करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs In Hindi | 2022

अप्रैल 2022 | महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs In Hindi

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (competitive exams) के लिए महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (Current Affairs) प्रतिदिन हिंदी में (Current Affairs In Hindi)। खासतौर से UPSC-PCS-PSC-BANK-IBPS-RAILWAY-SI-POLICE। यहाँ पर करेंट अफेयर्स मिलेगा विश्लेषण (Analysis) के साथ, जो कि आपकी प्रतियोगी परीक्षा (Competitive Exam) की तैयारी को करेगा और भी मजबूत।

विश्लेषण के दौरान अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां (Extra Fact) भी प्राप्त होंगी, जो कि ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ ज्ञान के क्षेत्र में आपकी रूचि और तार्किक तथ्यों (Logical Facts ) को भी बढ़ाएंगी। करेंट अफेयर्स विश्लेषण के साथ पढ़ने से फायदा ये होता है कि जानकारियां हमें लम्बे समय तक याद रहती है, साथ ही साथ हम एक जानकारी को दूसरे जानकारी से लिंक कर पाते है।

करेंट अफेयर्स। Current Affairs In Hindi

प्रश्न 1. विश्व होम्योपैथी दिवस कण मनाया जाता है?

उत्तर: 10 अप्रैल।

विश्व होम्योपैथी दिवस

विश्लेषण: दुनियाभर में 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है। होम्योपैथी इलाज के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के लिए हर वर्ष भारत सरकार एक थीम जारी करती है। यह एक लक्ष्य की तरह काम करती है। इसके माध्यम से लोगों को होम्योपैथी से इलाज और इसके महत्व के बारे में जागरूक किया जाता है।

वर्ष 2022 की थीम – “होम्योपैथी : स्वास्थ्य के लिए लोगों की पसंद।”

प्रमुख बिंदु:

  • होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली, होम्योपैथी केंद्रीय परिषद अधिनियम, 1973 के तहत भारत में मान्यता प्राप्त चिकित्सा प्रणाली है। इसे दवाओं की राष्ट्रीय प्रणाली के रूप में भी मान्यता प्राप्त है।
  • होम्योपैथी दिवस, होम्योपैथी के संस्थापक जर्मन चिकित्सक डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमैन की जयंती के दिन मनाया जाता है।
  • डॉ. हैनीमैन एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक और भाषाविद थे। उनका जन्म 10 अप्रैल 1755 को पेरिस में हुआ था।
  • डॉ. हैनीमैन ने होम्योपैथी के उपयोग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ करने के कई तरीके खोजे और विश्व को होम्योपैथी के रूप में बेहद कारगर, सस्ती और सुलभ वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति दी है।
  • इसकी थीम आयुष मंत्रालय तय करता है।

प्रश्न 2. ‘संगीत नाटक अकादमी और ललित कला अकादमी पुरस्कार’ हाल ही में किसके द्वारा प्रदान किए गए?

उत्तर: उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू।

विश्लेषण: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शनिवार को दिल्ली में आयोजित एक संयुक्त समारोह में 49 कलाकारों को 2018 के लिए संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप और संगीत नाटक पुरस्कार प्रदान किये। इसी पुरस्कार आयोजन में 2021 के लिए 23 लोगों को ललित कला अकादमी फेलोशिप और राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

प्रमुख बिंदु:

  • सरकार द्वारा मंच कलाकारों और मंच कला के क्षेत्र में शिक्षकों तथा विद्वानों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया जाता हैं।
  • ये पुरस्कार संगीत, नृत्य और थियेटर के श्रेणी में दिए जाते हैं।
  • इसके अतिरिक्त एक श्रेणी पारंपरिक, लोक और जनजातीय नृत्य, संगीत, थिएटर और कठपुतली कला के लिए आरक्षित (Reserved) है।
  • मंच कला के क्षेत्र में सकल योगदान और विद्वता के लिए भी एक-एक पुरस्कार दिया गया।
  • तबला उस्ताद जाकिर हुसैन, सत्तरिया नर्तक जतिन गोस्वामी, सोनल मानसिंह और टी. के. कल्याणसुंदरम को नृत्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए फेलोशिप प्रदान की गई।

प्रश्न 3. भारत ने किस रॉकेट सिस्टम का हाल ही में सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?

उत्तर: पिनाका एमके-I (उन्नत) रॉकेट सिस्टम।

पिनाका एमके-I (उन्नत) रॉकेट सिस्टम

विश्लेषण: हाल ही में डीआरडीओ और भारतीय सेना द्वारा पिनाका एमके-I (उन्नत) रॉकेट सिस्टम (EPRS) का राजस्थान के पोखरण क्षेत्र में सफल परीक्षण किया गया। पिनाका रॉकेट प्रणाली को पुणे की आयुध अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान (ARDE) द्वारा विकसित किया गया है। परीक्षण के इसी क्रम में गोला-बारूद की श्रेणी में आने वाले एरिया डेनियल मुनिशन (ADM) का भी सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

प्रमुख बिंदु:

  • ADM का उपयोग विरोधी को किसी विशेष क्षेत्र पर कब्ज़ा करने या वहाँ से गुज़रने से रोकने के लिये किया जाता है।
  • पिनाका रॉकेट सिस्टम एक मल्टी बैरल रॉकेट सिस्टम है, जिसका नाम भगवान शिव के धनुष के नाम पर रखा गया है।
  • ‘रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन’ (DRDO) द्वारा 1980 के दशक के अंत में पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट सिस्टम का विकास शुरू किया गया था।
  • इसे रूस के ‘मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर’ सिस्टम (जिसे ‘ग्रैड’ भी कहा जाता है) के विकल्प के रूप में विकसित किया गया।
  • 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान युद्ध के मैदान में पहली बार इसका सफलतापूर्वक उपयोग किया गया।
  • यह 44 सेकण्ड में 12 रॉकेट दागने में सक्षम है।

यह भी पढ़े: April 2022 | महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय