स्कैंडिनेवियाई देश (Scandinavian countries) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्कैंडिनेविया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

स्कैंडिनेविया प्रायद्वीप - स्कैंडिनेवियाई देश (Scandinavian countries)

आज के इस लेख में हम स्कैंडिनेविया प्रायद्वीप – स्कैंडिनेवियाई देश (Scandinavian countries) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

स्कैंडिनेवियाई देश (Scandinavian countries)

दोस्तों, आपने पढ़ाई के दौरान स्कैंडिनेविया शब्द का जिक्र जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आप वास्तविक रूप से स्कैंडिनेविया से परिचित हैं?? दरअसल, स्कैंडिनेविया उत्तरी यूरोप का एक उपक्षेत्र है। आम तौर पर इसमें नार्वे, स्वीडन और डेनमार्क को शामिल किया जाता है, क्योंकि इन देशों के आपसी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भाषाई संबंध एक जैसे हैं। करीबी, जातीय और भाषाई संबंधों के कारण कभी-कभी आइसलैंड और फरो द्वीप समूह को भी स्कैंडिनेविया में शामिल किया जाता है। वहीं फिनलैंड को स्कैंडिनेविया का भाग नहीं माना जाता। स्कैंडिनेविया में फिनलैंड को शामिल करने पर इसे फिनो-स्कैंडिनेविया कहा जाता है।

यहां गौर करने वाली बात है कि स्कैंडिनेवियाई देश और स्कैंडिनेविया प्रायद्वीप दोनों अलग-अलग हैं। स्कैंडिनेविया प्रायद्वीप केवल नार्वे और स्वीडन से मिलकर बना है। नार्वे पश्चिम में स्थित है, जबकि स्वीडन पूर्व में। यह प्रायद्वीप उत्तर में बैरेंट्स सागर, पश्चिम में नॉर्वेजियन सागर, पूर्व में बोथनिया की खाड़ी और दक्षिण में बाल्टिक सागर और नार्थ सागर से घिरा है।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: स्कैंडिनेवियाई देश कौन से हैं?

उत्तर: नार्वे, स्वीडन और डेनमार्क।

प्रश्न: स्कैंडिनेवियाई देश में कितने देश शामिल हैं?

उत्तर: 3 (नार्वे, स्वीडन और डेनमार्क)

प्रश्न: किन देशों को स्कैंडिनेवियाई देश कहा जाता है?

उत्तर: नार्वे, स्वीडन और डेनमार्क को।

प्रश्न: स्कैंडिनेविया कहां है?

उत्तर: स्कैंडिनेविया उत्तरी यूरोप का एक उपक्षेत्र है।

प्रश्न: नार्वे, स्वीडन और फिनलैंड को स्कैंडिनेवियाई देश क्यों कहा जाता है?

उत्तर: नार्वे, स्वीडन और डेनमार्क को स्कैंडिनेवियाई देश कहा जाता है, क्योंकि इन देशों के आपसी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भाषाई संबंध एक जैसे हैं। करीबी, जातीय और भाषाई संबंधों के कारण कभी-कभी आइसलैंड और फरो द्वीप समूह को भी स्कैंडिनेविया में शामिल किया जाता है। वहीं फिनलैंड को स्कैंडिनेविया का भाग नहीं माना जाता। स्कैंडिनेविया में फिनलैंड को शामिल करने पर इसे फिनो-स्कैंडिनेविया कहा जाता है।

प्रश्न: स्कैंडिनेविया प्रायद्वीप प्रश्न के अंतर्गत कौन से देश आते हैं?

उत्तर: नार्वे और स्वीडन। दरअसल, स्कैंडिनेवियाई देश और स्कैंडिनेविया प्रायद्वीप दोनों अलग-अलग हैं। स्कैंडिनेविया प्रायद्वीप केवल नार्वे और स्वीडन से मिलकर बना है। नार्वे पश्चिम में स्थित है, जबकि स्वीडन पूर्व में। वहीं, स्कैंडिनेवियाई देश के अंतर्गत तीन देश आते हैं: नार्वे, स्वीडन और डेनमार्क।

प्रश्न: स्कैंडिनेविया प्रायद्वीप किनसे घिरा हुआ है?

उत्तर: यह प्रायद्वीप उत्तर में बैरेंट्स सागर, पश्चिम में नॉर्वेजियन सागर, पूर्व में बोथनिया की खाड़ी और दक्षिण में बाल्टिक सागर और नार्थ सागर से घिरा है।

प्रश्न: स्कैंडिनेविया प्रायद्वीप किस महाद्वीप में स्थित है?

उत्तर: यूरोप।

प्रश्न: स्कैंडिनेवियाई देश किस महाद्वीप का हिस्सा हैं?

उत्तर: यूरोप।

यह भी पढ़े:

बाल्कन प्रायद्वीप (Balkan Peninsula) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बाल्कन प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नयूरोप (Europe) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यूरोप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
आईबेरियन प्रायद्वीप (Iberian Peninsula) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आईबेरियन प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नमहात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है ?
अफ्रीकी देश सूडान (Sudan) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सूडान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नसिलीगुड़ी गलियारा (Siliguri Corridor) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सिलीगुड़ी गलियारा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय