लेबनान (Lebanon) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लेबनान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

लेबनान (Lebanon) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न..........

आज के इस लेख में हम मध्य पूर्व के प्रमुख देशों में से एक लेबनान (Lebanon) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

लेबनान (Lebanon)

लेबनान, मध्य पूर्व में भूमध्य सागर के पूर्वी तट पर स्थित है। इसकी सीमा उत्तर और पूर्व में सीरिया से लगती है, जबकि दक्षिण में यह इजराइल से अपना बॉर्डर शेयर करता है। इसके पश्चिम में भूमध्य सागर अवस्थित है। भूमध्य सागर के जरिए यह साइप्रस के साथ अपनी समुद्री सीमा साझा करता है। पश्चिम में माउंट लेबनान, मध्य में बेका घाटी, पूर्व में एंटी-लेबनान पर्वत और दक्षिण में माउंट हरमन पर्वत यहां स्थित प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं हैं।

लेबनान और सीरिया के बीच की अधिकांश सीमा एंटी-लेबनान पर्वत श्रृंखला के पहाड़ी क्षेत्र से होकर गुजरती है। वहीं, बेका घाटी को अफ्रीका की ग्रेट रिफ्ट वैली का सबसे उत्तरी विस्तार माना जाता है। बेका घाटी के दक्षिण से लितानी नदी निकलती है। यह लेबनान की सबसे लंबी नदी है। इसकी लंबाई करीब 140 किलोमीटर है। यह नदी टायरे के उत्तर में भूमध्य सागर में गिर जाती है।

यहां की लगभग 60% आबादी मुस्लिम है, जिनमें सिया और सुन्नी का लगभग बराबर हिस्सा है। यहां एक विशेष प्रकार की गणतांत्रिक शासन प्रणाली है, जिसके अंतर्गत यहां का राष्ट्रपति ईसाई समुदाय का, प्रधानमंत्री सुन्नी समुदाय का, निर्वाचित प्रतिनिधियों की सभा का अध्यक्ष शिया समुदाय का और उप प्रधानमंत्री एक ग्रीक परंपरावादी धर्म का होता है। अरबी यहां की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली और संवैधानिक भाषा है।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: लेबनान में कौन से धर्म के लोग रहते हैं?

उत्तर: मुख्य रूप से दो धर्म इस्लाम (शिया और सुन्नी) और ईसाई।

प्रश्न: लेबनान में कौन सी भाषा सबसे ज्यादा बोली जाती है?

उत्तर: अरबी यहां की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली और संवैधानिक भाषा है।

प्रश्न: लेबनान कहां स्थित है?

उत्तर: लेबनान, मध्य पूर्व (एशिया महाद्वीप) में भूमध्य सागर के पूर्वी तट पर स्थित है।

प्रश्न: लेबनान की सीमा?

उत्तर: इसकी सीमा उत्तर और पूर्व में सीरिया से लगती है, जबकि दक्षिण में यह इजराइल से अपना बॉर्डर शेयर करता है। इसके पश्चिम में भूमध्य सागर अवस्थित है। भूमध्य सागर के जरिए यह साइप्रस के साथ अपनी समुद्री सीमा साझा करता है।

प्रश्न: भारत में सबसे अधिक मुस्लिम किस राज्य में रहते हैं?

उत्तर: उत्तर प्रदेश।

प्रश्न: दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश कौन सा है?

उत्तर: इंडोनेशिया।

प्रश्न: लेबनान अमीर है या गरीब देश?

उत्तर: आतंकियों के प्रभाव वाला यह देश, एक निम्न-मध्यम आय अर्थव्यवस्था वाला देश है।

प्रश्न: लेबनान की प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं कौन सी हैं?

उत्तर: पश्चिम में माउंट लेबनान, मध्य में बेका घाटी, पूर्व में एंटी-लेबनान पर्वत और दक्षिण में माउंट हरमन पर्वत यहां स्थित प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं हैं।

प्रश्न: लेबनान किस देश के साथ अपनी समुद्री सीमा साझा करता है?

उत्तर: भूमध्य सागर के जरिए यह साइप्रस के साथ अपनी समुद्री सीमा साझा करता है।

प्रश्न: लेबनान की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

उत्तर: बेका घाटी के दक्षिण से लितानी नदी निकलती है। यह लेबनान की सबसे लंबी नदी है। इसकी लंबाई करीब 140 किलोमीटर है। यह नदी टायरे के उत्तर में भूमध्य सागर में गिर जाती है।

प्रश्न: लेबनान की शासन प्रणाली कैसी है?

उत्तर: यहां एक विशेष प्रकार की गणतांत्रिक शासन प्रणाली है, जिसके अंतर्गत यहां का राष्ट्रपति ईसाई समुदाय का, प्रधानमंत्री सुन्नी समुदाय का, निर्वाचित प्रतिनिधियों की सभा का अध्यक्ष शिया समुदाय का और उप प्रधानमंत्री एक ग्रीक परंपरावादी धर्म का होता है।

प्रश्न: लेबनान की सीमा कितने देशों से लगती है?

उत्तर: 2 (सीरिया और इजराइल)

यह भी पढ़े:

महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है ?अटल बिहारी वाजपेयी जी के महान व्यक्तित्व के कुछ रोचक किस्से
ऐसा कारनामा करने वाले सुनील नरेन विश्व क्रिकेट के एकलौते खिलाड़ी !!!जोस बटलर : अगर क्रिकेटर नहीं होता, तो कर रहा होता ये अपना पसंदीदा काम…..

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय