इतिहास क्या है, इतिहास का अर्थ और इतिहास पढ़ने का उद्देश्य ?

इतिहास क्या है ??

आज के इस लेख में हम इतिहास (History) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे। (इतिहास की परिभाषा, इतिहास क्या है, इतिहास का अर्थ, इतिहास किसे कहते हैं, इतिहास का महत्व और इतिहास पढ़ने का उद्देश्य)

तो आइए जानते हैं……

विषय सूची

इतिहास (History)

इतिहास का शब्द विच्छेद होता है: इति+ह+अस, जिसका अर्थ होता है- “ऐसा निश्चित रूप से हुआ था।” History शब्द की उत्पत्ति ग्रीक वर्ड Histore से हुई। यूनान में जब भी कोई बात विवाद हुआ करता था, तो उसके निपटारे के लिए एक व्यक्ति हुआ करता था, जिसे Histore कहा जाता था। Histore यानी कि मध्यस्थता करने वाला। विवाद के निपटारों के लिए विवाद होने के कारणों के बारे में जानना आवश्यक होता है। यानी कि अतीत के बारे में पता होना चाहिए। History से Hi को हटा दें, तो Story बचता है। यानी कि कहानी। इस प्रकार से कहा जा सकता है कि लिखित दस्तावेजो में उपलब्ध विवरणों के आधार पर भूतकाल का अध्ययन ही इतिहास है

इतिहास की परिभाषा (Definition of History)

इतिहास की कई परिभाषाएं हैं:

ब्रिटिश ब्रिटिश इतिहासकार और विद्वान जेबी ब्यूरी के अनुसार: इतिहास विज्ञान है, ना तो उस कम और ना ही उससे ज्यादा।

ब्रिटिश इतिहासकार एडवर्ड हैलेट कार के अनुसार: इतिहास अतीत और वर्तमान के बीच अनवरत संवाद है। इनकी एक प्रसिद्ध बुक है: What is History.

इतिहास के जनक (Father of History)

इतिहास का जनक हेरोडोटस को कहा जाता है। हेरोडोटस की पुस्तक है हिस्टोरिका (The Histories)। हेरोडोटस मूलतः यूनान का था। वह अपने जीवन काल में कभी भारत नहीं आया। हेरोडोटस ने छठी शताब्दी ईसा पूर्व भारत और फारस के बीच संबंधों का वर्णन किया है। अब यहां पर एक प्रश्न बनता है कि जब हेरोडोटस भारत आया ही नहीं, तो उसने भारत और फारस संबंध के बारे में कैसे लिख दिया। तो आइए इसके बारे में जानते हैं।

भारत पर सबसे पहले साइरस (पारसीक साम्राज्य – ईरान) ने आक्रमण किया। उसके बाद डेरियस यानी कि दारा प्रथम ने। डेरियस ने भारत के उत्तर-पश्चिम के कुछ हिस्सों को जीत लिया था और यहां पर उसने ईरानी अधिकारी नियुक्त कर रखे थे। इन अधिकारियों का भारत से ईरान आना-जाना लगा रहता था और यही अधिकारी ईरान जाकर भारत के बारे में बताते थे। हेरोडोटस ने अपनी ईरान यात्रा के दौरान वहां के लोगों से पूछ-पूछकर भारत के बारे में लिखा। हेरोडोटस की बुक मूलरूप से उपलब्ध नहीं है, लेकिन उसके बाद के जो लेखक हुए, उन्होंने अपनी पुस्तक में हेरोडोटस के उद्धरण (Quotes) का इस्तेमाल किया है।

हेरोडोटस के अनुसार, भारत डेरियस की 20वीं क्षत्रपी (क्षत्रपी मतलब प्रान्त और इन क्षत्रपी में जिन अधिकारियों की एम्बेसडर के रूप में नियुक्ति होती थी उन्हें क्षत्रप कहा जाता था) था। डेरियस ने भारत के जिस हिस्से को जीता था, वहां से उसे 360 टेलेंट (टेलेंट – तौलने की यूनिट) सोना राजस्व के रूप में प्राप्त होता था। History शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम हेरोडोटस ने किया।

इतिहास पढ़ने का उद्देश्य

इतिहास पढ़ने का उद्देश्य यह है कि अतीत की गलतियों की पुनरावृति ना हो, लेकिन जर्मन दार्शनिक हीगल के अनुसार, इतिहास की यह विडंबना (Irony) रही है कि हमने उससे कुछ सीखा नहीं। इस बात को आज के परिदृश्य में उदाहरण के तौर पर देख लीजिये। अगर सीखा होता तो रूस-यूक्रेन, इजराइल-हमास युद्ध न हो रहे होते।

भारत के इतिहास का पिता वेदव्यास को कहा जाता है, इन्होंने महाभारत की रचना की।

आपको कमेंट के माध्यम से बताना है कि हिन्दू धर्म की प्रामाणिक पुस्तक कौन सी है ????? यदि आपको इसका उत्तर नहीं पता है, तो आप FAQ का सबसे आखरी प्रश्न देखें।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: इतिहास का जनक किसे कहा जाता है?

उत्तर: हेरोडोटस

प्रश्न: हेरोडोटस की पुस्तक है?

उत्तर: हिस्टोरिका (The Histories)

प्रश्न: भारत पर सबसे पहले किसने आक्रमण किया?

उत्तर: साइरस (पारसीक साम्राज्य – ईरान)

प्रश्न: History शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया?

उत्तर: हेरोडोटस

प्रश्न: भारत के इतिहास का पिता किसे कहा जाता है?

उत्तर: वेदव्यास

प्रश्न: ब्रिटिश इतिहासकार एडवर्ड हैलेट कार की प्रसिद्ध पुस्तक कौन सी है?

उत्तर: What is History

प्रश्न: हेरोडोटस के अनुसार: भारत, डेरियस की कौन सी क्षत्रपी था?

उत्तर: 20वीं

प्रश्न: डेरियस ने भारत के जिस हिस्से को जीता था, वहां से उसे कितना सोना राजस्व के रूप में प्राप्त होता था?

उत्तर: 360 टेलेंट (टेलेंट – तौलने की यूनिट)

प्रश्न: भारतीय उपमहाद्वीप में कितने देश आते हैं?

उत्तर: 7 (भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, पाकिस्तान, मालदीव और श्रीलंका)

प्रश्न: हिन्दू धर्म की प्रामाणिक पुस्तक कौन सी है?

उत्तर: वेद (मुख्य रूप से ऋग्वेद)

यह भी पढ़े:

इंदिरा पॉइंट (Indira Point) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इंदिरा पॉइंट से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नटाइग्रिस और यूफ्रेट्स नदी प्रणाली (Tigris and Euphrates River System) | संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
भारत की जल विभाजक रेखा (Water Dividing Line of India) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारत की जल विभाजक रेखा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नसाइप्रस (Cyprus) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साइप्रस से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय