आज के इस लेख में हम अरब प्रायद्वीप (Arabian Peninsula) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।
तो आइए जानते हैं……
अरब प्रायद्वीप (Arabian Peninsula)
दोस्तों, क्या आप जानते हैं कि एशिया महाद्वीप में स्थित अरब प्रायद्वीप विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है? यह प्रायद्वीप दक्षिण-पश्चिम एशिया या मोटे तौर पर कहा जाए, तो अफ्रीका और एशिया महाद्वीप के मध्य में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल तकरीबन 31 लाख वर्ग किलोमीटर है। इस प्रायद्वीप पर सऊदी अरब, यमन, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, कतर और कुवैत स्थित हैं। इनके साथ-साथ इराक और जॉर्डन के दक्षिणी हिस्से को भी इसमें शामिल किया जाता है, मगर बहरीन को इसमें शामिल नहीं किया जाता, क्योंकि यह प्रायद्वीप से अलग एक द्वीप पर स्थित है।
अरब प्रायद्वीप की सीमा पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में लाल सागर और बाब अल-मंदेब स्ट्रेट से तथा उत्तर-पूर्व में फारस की खाड़ी, होरमुज स्ट्रेट और ओमान की खाड़ी से लगती है। जबकि उत्तर में मेसोपोटामिया का मैदान, दक्षिण में अदन की खाड़ी और दक्षिण-पूर्व में अरब सागर तथा हिंद महासागर से लगती है। वहीं, अकाबा की खाड़ी और सिनाई प्रायद्वीप की सीमा इससे उत्तर-पश्चिमी सिरे पर लगती है।
सऊदी अरब, अरब प्रायद्वीप का सबसे बड़ा देश तथा कतर सबसे छोटा देश है। कर्क रेखा अरब प्रायद्वीप के तीन देशों: ओमान, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब से होकर गुजरती है। यह प्रायद्वीप अपने तेल और प्राकृतिक गैस के विशाल भंडार के कारण अरब दुनिया के साथ-साथ विश्व में भी एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक भूमिका निभाता है।
बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।
FAQ:
प्रश्न: अरब प्रायद्वीप में कौन-कौन से देश आते हैं?
उत्तर: इस प्रायद्वीप पर सऊदी अरब,, यमन, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, कतर और कुवैत स्थित हैं। इनके साथ-साथ इराक और जॉर्डन के दक्षिणी हिस्से को भी इसमें शामिल किया जाता है, मगर बहरीन को इसमें शामिल नहीं किया जाता, क्योंकि यह प्रायद्वीप से अलग एक द्वीप पर स्थित है।
प्रश्न: अरब प्रायद्वीप कहां स्थित है?
उत्तर: यह प्रायद्वीप दक्षिण-पश्चिम एशिया या मोटे तौर पर कहा जाए, तो अफ्रीका और एशिया महाद्वीप के मध्य में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल तकरीबन 31 लाख वर्ग किलोमीटर है।
प्रश्न: विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप कौन सा है?
उत्तर: अरब प्रायद्वीप।
प्रश्न: अरब प्रायद्वीपीय की सीमा?
उत्तर: अरब प्रायद्वीप की सीमा पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में लाल सागर और बाब अल-मंदेब स्ट्रेट से तथा उत्तर-पूर्व में फारस की खाड़ी, होरमुज स्ट्रेट और ओमान की खाड़ी से लगती है। जबकि उत्तर में मेसोपोटामिया का मैदान, दक्षिण में अदन की खाड़ी और दक्षिण-पूर्व में अरब सागर तथा हिंद महासागर से लगती है। वहीं, अकाबा की खाड़ी और सिनाई प्रायद्वीप की सीमा इससे उत्तर-पश्चिमी सिरे पर लगती है।
प्रश्न: अरब प्रायद्वीप किस लिए महत्वपूर्ण है?
उत्तर: यह प्रायद्वीप अपने तेल और प्राकृतिक गैस के विशाल भंडार के कारण अरब दुनिया के साथ-साथ विश्व में भी एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक भूमिका निभाता है।
प्रश्न: कर्क रेखा, अरब प्रायद्वीप के कितने देशों से होकर गुजरती है?
उत्तर: 3 (कर्क रेखा अरब प्रायद्वीप के तीन देशों: ओमान, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब से होकर गुजरती है।)
प्रश्न: अरब प्रायद्वीप का सबसे बड़ा देश कौन सा है?
उत्तर: सऊदी अरब, अरब प्रायद्वीप का सबसे बड़ा देश है।
प्रश्न: अरब प्रायद्वीप का सबसे छोटा देश कौन सा है?
उत्तर: कतर।
यह भी पढ़े:
यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।