Gk Quiz in Hindi: शरीर के किस अंग में विटामिन डी का संश्लेषण होता है? | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न | भाग–26

Gk Quiz in Hindi

GK Quiz in Hindi: आज के इस लेख में सामान्य ज्ञान, जिसे अंग्रेजी में General Knowledge बोला जाता है, उससे संबंधित 20 सवाल पूछे जाएंगे और आपको उन सवालों के जवाब देने हैं। कुलमिलाकर यह आपकी सामान्य ज्ञान की जानकारियों का एक परीक्षण है।

तो आइए शुरू करते हैं…….

GK Quiz in Hindi

हम सभी बचपन से General Knowledge – General Knowledge …….शब्द सुनते हुए बड़े हुए हैं। भले ही हम में से अधिकांशतः लोग हिंदी मीडियम स्कूलों में पढ़े होंगे, लेकिन शब्द General Knowledge ही जानते रहें होंगे। वो तो बड़े होने पर पता चला कि General Knowledge को हिंदी में सामान्य ज्ञान कहते हैं।

खासतौर पर बड़े होने पर जब हम प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) की तैयारी करने लगे, तब हमें वास्तव में समझ में आया कि General Knowledge का क्या महत्व होता है, जिसके पास General Knowledge की जितनी ज्यादा जानकारी है, वह उतना ही होशियार और अन्य की अपेक्षा अग्रणी माना गया।

आज का जो दौर चल रहा है, उसमें आप चाहे किसी भी सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो या फिर किसी भी छोटी या बड़ी प्राइवेट कंपनी में इंटरव्यू देना हो, हर जगह आपका General Knowledge महत्व रखता है। हर जगह आपसे General Knowledge से संबंधित सवाल पूछें ही जाएंगे। अगर आपको लगता है कि General Knowledge से संबंधित आपकी तैयारी अच्छी है, तो इन 20 सवालों के जवाब देकर आप अपने सामान्य ज्ञान का परीक्षण कर सकते हैं।

सामान्य ज्ञान के 20 सवाल – Top 20 GK Questions in Hindi

Q.1 पनडुब्बी में किस यंत्र का प्रयोग समुंद्र से ऊपर की वस्तुओं को देखने के लिए किया जाता है?

उत्तर: पेरिस्कोप

Q.2 आंसुओ में कौन सा पदार्थ घुला होता है?

उत्तर: सामान्य नमक

Q.3 पालक में प्राकृतिक उत्पाद के रूप में किस एसिड का असामान्य रूप से उच्च प्रतिशत होता है?

उत्तर: आक्सैलिक अम्ल

Q.4 शरीर के किस अंग में विटामिन डी का संश्लेषण होता है?

उत्तर: त्वचा

Q.5 प्रोटीन जो कोशिका के भीतर उपयोग की जाती है, यह किस अंग द्वारा संश्लेषित की जाती है?

उत्तर: मुक्त राइबोसोम

Q.6 कपास की खेती के लिए किस प्रकार की सर्वोत्तम मिट्टी का उपयोग किया जाता है?

उत्तर: काली मिट्टी

Q.7 अमीबा में आसूत्री विभाजन किस विधि द्वारा होता है?

उत्तर: बहु विखंडन

Q.8 प्रकाश संश्लेषण में किस तत्व का आक्सीकरण होता है?

उत्तर: जल

Q.9 अल्जाइमर रोग मानव शरीर के किस अंग को मुख्य रूप से प्रभावित करता है?

उत्तर: मस्तिष्क

Q.10 कोशिका की आत्महत्या की थैली किसे कहा जाता है?

उत्तर: लाइसोसोम

Q.11 पत्तियों का हरा रंग किस कारण से होता है?

उत्तर: क्लोरोप्लास्ट

Q.12 दूध का pH मान कितना होता है?

उत्तर: 6.4

Q.13 प्रोटीन की फैक्ट्री किसे कहा जाता है?

उत्तर: राइबोसोम

Q.14 हरे फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए प्रयुक्त गैस उपयोग की जाती है?

उत्तर: एसिटिलीन (एथिलीन)

Q.15 शराब का pH मान कितना होता है?

उत्तर: 4.5 से 8.0

Q.16 वनस्पति विज्ञान की वह शाखा, जिसके अन्तर्गत कवकों का अध्ययन किया जाता है?

उत्तर: माइकोलॉजी

Q.17 किस दृष्टि दोष में रेटीना के सामने प्रकाश का फोकस उत्पन्न होता है?

उत्तर: निकट दृष्टि दोष

Q.18 भारत का सबसे पहला आर्यभट्ट (उपग्रह) कब छोड़ा गया?

उत्तर: 1975

Q.19 कौन सी ग्रीन हाउस गैस गंदे पानी से बनती हैं?

उत्तर: मेथेन

Q.20 जीवाणुओं की खोज किस वैज्ञानिक द्वारा की गयी थी?

उत्तर: ल्युवेनहॉक

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

हाइपरसोनिक मिसाइल क्या होती है और कितने प्रकार की होती है? विश्व के देशों के पास हाइपरसोनिक मिसाइल की स्थितिकोच्चि जल मेट्रो परियोजना – Kochi Water Metro Project | देश की पहली वाटर मेट्रो ट्रेन
ई-वेस्ट यानी कि ई-कचरा क्या है? | ई-वेस्ट प्रबंधन नियम 2022पृथ्वी-2 बैलेस्टिक मिसाइल | पृथ्वी मिसाइलों की खासियत
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय