीप।

प्रश्न: थ्रेस क्या है?

उत्तर: थ्रेस, बाल्कन का एक क्षेत्र है, जिसमें आधुनिक बुल्गारिया और ग्रीस के कुछ हिस्से तथा तुर्किये का यूरोपीय भाग आता है।

प्रश्न: अनातोलिया प्रायद्वीप की सीमा?

उत्तर: अनातोलिया उत्तर-पश्चिम में मरमरा सागर, बोस्पोरस स्ट्रेट और डार्डानेल्स स्ट्रेट से, उत्तर में काला सागर से, पूर्व में अर्मेनियन हाइलैंड्स से, दक्षिण में भूमध्य सागर से और पश्चिम में एजियन सागर से घिरा है।

प्रश्न: अनातोलिया प्रायद्वीप को बाल्कन प्रायद्वीप के थ्रेस से कौन अलग करता है?

उत्तर: मरमरा सागर, बोस्पोरस स्ट्रेट और डार्डानेल्स स्ट्रेट मिलकर अनातोलिया को बाल्कन प्रायद्वीप के थ्रेस से अलग करते हैं।

प्रश्न: विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप कौन-सा है?

उत्तर: अरब प्रायद्वीप।

प्रश्न: अनातोलिया प्रायद्वीप किस महाद्वीप का हिस्सा है?

उत्तर: एशिया महाद्वीप।

यह भी पढ़े:

सिख समुदाय का काली बेईं नदी से है पुराना नाता, जिसकी सफाई का जिम्मा बाबा बलवीर सिंह सीचेवाल ने अकेले ही उठा लिया था !!आइसलैंड (Iceland) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आइसलैंड से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
मध्य एशिया (Central Asia) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मध्य एशिया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नस्कैंडिनेवियाई देश (Scandinavian countries) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्कैंडिनेविया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
मलय प्रायद्वीप (Malay Peninsula) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मलय प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नकृष्णा नदी (Krishna River) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कृष्णा नदी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय