दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान (Dachigam National Park) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान (Dachigam National Park)

आज के इस लेख में हम दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान (Dachigam National Park) और उससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……..

विषय सूची

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान (Dachigam National Park)

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1910 में कश्मीर के महाराजा द्वारा एक शिकार अभयारण्य के रूप में की गई थी। हालांकि, राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा इसे 1981 में प्राप्त हुआ। इस उद्यान के नाम की बात करें, तो कश्मीरी भाषा में दाचीगाम का अर्थ होता है “दस ग्राम”। यानी कि इस क्षेत्र में पहले 10 गांव हुआ करते थे, जिन्हें हटाकर यह क्षेत्र संरक्षित कर लिया गया।

यह श्रीनगर से 22 किलोमीटर दूर डल झील के पूर्व में स्थित है। एक नेशनल पार्क के रूप में इसकी स्थापना हंगुल या कश्मीरी हिरण के संरक्षण के लिए की गई थी। हंगुल जम्मू और कश्मीर का राज्य पशु है। हंगुल की संरक्षण की स्थिति क्रिटिकली और डेंजर्ड है।

वर्तमान में यह भारत में पाई जाने वाली लाल हिरण की एकमात्र जीवित प्रजाति है। हंगुल के अलावा इस राष्ट्रीय उद्यान में कस्तूरी मृग, हिम तेंदुआ, हिमालयन सीरो, कश्मीर ग्रे लंगूर, हिमालयन काला भालू, नेवला, लंबी पूंछ वाला मर्मोट और औटर पाए जाते हैं। पक्षियों में बुलबुल, तीतर के कोकलास और मोनल, मिनिवेट, बार्ड वल्चर और सुनहरे चील ज्यादातर दिखाई पड़ते हैं।

इस उद्यान में पाए जाने वाले प्रमुख पेड़ों में हिमालयी नम शीतोष्ण सदाबहार, नम पर्णपाती और झाड़ियां, चीड़, देवदार एवं शाहबलूत प्रमुख हैं। पार्क के अंदरूनी हिस्सों में ऊंचाई पर मार्सर झील स्थित है। यहां से दगवान नदी बहती है। यह नदी निचले क्षेत्र से होकर नीचे तक बहती है। यह नदी ट्राउट नामक मछली के लिए भी बेहद फेमस है।

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान भारत के किस राज्य या केंद्रशासित प्रदेश में स्थित है?

(1) लद्दाख

(2) असम

(3) जम्मू और कश्मीर

(4) हिमाचल प्रदेश

उत्तर: (3) जम्मू और कश्मीर

FAQ:

प्रश्न: दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान कहां है?

उत्तर: जम्मू और कश्मीर

प्रश्न: दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान भारत के किस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?

उत्तर: जम्मू और कश्मीर

प्रश्न: दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान किस लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर: कश्मीरी हिरण हंगुल के लिए

प्रश्न: भारत में कुल कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं?

उत्तर: 106

प्रश्न: भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?

उत्तर: हेमिस राष्ट्रीय उद्यान (लद्दाख)

प्रश्न: विश्व का इकलौता तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?

उत्तर: केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान (मणिपुर)

प्रश्न: भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?

उत्तर: साउथ बटन आईलैंड राष्ट्रीय उद्यान (अंडमान और निकोबार)

प्रश्न: जम्मू और कश्मीर का राज्य पशु है?

उत्तर: हंगुल (कश्मीरी हिरण)

प्रश्न: दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान में कौन सी झील स्थित है?

उत्तर: मार्सर झील

प्रश्न: दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान किस प्रमुख भारतीय झील के पूर्व में स्थित है?

उत्तर: डल झील

यह भी पढ़े:

लाल सागर (Red Sea) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लाल सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नसोमालिया (Somaliya) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सोमालिया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
भारतीय मानक समय रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?पुलिकट झील (Pulicat Lake) और पुलिकट झील से संबंधित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न
नल्लामाला पहाड़ियां (Nallamala Hills)दिहांग दिबांग बायोस्फीयर रिजर्व | Dihang Dibang Biosphere Reserve

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

JoinTelegram

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

Bhugol | भूगोल | Ek samagra adhyayan | एक समग्र अध्ययन | 14th Edition | Mahesh Kumar Barnwal | Cosmos Publication |
Bhugol | भूगोल | Ek samagra adhyayan | एक समग्र अध्ययन | 14th Edition | Mahesh Kumar Barnwal | Cosmos Publication |
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय