भारतीय मानक समय रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?

भारतीय मानक समय रेखा (Indian Standard Time Line)

आज के इस लेख में हम जानेंगे कि भारतीय मानक समय रेखा (Indian Standard Time Line) भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है, साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बनने वाले प्रश्नों के बारे में भी जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

मानक समय (Standard Time)

मानक समय वह समय है, जो किसी देश या विस्तृत भू-भाग के लिए समय का निर्धारण करता है। निर्धारण से आशय क्षेत्र विशेष में समय की एक समानता से है। किसी देश या विस्तृत भू-भाग के लिए स्थानीय समय का निर्धारण इंग्लैंड स्थित ग्रीनविच मीन टाइम (GMT – Greenwich Mean Time) के आधार पर किया जाता है, जिसे 0° देशांतर कहा जाता है। GMT का निर्धारण इंग्लैंड के ग्रीनविच में स्थित ऑब्जर्वेटरी से होता है।

किसी भी देश के लिए मानक समय का निर्धारण ग्रीनविच मीन टाइम के सापेक्ष देशांतर रेखा में उस देश की स्थिति के आधार पर किया जाता है, इसलिए हर देश का मानक समय अलग-अलग होता है। स्थिति के आधार पर एक समान भी हो सकता है। हालांकि, एक देश इसका अपवाद है, वो है उत्तरी कोरिया। उत्तरी कोरिया ने समय मापने के इस तरीके को सिरे से नकार दिया।

0° देशांतर से जैसे-जैसे पूर्व की तरफ बढ़ते जाएंगे, वैसे-वैसे बढ़ती हुई डिग्री के आधार पर 0° देशांतर के सापेक्ष समय भी बढ़ता जाएगा। ऐसा इसलिए…… क्योंकि पृथ्वी अपनी धुरी पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूम रही है। जैसे भारत का मानक समय GMT+05:30 है। जिसका अर्थ है कि हमारा मानक समय ग्रीनविच के मानक समय से साढ़े पाँच घंटे आगे है। अर्थात इंग्लैंड में जब दोपहर के 12 बजेंगे, तब भारत में शाम के 5:30 बजेंगे।

बहुत सारे लोगों के मन में यह कन्फ्यूजन बना रहता है कि ये GMT+05:30 का क्या मतलब है और यह निकाला कैसे जाता है? तो आइए अब इसकी गणना के बारे में जान लेते हैं।

मानक समय की गणना (Calculation of Standard Time)

मानक समय की गणना को हम भारत के मानक समय की गणना करके समझेंगे। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि 82.5° पूर्वी देशांतर को, जोकि इलाहाबाद के निकट नैनी से गुजरती है, उसे भारत की मानक समय रेखा कहा जाता है। इसके अलावा ऊपर हमने यह भी जाना कि भारत का मानक समय GMT+05:30 है। अब यहां पर सवाल यह बनता है कि GMT+05:30 आया कैसे?

जैसा कि हम ऊपर जाने हैं कि किसी देश या विस्तृत भू-भाग के लिए स्थानीय समय का निर्धारण, इंग्लैंड स्थित ग्रीनविच मीन टाइम के आधार पर किया जाता है, यानी कि 0° पूर्वी देशांतर के आधार पर। अब यह समझना है कि भारत के मानक समय में GMT में +05:30 आया कैसे? तो आइए अब इसको समझते हैं।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पृथ्वी अपनी दैनिक गति 24 घंटे में पूर्ण करती है। इस दौरान वह 360° घूमती है, यानी कि अपनी धुरी पर एक चक्कर। इसका मतलब यह हुआ कि 360° पूर्ण करने में 24 घंटे लगा। अब हमको यहां पर यह आंकलन करना है कि 1 घंटे में पृथ्वी कितने डिग्री घूमती है। इसके लिए हम 360 को 24 से विभाजित करेंगे। 360 को 24 से विभाजित करने पर 15 प्राप्त हुआ, यानी कि 15 डिग्री घूमने में पृथ्वी को 1 घंटे का समय लगा।

भारत का मानक समय 82.5° है। अब हम 82.5 को 15 से विभाजित करेंगे। विभाजित करने पर हमें 5.5 प्राप्त हुआ। समय के सापेक्ष में बात करें, तो साढ़े 5 घंटे होगा। इसलिए भारत का मानक समय GMT+05:30 है। इस आधार पर आप किसी भी देश के मानक समय की गणना कर सकते हैं।

भारतीय मानक समय रेखा (Indian Standard Time Line)

82.5° पूर्वी देशान्तर को भारतीय मानक समय रेखा कहा जाता है, जो कि इलाहाबाद के निकट नैनी से गुजरती है। यह रेखा भारत के उत्तर प्रदेश राज्य से भारत में प्रवेश करती है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में 82.5° पूर्वी देशान्तर में स्थित घंटाघर से भारतीय मानक समय (IST) की गणना की जाती है। भारतीय मानक समय (IST) की स्थापना 1 सितम्बर 1947 को हुई थी।

भारतीय मानक समय रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?

भारतीय मानक समय रेखा भारत के 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश से होकर गुजरती है। यह रेखा भारत के उत्तर प्रदेश राज्य से भारत में प्रवेश करती है। इसके बाद यह क्रमशः मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश से गुजरती है।

परीक्षा में पूछे जा सकने वाले प्रश्न

प्रश्न: भारतीय मानक समय रेखा (IST) पर पड़ने वाले भारतीय राज्यों को उत्तर से दक्षिण के क्रम में व्यवस्थित कीजिए?

(A) मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश-ओडिशा-छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश

(B) उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़-ओडिशा-आंध्र प्रदेश

(C) उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश-ओडिशा-छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश

(D) उत्तर प्रदेश-छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश-ओडिशा-आंध्र प्रदेश

उत्तर: (B)

प्रश्न: भारतीय मानक समय रेखा (IST) पर पड़ने वाले भारतीय राज्यों को दक्षिण से उत्तर के क्रम में व्यवस्थित कीजिए?

(A) ओडिशा-आंध्र प्रदेश-छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश

(B) आंध्र प्रदेश-ओडिशा-छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश

(C) आंध्र प्रदेश-छत्तीसगढ़-ओडिशा-मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश

(D) आंध्र प्रदेश-ओडिशा-छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश

उत्तर: (B)

प्रश्न: भारतीय मानक समय रेखा (IST) पर पड़ने वाला कौन सा भारतीय राज्य कर्क रेखा के उत्तर दिशा में है?

(A) उत्तर प्रदेश

(B) आंध्र प्रदेश

(C) बिहार

(D) झारखंड

उत्तर: (A)

प्रश्न: भारतीय मानक समय रेखा (IST) पर पड़ने वाला कौन सा भारतीय राज्य कर्क रेखा के दक्षिण दिशा में है?

(A) उत्तर प्रदेश

(B) महाराष्ट्र

(C) पश्चिम बंगाल

(D) ओडिशा

उत्तर: (D)

ऑप्शन के आधार पर इसी प्रकार के अन्य कई और प्रश्न बनाए जा सकते हैं, जिनकी भारतीय मानक समय रेखा की स्थिति स्पष्ट रखते हुए आप अभ्यास कर सकते हैं।

FAQ:

प्रश्न: भारतीय मानक समय रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?

उत्तर: 5 ( उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश)

प्रश्न: भारतीय मानक समय रेखा भारत के किन-किन राज्यों से होकर गुजरती है?

उत्तर: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश

प्रश्न: कितने डिग्री पूर्वी देशांतर को भारतीय मानक समय रेखा कहा जाता है?

उत्तर: 82.5° पूर्वी देशांतर

प्रश्न: भारतीय मानक समय (IST) की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर: 1 सितम्बर 1947

प्रश्न: कौन सा एकमात्र देश समय मापने के इस तरीके को नहीं मानता है?

उत्तर: उत्तरी कोरिया

यह भी पढ़ें:

भूमध्य सागर और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भूमध्य सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नपुलिकट झील (Pulicat Lake) और पुलिकट झील से संबंधित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न
बाएं हाथ से क्यों लिखते हैं कुछ लोग? वैज्ञानिक सोच और अलग-अलग मान्यताएं | Why Some People Write With Left Hand?दिहांग दिबांग बायोस्फीयर रिजर्व | Dihang Dibang Biosphere Reserve

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय