बलखश झील (Balkhash Lake) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बलखश झील से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

बलखश झील (Balkhash Lake) से संबंधित पूर्ण प्रश्न.........

आज के इस लेख में हम एशिया की सबसे बड़ी झीलों में से एक बलखश झील (Balkhash Lake) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

बलखश झील (Balkhash Lake)

बलखश झील मध्य एशिया झील है। यह पूर्वी कजाकिस्तान के रेगिस्तानी क्षेत्र में स्थित एक विशाल अर्द्धचंद्राकार झील है। इसका कुल क्षेत्रफल 16,400 वर्ग किलोमीटर के करीब है। सरिमसेक प्रायद्वीप, झील को पूर्व और पश्चिम की ओर दो हिस्सों में बांट देता है। पश्चिमी हिस्से का पानी मीठा है, जबकि पूर्वी हिस्से का पानी तुलनात्मक रूप से खारा है। साथ ही पूर्वी हिस्सा, पश्चिमी हिस्से के मुकाबले अधिक गहरा भी है। इस झील का सबसे गहरा स्थान केवल 26 मीटर गहरा है।

ये दोनों हिस्से उज्यनारल जलसंधि के जरिए एक-दूसरे से जुड़े हैं। इस झील में कई नदियां गिरती हैं, मगर एक भी नदी झील से बाहर नहीं निकलती है। झील में गिरने वाली नदियों में ईली, करातल, अयागुज, आस्क और लेप्सा प्रमुख हैं। वर्तमान में इन नदियों का इस्तेमाल सिंचाई के लिए ज्यादा किए जाने के कारण झील का जलस्तर कम हो रहा है, जिससे झील का आकार भी घट रहा है। इस झील के किनारे बहुत से शहर बसे हुए हैं, जिनमें से बलखश नाम का ही शहर सबसे बड़ा है।

आपको कमेंट के माध्यम से बताना है कि भारत की सबसे बड़ी तटीय लैगून कौन सी है ????? यदि आपको इसका उत्तर नहीं पता है, तो आप FAQ का सबसे आखरी प्रश्न देखें।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: बलखश झील कहां स्थित है?

उत्तर: बलखश झील मध्य एशिया झील है। यह पूर्वी कजाकिस्तान के रेगिस्तानी क्षेत्र में स्थित एक विशाल अर्द्धचंद्राकार झील है। इसका कुल क्षेत्रफल 16,400 वर्ग किलोमीटर के करीब है।

प्रश्न: कौन सा प्रायद्वीप बलखश झील को दो हिस्सों में बांटता है?

उत्तर: सरिमसेक प्रायद्वीप, बलखश झील को पूर्व और पश्चिम की ओर दो हिस्सों में बांटता है।

प्रश्न: बलखश झील का पानी कैसा है?

उत्तर: पश्चिमी हिस्से का पानी मीठा है, जबकि पूर्वी हिस्से का पानी तुलनात्मक रूप से खारा है। साथ ही पूर्वी हिस्सा, पश्चिमी हिस्से के मुकाबले अधिक गहरा भी है। इस झील का सबसे गहरा स्थान केवल 26 मीटर गहरा है।

प्रश्न: किस जलसंधि के जरिए बलखश झील के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं?

उत्तर: उज्यनारल जलसंधि।

प्रश्न: बलखश झील में गिरने वाली प्रमुख नदियां कौन सी हैं?

उत्तर: इस झील में कई नदियां गिरती हैं, मगर एक भी नदी झील से बाहर नहीं निकलती है। झील में गिरने वाली नदियों में ईली, करातल, अयागुज, आस्क और लेप्सा प्रमुख हैं।

प्रश्न: बलखश झील का जलस्तर और आकार क्यों काम हो रहा है?

उत्तर: बलखश झील में गिरने वाली नदियों का इस्तेमाल सिंचाई के लिए ज्यादा किए जाने के कारण झील का जलस्तर कम हो रहा है, जिससे झील का आकार भी घट रहा है।

प्रश्न: वेंबनाड झील भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: केरल।

प्रश्न: भारत की सबसे लंबी झील कौन सी है?

उत्तर: वेंबनाड झील।

प्रश्न: एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की लैगून कौन सी है?

उत्तर: चिल्का झील।

प्रश्न: भारत की सबसे बड़ी तटीय लैगून कौन सी है?

उत्तर: चिल्का झील।

यह भी पढ़े:

कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है ? विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कर्क रेखा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नकर्क रेखा विश्व के कितने देशों से होकर गुजरती है ?
कर्क रेखा मध्य प्रदेश के कितने जिलों से होकर गुजरती है ?भारतीय मानक समय रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय