पेले कोट्स – Pele Quotes | पेले की प्रतिभा और उनके प्रति लोगों में सम्मान

Pele Quotes: आज के इस लेख में हम फुटबॉल के महान खिलाड़ी पेले द्वारा कहीं गई कुछ मोटिवेशनल पंक्तियों के बारे में जानेंगे, जिनका जीवन में बहुत महत्व है। साथ ही हम पेले की प्रतिभा और उनके प्रति लोगों में सम्मान के बारे में भी जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

पेले कोट्स – Pele Quotes

पेले द्वारा अपने तजुर्बे और अनुभव से कही गई कुछ मोटिवेशनल पंक्तियां, जिनका अनुसरण करते हुए हर कोई सफलता को पा सकता है।

Everything is Practice

महान कवि वृन्द जी का एक दोहा, आप सभी ने जरूर सुना होगा।

करत-करत अभ्यास के, जड़मति होत सुजान।
रसरी आवत जात तें, सिल पर परत निसान।।

यह दोहा पेले जी की इन लाइनों की व्याख्या करता है। यानी कि निरंतर अभ्यास ही सब कुछ है और अभ्यास से ही सब कुछ हासिल किया जा सकता है। अभ्यास के अलावा कुछ भी नहीं है। जिस प्रकार किसी पत्थर पर रस्सी के बार-बार खिंचाव से, उसमें चिन्ह बन जाता है। उसी प्रकार से निरंतर अभ्यास करते रहने से मंदबुद्धि भी अपने आप को श्रेष्ठ बना सकते हैं।

If You Are First You Are First. If You Are Second You Are Nothing.

अगर आप पहले हैं, तो आप पहले हैं। यदि आप दूसरे हैं, तो आप कुछ भी नहीं हैं। यानी कि हमेशा आगे बने रहने में ही जीत है।

Success is no accident. It is hard work, perseverance, learning, studying, sacrifice and most of all, love of what you are doing or learning to do.

सफलता कोई दुर्घटना नहीं है। यह कड़ी मेहनत, दृढ़ता, सीखना, पढ़ना, त्याग करना और सबसे बढ़कर, आप जो कर रहे हैं या करना सीख रहे हैं, उससे प्यार करना है।

The more difficult the victory, the greater the happiness in winning.

जीत जितनी कठिन होती है, जीत में उतनी ही खुशी होती है।

पेले की प्रतिभा और उनके प्रति लोगों में सम्मान

पेले के बारे में एक खास बात को सुनकर गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है। वो बात ये है कि जब ये महज 16 साल के थे, तभी ब्राजील सरकार ने इन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दिया था, ताकि दुनिया का कोई और देश इन्हें अपने साथ न जोड़ सके। अब आप सोच सकते है कि बंदे में कितना टैलेंट रहा होगा, जिसको लेकर सरकार खुद डरी हुई थी कि ये बंदा हाथ से छूटना नहीं चाहिए।

अब आप सोच रहे होंगे कि एक 16 साल के लड़के में ऐसा क्या देख लिया था ब्राजील सरकार ने कि उसे उस लड़के को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करना पड़ा। तो एक लोकोक्ति आप सभी ने कभी न कभी जरूर सुनी होगी। वो लोकोक्ति है- पूत के पाँव पालने में दिख जाते हैं। अर्थात- किसी व्यक्ति के भविष्य का अनुमान उसके वर्तमान लक्षणों से लगाया जा सकता है। यानी कि ब्राजील सरकार को इनकी 16 साल की उम्र में ही दिख गया था कि बंदा आगे चलकर बहुत नाम कमाएगा और देश का नाम रोशन करेगा।

  • पेले की मृत्यु के बाद ब्राजील सरकार ने तीन दिन का राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया था।
  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (All India Football Federation) ने सात दिन का शोक रखा।
  • NASA ने पेले की याद में ब्राजील के झंडे से मिलता जुलता सर्पिल आकाशगंगा छवि के साथ पेले को विशेष श्रद्धांजलि दी।

पेले की मृत्यु के बाद विश्वभर के देशों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, इसमें हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल रहे। यहां तक कि यूनाइटेड नेशंस ने दुःख व्यक्त किया, वहीं अमेरिका जैसे देश के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उनके साथ खिंचाई हुई तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि मै अपने आपको बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ कि मुझे पेले जैसे महान शख्स के साथ फोटो खिचवाने का मौका मिला।

Pele Quotes

इस तस्वीर को देखिए जो पेले द्वारा मैदान से ऊपर उठते हुए पूरी बॉडी को घुमाकर शॉट लगाया जा रहा है। इसे अब तक का सबसे बेस्ट शॉट माना गया है। कहा जाता है कि इस शॉट के बाद पेले बेहोश हो गए थे। बेहोशी के दौरान उन्हें ये नहीं पता चला कि उनके द्वारा लगाया गया, यह शॉट गोल हो गया है।

पेले की जर्सी का नंबर 10 था। 10 नंबर की जर्सी से आप सभी को कुछ याद आ रहा होगा। क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की जर्सी का नंबर भी 10 ही था।

यह भी पढ़े:

भारत में जल निकायों की पहली गणना | First census of water bodies in India

गुड फ्राइडे समझौता क्या है? गुड फ्राइडे समझौते का विश्लेषण……

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय