पान खाने से होने वाले अचूक फायदे और कुछ नुकसान | Sure benefits and some disadvantages of eating betel leaves

पान खाने से होने वाले फायदे (Benefits of eating betel leaf)

आज के इस लेख में हम एक ऐसे पत्ते के बारे में जानेंगे, जिसका न केवल पूजा में उपयोग किया जाता है, बल्कि जिसे खाया भी जाता है और ये है (Betel Leaf) पान का पत्ता। साथ ही पान का पत्ता खाने से होने वाले गुणकारी फायदों के बारे में भी जानेंगे।

तो आइए जानते हैं…….

पान का पत्ता (Betel Leaf)

जब बात पान के पत्ते की हो, तो पान का पत्ता हिन्दू संस्कारों से जुड़ा हुआ है। यहाँ तक कि पान के सेवन की पवित्रता का वर्णन हमारे वेदों में भी है। मुगल काल से यह मुसलमानों में भी खूब प्रचलित है। इसका उद्भव स्थल मलय प्रायद्वीप में माना जाता है। दक्षिण भारत और उत्तर-पूर्वी भारत में पान खुली जगह उगाया जाता है, क्योंकि पान के बेहतर उत्पादन लिए अधिक नमी व कम धूप की आवश्यकता होती है।

पान का पत्ता एक ऐसा गुणकारी पत्ता है, जिसके फायदे जानकार आपको हैरानी होगी। हमारे देश में पान खाना काफी लोगों की पसंद है और बड़े चाव से लोग खाते हैं। कोई सादा पान खाता है, कोई तंबाकू वाला, तो कोई मीठा। फायर पान खाने का भी ट्रेंड आजकल जमकर चल रहा है।

पान खाने से होने वाले फायदे (Benefits of eating betel leaf)

  • पान खाने से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल तो बढ़ता ही है, साथ ही लिपिडो में भी बढ़ोतरी होती है।
  • कमजोर पाचन क्रिया के लिए भी पान बहुत फायदेमंद होता है।
  • खाने के बाद खाया गया पान का पत्ता गैस, पेट दर्द, सीने में जलन संबंधी कई समस्याओं को जड़ से खत्म करता है।
  • पान के पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जिसके चलते शरीर में घाव जल्दी भरते हैं।
  • इसके अलावा पान के पत्ते में टैनिन, प्रोपेन, एल्केलॉयड और फिनाइल पाया जाता है, जो शरीर में दर्द और सूजन को कम करने में मददगार होता है।
  • पान के पत्ते के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
  • पान के अर्क में एंटी कैंसर ट्यूमर सेल्स रोकने का गुण पाया जाता है। इस वजह से यह कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव में भी उपयोगी होता है।
  • पान के पत्ते मसूड़ों के सूजन के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं।
  • पान के पत्ते में शहद मिलाकर खाने से सर्दी, एलर्जी और सिर दर्द जैसी बीमारियां आसानी से ठीक हो जाती हैं।
  • मुँह की दुर्गंध को दूर करने के लिए भी पान के पत्तों का काफी इस्तेमाल किया जाता है।
  • पान के पत्तों के पानी के सेवन से और भी कई अन्य बीमारियों से बचा जा सकता है।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़े

Join Telegram Join Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: सुबह खाली पेट पान का पत्ता खाने से क्या होता है?

उत्तर: पान के पत्तों में एंटी फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो मुंह में पनपने वाले हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करते हैं, जिससे दांत और मसूड़ों से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही खाली पेट पान के पत्तों के सेवन से ओरल हेल्थ में फायदा मिलता है।

प्रश्न: पान में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

उत्तर: पान की पत्तियों में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

प्रश्न: पान कब नहीं खाना चाहिए?

उत्तर: पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार सूर्यास्त के बाद, एकादशी और श्राद्ध के दिन पान नहीं खाना चाहिए।

प्रश्न: पान खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

उत्तर: पान खाने के तुरंत बाद किसी भी प्रकार की दवा का सेवन नहीं करना चाहिए और ना ही दूध पीना चाहिए। अगर ऐसा करते हैं, तो पेट और सिर दर्द की समस्या होने के साथ-साथ पाचन संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

प्रश्न: भारत का कौन सा शहर पान के लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर: बनारस, जिसे वाराणसी के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न: किन्हे पान नहीं खाना चाहिए?

उत्तर: गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं को पान खाने से परहेज करना चाहिए।

प्रश्न: ज्यादा पान खाने से कौन सी परेशानियां हो सकती है?

उत्तर: ज्यादा पान खाने से एलर्जी, मसूड़ों में दर्द, हार्मोन्स असंतुलन, माउथ कैंसर, बीपी जैसी बीमारियों की संभावना बढ़ने के साथ-साथ गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

बेहद दिलचस्प जानकारी: ट्रेन के डिब्बे में अंकित 5 अंकों वाले कोड का मतलबकोणार्क चक्र (Konark wheel) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोणार्क चक्र से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
चंबल नदी (Chambal River) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चंबल नदी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नडिनारिक आल्पस (Dinaric Alps) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए डिनारिक आल्पस से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय