आज के इस लेख में हम लाल सागर (Red Sea) और उससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों के बारे में जानेंगे।
तो आइए जानते हैं…….
विषय सूची
लाल सागर (Red Sea)
यह एशिया और अफ्रीका के बीच स्थित सागर है। इसके उत्तर में सिनाई प्रायद्वीप और अकाबा की खाड़ी, दक्षिण में अदन की खाड़ी और हिंद महासागर, पश्चिम में अफ्रीका महाद्वीप और पूर्व में अरब प्रायद्वीप है। लाल सागर की सीमाएं जिबूती, इरिट्रिया, सूडान, मिस्र, इजराइल, जॉर्डन, सऊदी अरब और यमन से लगती है। लाल सागर में फरसान और दहलाक द्वीप भी स्थित है, जिनमें तेल गैस का भंडार है।
लाल सागर के उत्तर में स्वेज नहर है, जो इसे भूमध्य सागर से जोड़ती है। जबकि दक्षिण में बाब अल-मंदेब जलसंधि है, जो इसे अदन की खाड़ी से जोड़ती है। भू-विज्ञान के अनुसार लाल सागर, अफ्रीका की महान भ्रंश घाटी (Rift Valley) पर स्थित है, जो मोजांबिक से प्रारंभ होकर लेबनान तक जाती है।
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए
1. जॉर्डन
2. इजराइल
3. ओमान
4. सूडान
किन देशों की तटीय सीमा लाल सागर से लगती है/हैं?
a. केवल 1 और 2
b. केवल 1, 2 और 4
c. केवल 2, 3 और 4
d. 1, 2, 3, 4 सभी
उत्तर: b. केवल 1, 2 और 4
लाल सागर की स्थिति और विस्तार के मद्देनजर ऐसी ही अन्य कई महत्वपूर्ण प्रश्न बनाए सकते हैं।
FAQ:
प्रश्न: लाल सागर कहां स्थित है?
उत्तर: अरब प्रायद्वीप और अफ्रीका महाद्वीप के बीच (एशिया और अफ्रीका महाद्वीप के बीच)
प्रश्न: लाल सागर को हिंद महासागर से कौन सी जलसंधि जोड़ती है?
उत्तर: बाब अल-मंदेब जलसंधि
प्रश्न: लाल सागर में कौन सी नदी गिरती है?
उत्तर: लाल सागर में कोई भी महत्वपूर्ण नदी नहीं गिरती है।
प्रश्न: विश्व का सबसे खारा सागर कौन सा है?
उत्तर: मृत सागर
प्रश्न: लाल सागर से कितने देशों की सीमा लगती है?
उत्तर: 8 (जिबूती, इरिट्रिया, सूडान, मिस्र, इजराइल, जॉर्डन, सऊदी अरब और यमन )
प्रश्न: लाल सागर लाल क्यों दिखाई देता है?
उत्तर: ट्राइकोडेस्मियम इरिथ्रियम (Trichodesmium erythraeum) नामक लाल रंग के शैवाल की उपस्थिति के कारण।
प्रश्न: लाल सागर को भूमध्य सागर से कौन सी जलसंधि जोड़ती है?
उत्तर: स्वेज जलसंधि (स्वेज नहर)
प्रश्न: विश्व की सबसे छोटी जलसंधि कौन सी है?
उत्तर: बेरिंग जलसंधि (अलास्का और रूस के बीच स्थित है)
प्रश्न: कितने अफ्रीकी देशों की सीमा लाल सागर से लगती है?
उत्तर: 4 (जिबूती, इरिट्रिया, सूडान, मिस्र)
प्रश्न: कितने एशियाई देशों की सीमा लाल सागर से लगती है?
उत्तर: 4 (इजराइल, जॉर्डन, सऊदी अरब और यमन )
यह भी पढ़ें:
बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े
यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।