MP GK IN HINDI: मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी | भाग-5

मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन

आज के इस लेख में हम मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर, मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान (MP GK Questions in Hindi) से संबंधित पूछे जा सकने वाले MP GK के 20 प्रश्नों के बारे में जानेंगे, जो कि मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य सभी वनडे एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं। (MP GK Questions, MP GK in Hindi, MP GK Test, MP GK Book, MP GK Mock Test, MP GK Online Test, MP GK MCQ, MP GK MCQ in Hindi, MP GK Quiz)

वस्तुनिष्ठ मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान (Objective MP GK Questions in Hindi)

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज का जो दौर चल रहा है, उसमें सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन (General Knowledge & General Studies) पूछा ही जाता है। यहां तक की दिन-प्रतिदिन सिलेबस में इसकी हिस्सेदारी बढ़ती ही जा रही है। इस लिहाज से एग्जाम में सफलता पाने के लिए सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन में पकड़ मजबूत रखना बहुत ही आवश्यक है।

इसी सिलसिले में अगर आप मध्य प्रदेश की किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, चाहे वह मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) प्रारंभिक परीक्षा हो या व्यापम से संबंधित कोई प्रतियोगी परीक्षा हो……, कुल मिलाकर मध्य प्रदेश कि कोई भी प्रतियोगी परीक्षा हो। जैसे………

  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC)
  • पीएसयू
  • मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय
  • रेलवे
  • बैंक
  • एमपी व्यापम
  • एमपी पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड
  • एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड
  • राजस्व मंडल, मध्य प्रदेश
  • राजधानी परियोजना प्रशासन, मध्य प्रदेश
  • औद्योगिक केंद्र विकास निगम लिमिटेड
  • ई-कोषागार वित्त विभाग, मध्य प्रदेश
  • इको-पर्यटन विकास बोर्ड, भोपाल
  • आवास एवं पर्यावरण विभाग
  • प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, म.प्र
  • पावर ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड मध्य प्रदेश (ट्रेड कंपनी)
  • राज्य वन विकास निगम लिमिटेड (एमपीआरवीयूएल), मध्य प्रदेश
  • इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएसईडीसी), मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश ग्रामीण डाक सेवा
  • मप्र पुलिस विभाग
  • मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम (एमपीटीबीसी)

इनमें से अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यहाँ पर जो मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी उपलब्ध कराई जा रही है, वह मध्य प्रदेश की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक सटीक रामबाण सिद्ध होने वाली है।

तो आइए शुरू करते हैं…….

मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न – 20 Important Questions of MP GK

Q.1 प्रसिद्ध पुरातत्वशास्त्री श्री विष्णु श्रीधर वाकणकर का जन्म किस स्थान पर हुआ?

उत्तर: नीमच (मध्य प्रदेश)

Q.2 प्रसिद्ध पुरातत्वशास्त्री श्री विष्णु श्रीधर वाकणकर की मृत्यु किस स्थान पर हुई?

उत्तर: सिंगापुर

Q.3 “स्टोन एवं पेंटिंग्स इन इंडिया” पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर: श्री विष्णु श्रीधर वाकणकर

Q.4 किस वर्ष में डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ने भीमबेटका की खोज की?

उत्तर: 1957

Q.5 सांची का स्तूप मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: रायसेन

Q.6 सांची के स्तूप का निर्माण किसने करवाया?

उत्तर: मौर्य सम्राट अशोक

Q.7 किसने सांची की पहाड़ी की चोटी पर मूल “पुरातत्व संग्रहालय, सांची” की स्थापना की?

उत्तर: जॉन मार्शल

Q.8 सांची के स्तूप की रेलिंग का निर्माण किस शासक ने करवाया?

उत्तर: पुष्यमित्र शुंग

Q.9 सांची के स्तूप के तोरणद्वार का निर्माण किस शासन ने करवाया?

उत्तर: पुष्यमित्र शुंग

Q.10 मध्य प्रदेश पुराने किस भूसंहिता का भू-क्षेत्र है?

उत्तर: गोंडवाना लैंड

Q.11 मध्य प्रदेश के किन स्थानों पर शैलचित्रों द्वारा आदिमानव के होने के प्रमाण मिलते हैं?

उत्तर: होशंगाबाद (आदमगढ़ पहाड़ी), रायसेन (भीमबेटका), सागर के निकट

Q.12 कौन सा स्थान मध्य प्रदेश को ताम्र पाषाण संस्कृति से सम्बद्ध करता है?

उत्तर: कायथा

Q.13 ईसा पूर्व छठी शताब्दी से पूर्व के मध्य प्रदेश के इतिहास को जानने के मुख्य स्रोत हैं?

उत्तर: वेद, पुराण, महाकाव्य एवं जनश्रुतियां

Q.14 वैदिक साहित्य में उल्लेखित कारुष देश वर्तमान मध्य प्रदेश का कौन-सा क्षेत्र कहलाता है?

उत्तर: बघेलखंड

Q.15 वैदिक साहित्य में उल्लेखित कारुष देश की स्थापना किसने की?

उत्तर: मनुवैवस्वत के पुत्र कुरुष ने

Q.16 चंद्रवंश के राजा ययाति ने साम्राज्य विस्तार के रूप में मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र पर शासन किया?

उत्तर: मालवा, बुंदेलखंड और बघेलखंड

Q.17 किस वेद के अंतर्गत प्रदेश की जीवनदायिनी नदी नर्मदा का उल्लेख रेवा के नाम से है?

उत्तर: ऋग्वेद

Q.18 किससे विवाह होने के पश्चात रेवा का नाम बदलकर नर्मदा कर दिया गया?

उत्तर: पुरुकुत्स

Q.19 चंद्रवंशी राजा ययाति ने साम्राज्य का विभाजन कर अपने बेटे यदु को कौन-सी नदी का सिंचित प्रदेश प्रदान किया?

उत्तर: चर्मण्वती (चंबल), वेत्रवती (वेतवा) और शुक्तिमती (केन)

Q.20 चंद्रवंशी राजा ययाति ने साम्राज्य का विभाजन कर अपने बेटे तुर्वुस को कौन सा क्षेत्र प्रदान किया?

उत्तर: रीवा का समीपवर्ती क्षेत्र (वर्तमान बघेलखंड)

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

MP GK IN HINDI: मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी | भाग-6

MP GK IN HINDI: मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी | भाग-4ट्रेन के डिब्बे में अंकित 5 अंकों वाले कोड का मतलब
दक्षिण चीन सागर (South China Sea) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दक्षिण चीन सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नपान खाने से होने वाले अचूक फायदे और कुछ नुकसान 

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

लोकप्रिय